लाइव न्यूज़ :

महाशिवरात्रि 2020: हर शादीशुदा व्यक्ति को अपनाने चाहिए भगवान शिव के ये 5 गुण

By मेघना वर्मा | Updated: February 21, 2020 12:57 IST

शिव का पार्वती की ओर प्रेम भी लोगों को बहुत कुछ सिखाता है। गृहस्थ जीवन में खुशहाली चाहिए हो या मनचाहा वर। लोग भगवान भोले की शरण में ही आते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशिव, पूरे परिवार को साथ लेकर चलते हैं। भगवान शिव और माता पार्वती का प्यार कौन नहीं जानता।

पूरा देश आज महाशिवरात्रि का पर्व मना रहा है। सभी अपने प्रिय भगवान भोले को मनाने में लगा है। हर कोई वैरागी शिव की कृपा पाना चाहते हैं। हाथों में  त्रिशूल, सिर पर चांद, गले में सर्प और डमरू लिए जब शिव अपना तांडव करते हैं तो पूरी दुनिया शिव के इस रूप से अचम्भित हो उठती है। उनकी जटा और सिर पर चांद उनकी शोभा को और सु-शोभित करता है।

शिव का पार्वती की ओर प्रेम भी लोगों को बहुत कुछ सिखाता है। गृहस्थ जीवन में खुशहाली चाहिए हो या मनचाहा वर। लोग भगवान भोले की शरण में ही आते हैं। महाशिवरात्रि के दिन भी भगवान शिव और माता पार्वती की शादी हुई थी। बताया जाता है कि इस दिन उपवास करने से सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। शिव के जीवन से इंसान को बहुत सी चीजों की प्रेरणा लेनी चाहिए। खासकर गृहस्थ जीवन में उनसे हर कुछ सीखना चाहिए।

अटूट है प्यार

भगवान शिव और माता पार्वती का प्यार कौन नहीं जानता। जिस तरह माता पार्वती ने शिव के लिए तप किया था उसी तरह पूरे साफ मन से शिव उनसे प्यार करते हैं। एक अच्छे गृहस्थ जीवन के लिए दोनों में प्यार और समर्पण जरूरी है।

समानता जरूरी

भोलेनात्र को अर्धनारीश्वर कहा जाता है। जिसका मतलब है उनका आधा शरीर पुरुष का है और आधा स्त्री का। पति-पत्नी भले ही शरीर से अलग हों मगर उनके मन हमेशा एक होते हैं। भगवान शंकर यही सिखाते हैं कि स्त्री-पुरुष दोनों बराबर हैं।

बेहतरीन मुखिया

शिव, पूरे परिवार को साथ लेकर चलते हैं। एक इंसान को इस बात को समझना चाहिए कि उसे घर का मुखिया और एक बेहतर मुखिया बनना चाहिए। पूरे परिवार को साथ रखकर चलना चाहिए। वहीं एक अच्छा मुखिया कहलाता है। 

दिल के साफ, ईमानदार

हर लड़की अपने साथी में इस गुण को चाहती है। उनका साथी उनसे ईमानदार रहे और उनसे खूब प्यार करे। भगवान शिव ना सिर्फ ईमानदार हैं बल्कि माता पार्वती से बहुत प्यार करते हैं। 

करते हैं सबका भला

भगवान शिव अपनी शरण में आने वाले हर इंसान का भला करते हैं। किसी को कभी कोई तकलीफ नहीं पहुंचाते। ऐसे ही किसी इंसान को किसी दूसरे इंसान या जानवर को किसी भी तरह की तकलीफ नहीं पहुंचानी चाहिए।

 

टॅग्स :महाशिवरात्रिरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: दिनदहाड़े महिला टीचर पर तलवार से हमला, पूर्व प्रेमी निकला कातिल; CCTV में कैद हुआ मंजर

क्राइम अलर्टलिव-इन पार्टनर ने की गर्लफ्रेंड की हत्या, 2 दिनों तक लाश के साथ रहा; बॉस से अफेयर के शक में प्रेमी कातिल

क्राइम अलर्टबेंगलुरु में इंजीनियर ने की गर्लफ्रेंड की हत्या, 17 बार चाकू घोंपा; अब फरार

भारतपलट गए तेज प्रताप? युवती के साथ रिश्ते वाली फेसबुक पोस्ट पर लालू के बेटे ने दी प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

क्राइम अलर्टBijnor Murder: मामी के प्यार में पड़ा भांजा, मामा को लगाया ठिकाने; ऐसे हुआ कत्ल की घिनौनी साजिश का पर्दा फाश

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेValentine’s Week 2025: शुरू हो रहा प्यार का हफ्ता, वैलेंटाइन वीक के सातों दिन होंगे खास, देखें पूरी लिस्ट

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब