इन राशि वालों को प्यार से ज्यादा सेक्स में होता है इंट्रेस्ट, रिश्ता बनाने से पहले 100 बार सोच लें

By गुलनीत कौर | Published: July 14, 2018 04:59 PM2018-07-14T16:59:58+5:302018-07-14T16:59:58+5:30

इस राशि के लोगों को प्यार में फसाना आसान नहीं होता है लेकिन इनके साथ अगर रिश्ता बना लिया जाए तो बात को प्यार से सेक्स तक पहुंचाने में समय नहीं लगता है।

People of these zodiac signs place sex before love | इन राशि वालों को प्यार से ज्यादा सेक्स में होता है इंट्रेस्ट, रिश्ता बनाने से पहले 100 बार सोच लें

इन राशि वालों को प्यार से ज्यादा सेक्स में होता है इंट्रेस्ट, रिश्ता बनाने से पहले 100 बार सोच लें

अगर आपसे कोई यह सवाल करे कि एक रिश्ते में सबसे ज्यादा जरूरी क्या होता है- प्यार या सेक्स? और अगर आपका जवाब प्यार है तो आपको उन लोगों से दूर रहना चाहिए जिनके लिए रिश्ते में प्यार से भी अधिक जरूरी होता है सेक्स। आज हम आपको ज्योतिष शास्त्र की मदद से बताएंगे उन 6 राशियों के बारे में जिनके भीतर आने वाले लोगों के लिए सेक्स, प्यार से भी ज्यादा इम्पोर्टेन्ट बन जाता है। 

1. वृश्चिक राशि

इस राशि के लोग अपने सेंशुअल यानी कामुक अंदाज के लिए जाना जाता है। इनके लिए यह बेहद जरूरी होता है कि इनका पार्टनर सेक्सुअली एक्टिव हो। जो सेक्स जैसे बातों में दिलचस्पी ले, इन्हें ऐसा पार्टनर चाहिए। इनके लिए सेक्स एक शारीरिक जरूरत है और ये उनके साथ भी ऐसा रिश्ता बना सकते हैं जिनसे ये भावनात्मक रूप से जुड़े नहीं होते। 

2. धनु राशि

इस राशि के लोग किसी से भी रिश्ता बनाने से पहले कई बार सोचते हैं। और रिश्ता अगर बन भी जाए तो उसके साथ फ्यूचर सोचना है या नहीं, इस फैसले तक आने में इन्हें समय लगता है। लेकिन महज शारीरिक जरूरत को पूरा करने के लिए अगर इन्हें कोई मिले, और इसमें सामें वाले की भी रजामंदी हो, तो ये ऐसा रिश्ता बनाने को गलत नहीं समझते हैं।

तो ये चीजें एक अच्छी सेक्स लाइफ के बीच बाधा बनती हैं

3. मेष राशि

इस राशि के लोगों को प्यार में फसाना आसान नहीं होता है लेकिन इनके साथ अगर रिश्ता बना लिया जाए तो बात को प्यार से सेक्स तक पहुंचाने में समय नहीं लगता है। इनका मूड बहुत जल्दी ऑन हो जाता है। 

4. कुंभ राशि

सेक्स को भरपूर तरीके से एन्जॉय करने और कई बार क्विक सेक्स करने में भी दिलचस्पी रखते हैं इस राशि के लोग। ये लोग कुछ दिन पहले मिले ही शख्स के क्लोज आने में भी झिझक महसूस नहीं करते हैं। 

5. सिंह राशि

बेडरूम के अन्दर अपना कंट्रोल बनाए रखना सिंह राशि के लोगों को बहुत पसंद होता है। और सेक्स के दौरान के हर सोच, हर बात को साइड पर रख देते हैं और केवल उस मोमेंट को एन्जॉय करने में विश्वास रखते हैं।

झूठ बोलना इन 6 के लिए 'बाएं हाथ का खेल', बचकर रहें इनसे

6. वृषभ राशि

इस राशि के लोग अपने दिमाग में सेक्स को लेकर कई तरह की फैन्टसी यानी कल्पनाओं को गढ़ते हैं। रिश्ते में इनकी सबसे बड़ी जरूरत यही होती है कि इनके पार्टनर को सेक्स में कंट्रोल करना आना चाहिए। क्योंकि शारीरिक संबंध बनाते समय इस राशि के लोग चाहते हैं कि उनका पार्टनर एक्सपेरिमेंट करे और हर बात का चार्ज ले। 

Web Title: People of these zodiac signs place sex before love

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे