लाइव न्यूज़ :

वाह रे वाह! Coronavirus के बीच भी लोग वीडियो चैट से कर रहे हैं डेट, दो छात्रों ने बनाया Love Over Zoom App

By मेघना वर्मा | Updated: March 19, 2020 11:44 IST

LOVE OVER ZOOM में लोगों के मैच उनके फीड के हिसाब से और उनके च्वॉइज के हिसाब से होता है।

Open in App
ठळक मुद्देइस डेटिंग ऐप को गजब का रिस्पॉन्स मिल रहा है। कोरोना के डर से लोग भले ही फीजिकली दूर हो रहे हैं मगर टेक्नोलॉजी उन्हें एक-दूसरे के करीब ला रही है।

कोरोनो वायरस के प्रकोप के कारण परे अमेरिका में 150 से अधिक यूनीवर्सिटीज बंद हो गए हैं। ऐसे में घर में बैठे लोगों के अलग-अलग वीडियो सामने आ रहे हैं कुछ अपनी छतों पर से गाना गा रहे हैं तो कुछ एक साथ अपनी-अपनी बालकनी में एक्सरसाइज करते दिख रहे हैं। वहीं कोरोना वायरस का असर यंगस्टर्स की लव लाइफ पर भी पड़ा है जिससे निपटने का तरीका भी दो Yale के छात्रों ने निकाल लिया है। 

दरअसल इन छात्रों ने एक ऐसा ऐप बनाया है जिसमें  कुछ कॉलेज के छात्र वीडियो चैट पर डेटिंग कर सकते हैं। इलाइट डेली की खबर के अनुसार, 12 मार्च की आधी रात को पैट्रीजा गोर्स्का ने अपनी दोस्त इलियाना वाल्डेज़ को लिखा कि उन्हें जूम डेटिंग वेबसाइट बनानी चाहिए। घंटों बाद, इस प्रोजेक्ट लव ओवर जूम को बना लिया गया। वहीं 13 मार्च तक 2,200 से भी अधिक छात्रों ने इसमें साइन इन कर लिया। 

ऐसे काम करता है LOVE OVER ZOOM

लव ओवर जूम Google की तरह काम करता है। इसमें दर्ज कॉलेज के स्टूडेंट्स अपनी ईमेल आईडी से यहां लॉगइन कर सकते हैं। जिसके बाद अपने मैच के दोस्त या नए दोस्त बनाने के साथ ब्लाइंड डेट भी कर सकते हैं। इस ऐप के डिस्क्रिप्शन की बात करें तो उसमें लिखा है 'सोशल आईसोलेशन से डरते हैं? डरिए मत जूम आपको साथ लाएंगे।' 

 

brb applying to school ASAP so I can participate in this trash situation: https://t.co/YfA9AiJSwQ— qudsia (@qudsiaraja) March 12, 2020

 

वहीं इस ऐप में लोगों के मैच उनके फीड के हिसाब से और उनके च्वॉइज के हिसाब से होता है। ऐसा नहीं है कि एक ही स्कूल या कॉलेज के बच्चों का मैच होता है स्टूडेंट्स चाहें तो किसी और स्कूल या कॉलेज के लोगों के साथ भी मैच कर सकते हैं। 

इस डेटिंग ऐप को गजब का रिस्पॉन्स मिल रहा है। फेसबुक और बाकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में इसकी जानकारी के बाद तेजी से इसमें लॉग इन करने वाले लोगों की संख्या बढ़ गई है। कोरोना के डर से लोग भले ही फीजिकली दूर हो रहे हैं मगर टेक्नोलॉजी उन्हें एक-दूसरे के करीब ला रही है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसरिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिपसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े