लाइव न्यूज़ :

कैसे प्रेमी हैं आप बताता है आपका राशि चिह्न, जानिए

By गुलनीत कौर | Updated: June 29, 2019 16:36 IST

Open in App
ठळक मुद्देवृषभ राशि के लोग प्यार में पजेजिव होते हैंकर्क राशि के लोग इमोशनल लवर होते हैंतुला राशि के लोग परफेक्ट लवर होते हैंमीन राशि के लोग प्यार में संवेदनशील स्वभाव के होते हैं

राशि अनुसार कैसी गर्लफ्रेंड या कैसे बॉयफ्रेंड के साथ हमारी बनेगी, यह तो आपको कई जगह पढने को मिला होगा। लेकिन प्यार में आप किस तरह के प्रेमी बनेंगे, क्या यह जाना है? आइए राशि अनुसार आपको बताते हैं कि प्यार में पड़ने पर कौन सा राशि चिह्न कैसा व्यवहार करता है।

मेष राशि - प्यार में खुद की फीलिंग्स को खुलकर जाहिर करते हैं मेष राशि के लोग। इन्हें कुछ भी छिपाना पसंद नहीं। जरूरत पड़ने पर ये अपने प्यार को खुद से भी ज्यादा मानने लगते हैं।

वृषभ राशि - वृषभ राशि के लोग प्यार में पजेजिव होते हैं। इन्हें अपने पार्टनर का पूरा समय चाहिए होता है। लेकिन अगर पार्टनर इनसे दूरी बनाए, स्पेस मांगे, तो ये भी अपनी दुनिया में खो जाते हैं।

मिथुन राशि - इस राशि के लोग तन, मन हर इमोशन के साथ अपने पार्टनर को प्यार करते हैं। इनका रोमांस थोड़ा ड्रामेटिक होता है। लेकिन ये रिश्ते में प्यार कभी ख़त्म नहीं होने देते।

कर्क राशि - इस राशि के लोग इमोशनल लवर होते हैं। पार्टनर की जरूरतों का पूरा ख्याल रखते हैं। उसकी पूरी केयर करते हैं। मगर कई बार ये लोग भावनाओं में इतना बह जाते हैं कि रिश्ते में खुद की अहमियत खो देते हैं।

सिंह राशि - जंगल के राजा की तरह ही ये प्यार पर भी राज करते हैं। ऐसा नहीं है कि पार्टनर के साथ गलत बर्ताव करते हैं लेकिन प्यार कैसा हो, रिश्ता कैसा हो और पार्टनर किस तरह से इनके साथ रहे, ये सब इन्हें ही डिसाइड करना है।

कन्या राशि - प्यार के रिश्ते को कैसे चलाना है, कन्या राशि के लोग इस बात की पूरी योजना बनाकर चलते हैं। प्यार के इजहार से लेकर रोमांस, हर बात को सोच समझकर करते हैं।

तुला राशि - अगर आपके पार्टनर का राशि चिह्न तुला है तो आप भाग्यशाली हैं। क्योंकि इस राशि के लोग प्यार में अपने पार्टनर को बहुत लाड से रखते हैं। उसे पैम्पर करते हैं। उसकी हर छोटी-बड़ी डिमांड को पूरा करते हैं।

वृश्चिक राशि - इस राशि के लोगों का प्यार बाकी सभी राशि चिह्नों से बेहद अलग अह। एक बार से किसी के साथ सच्चे प्यार में पड़ जाएं तो फिर जिन्दगी भर किसी और का हाथ नहीं थामते। जब तक पार्टनर की ओर से धोखा ना मिले, ये लोग प्यार निभाते हैं।

धनु राशि - धनु राशि के लोग बिना किसी नियम, शर्त के प्यार करते हैं। पार्टनर से भी ऐसी ही उम्मीद करते हैं। प्यार में ये लोग लेने की बजाय देने में विश्वास रखते हैं। पार्टनर की जरूरतों का ख्याल रखने से लेकर उसकी केयर करना, इन्हें सब अच्छे से आता है।

मकर राशि - इस राशि के लोग कभी अपने पार्टनर से जाकर नहीं कहेंगे कि ये उनसे कितना प्यार करेंगे। जबकि इनका प्यार इनके किए कामों में दिखता है। जैसे कि पार्टनर की ढाल बनना, उसका ख्याल रखना, उसकी जिम्मेदारी उठाना, उसके प्रति वफादार रहना, आदि।

कुंभ राशि - कुंभ राशि के लोग प्यार के रिश्ते को एन्जॉय करना पसंद करते हैं लेकिन अगर पार्टनर इन्हें बांधकर, इन्हें कंट्रोल करने की कोशिश करे तो ये रिश्ते में अधिक देर तक रुक नहीं पाते हैं। 

मीन राशि - मीन राशि के लोग उनमें से हैं जो प्यार में बेहद संवेदनशील होते हैं। एक बार किसी से दिल जुड़ जाए तो उसके साथ आने वाले कल से जुड़े ना जाने कितने सपने बन लेते हैं। अगर एक भी सपना टूटे तो इनका प्यार कमजोर पड़ने लगता है।

टॅग्स :राशिचक्ररिलेशनशिप टिप्सज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े