लाइव न्यूज़ :

राशि चिह्न से जानें अपनी पत्नी का असल स्वभाव, जिसके बारे में आप खुद से कभी नहीं जान पाएंगे

By गुलनीत कौर | Updated: September 19, 2018 12:05 IST

अगर आप वाकई अपनी पत्नी का असल स्वभाव जानना चाहते हैं तो इसमें ज्योतिष शास्त्र आपकी मदद कर सकता है।

Open in App

बड़े-बुजुर्ग कह गए हैं कि एक स्त्री के मन का भेद कोई नहीं जान पाया है। उसके स्वभाव और चरित्र को गहराई से जाना पाना शायद किसी अन्तर्यामी के वश की बात ही है। लेकिन आम इंसान केवल अपनी पत्नी के स्वभाव का कुछ अंदाजा ही लगा सकता ही। लेकिन अगर आप वाकई अपनी पत्नी का असल स्वभाव जानना चाहते हैं तो इसमें ज्योतिष शास्त्र आपकी कुछ मदद कर सकता है। पत्नी की राशि के अनुसार आप उसके वो रहस्य भी जान सकते हैं जो कोई भी आपको नहीं बताएगा। 

1. मेष राशि

अगर आपकी पत्नी का राशि चिह्न मेष यानी एरीज है तो आपको बता दें कि स्वभाव में वो 'कड़क' किस्म की हैं। उन्हें हर काम सलीके से करना और करवाना पसंद है। अगर आप या बच्चे उनकी हर बात कायदे से मानें तो उन्हें अच्छा लगेगा। लेकिन इतने तक भी वे खुश नहीं होती हैं। क्योंकि इस राशि के एमहिला को इम्प्रेस करने का मतलब है एड़ी-चोटी का जोर लगा देना।

2. वृषभ राशि

वृषभ यानी टॉरस राशि की महिलाएं परिवार को बाधकर रखने वाली होती हैं। परिवार और परिवार वालों की खुशियां इनके लिए सबकुछ है। लेकिन पति की बात करें तो उनसे इन्हें केवल एक ही उम्मीद होती है कि पति जीवन में महत्वाकांक्षी हो और उनकी इज्जत करना जाने। पत्नी को कंट्रोल करके चलने वाले पति इन्हें नहीं पसंद।

ये भी पढ़ें: हठी और गुस्सैल होती हैं इन 4 राशियों की महिलाएं, शादी करने से पहले जान लें कुछ बातें

3. मिथुन राशि

इस राशि की महिलाएं बातूनी होती हैं और चाहती हैं कि इनका पति भी इनसे बातें करे। लेकिन पति अगर खुद में मगन रहने वाला हो और इन्हें ज्यादा ना पूछे तो इन्हें जीवन में उदासी का एहसास होने लगता है। स्वभाव में ये शांत तो नहीं होती लेकिन हरदम चिंता में रहने वाली होती हैं।

4. कर्क राशि

परिवार और प्यार, ये दो चीजें इनकी जिन्दगी में सबसे अधिक मायने रखते हैं। अगर आपकी पत्नी की राशि कर्क है तो आपको सबसे इमोशनल वाइफ मिली है। भूल से भी उसकी भावनाओं के साथ ना खेलें, क्योंकि जीवन में उनकी हर उम्मीद केवल आपसे बंधी है।

5. सिंह राशि

अगर आपकी पत्नी की राशि सिंह यानी लियो है तो इतना तो आप जानते होंगे कि वे बेहद गुस्सैल किस्म की हैं। गुस्सा उन्हें अचानक और बहुत तेज आता है, लेकिन इस गुस्से के पीछे कितना प्यार छिपा है यह भी जानना जरूरी है। सब काम सही से हो, इनके तरीके से हो और उसमें सभी का हित हो, इन बातों का ध्यान रखते हुए चलती हैं इस राशि की महिलाएं। और जब काम इनके मुताबिक ना हो तो इन्हें गुस्सा आता है।

6. कन्या राशि

वर्गो यानी कन्या राशि की महिलाएं स्वभाव में परफेक्ट मानी जाती हैं लेकिन फिर भी कुछ बातें ऐसी हैं जो इनके बारे में इनके पति को जरूर जाननी चाहिए। जैसे कि इस राशि की महिलाएं बेहद इमोशनल होती हैं जिसकी वजह से ये अपनी ही दुनिया में खो जाती हैं और लोगों से दूरी बना लेती हैं। अहंकारी और अहम रखने वालों से इन्हें नफरत है। 

7. तुला राशि

तुला यानी लिब्रा राशि की महिलाओं की बात करें तो ये उन लोगों की ओर सबसे अधिक आकर्षित होती हैं जिनमें इन्हें समझदारी दिखती है। लेकिन इसके अलावा इनके स्वामी ग्रह शुक्र के प्रभाव के कारण ये महिलाएं लग्जरी और बेहतर जीवन पाने की भी लालसा रखती हैं। ये बात अलग है कि अगर ऐसा अकुछ ना मिले तो उदास नहीं होती, लेकिन मिल जाए तो अपनी लाइफ को परफेक्ट मानती हैं।

8. वृश्चिक राशि

बेहद विश्वासी और अपने प्यार के प्रति समर्पित होती हैं वृश्चिक यानी स्कॉर्पियो राशि की महिलाएं। लेकिन इनका गुस्सा? तौबा, तौबा! गुस्सा इतना है कि इनके पति चुप करके बैठने को ही परिस्थिति के अनुकूल मानते हैं।

ये भी पढ़ें: इन राशि वालों को प्यार से ज्यादा सेक्स में होता है इंट्रेस्ट, रिश्ता बनाने से पहले 100 बार सोच लें

9. धनु राशि

अगर आपकी पत्नी का राशि चिह्न धनु यानी सैजिटेरियस है तो आपको बेहद समझदार पति मिली है। माना कि इनमें संयम की थोड़ी कमी है लेकिन इन्हें केवल वाजिब बात पर ही गुस्सा आता है। इनके सामने अपना अहंकार लेकर ना जाएं, ये आपको दिन में तारे दिखा सकती है। लेकिन अगर प्यार से बात करेंगे तो इससे अच्छी वाइफ नहीं हो सकती।

10. मकर राशि

साहसी और समझदार होती हैं मकर यानी कैप्रिकॉर्न अशी की महिलाएं। लेकिन अगर इनकी स्वभाव की बात करेंट ओ ये जल्दी किसी के साथ घुलती-मिलती नहीं हैं। अगर आपके दोस्तों का घर बार-बार आना भी इन्हें पसंद नहीं आएगा। भले ही ये ना कहें, लेकिन आपके दोस्तों को हर रोज सामने देख इन्हें गुस्सा यकीनना आता होगा। 

11. कुंभ राशि

इस राशि की महिलाएं अपने में ही रहना पसंद करती हैं। इनके अधिक दोस्त भी नहीं होते, लेकिन जितने भी होते हैं बेहद खास होते हैं। स्वभाव की बात करें तो ये केयरिंग होती हैं और परिवार को पूरा समय देती हैं। जिसे एक बार अपना मां लें, हमेशा उसका साथ निभाती हैं। इसलिए कभी गुस्से में आकर ये कुछ गलत बोल जाएं तो उसका मतलब ना निकालें। क्योंकि अगर ये आपको अपना मानती हैं तो कभी छोड़कर नहीं जाएंगी।

12. मीन राशि

क्रम के आखिर में है मीन यानी पाईसिस राशि। इस राशि की महिलाएं भी इमोशनल होती हैं। जिससे एक बार प्यार हो जाए, उससे दूर होने का नहीं सोचती हैं। लेकिन स्वभाव में स्थिर नहीं होती हैं। निर्णय जल्दबाजी में लेती हैं और कई बार बचपना भी दिखा जाती हैं। लेकिन अगर कोई प्यार से समझाए तो मां भी जाती हैं। 

टॅग्स :राशिचक्रज्योतिष शास्त्ररिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े