लाइव न्यूज़ :

Happy Holi: सावधान! होली खेलते समय आपकी ये 3 गलती बर्बाद कर देगी आपका रिश्ता

By मेघना वर्मा | Updated: March 10, 2020 12:08 IST

होली की मस्ती में हम कुछ चीजों को नजर अंदाज कर जाता है जो आगे चलकर हम ही पर भारी पड़ सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देहोली में बहुत से लोग भांग पीते हैं मगर इसका ये मतलब नहीं कि आप उसके नशे में कुछ भी करेंगे। रंग लगाते समय अपनी सीमा को ना लांघें।

होली, रंगों और उत्साह का त्योहार है। इस त्योहार मे सभी के शिकवे और गिले दूर हो जाते हैं। प्यार के रंग में रंगे सभी के रंग-बिरंगे गाल लोगों की जिंदगी में रंग घोल देते हैं। वहीं होली के ही समय आपकी थोड़ी सी लापरवाही आपके रिश्ते को बिगाड़ सकती है। जरा सी लापरवाही और इतने साल पुराने रिश्ते के बीच दरार पड़ सकती है। 

अक्सर ऐसा होता है कि होली की मस्ती में हम कुछ चीजों को नजर अंदाज कर जाता है जो आगे चलकर हम ही पर भारी पड़ सकती है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ चीजें बताने जा रहे हैं जिन्हें होली खेलते समय आपको जरूर ध्यान में रखना चाहिए। वरना आपके रिश्ते के बीच खटास आ सकती है। 

ना करें रंग खेलने के लिए जबरदस्ती

होली पर रंग खेलने के लिए किसी से जबरदस्ती ना करें। सभी को होली पसंद नहीं होती। कलर्स खेलना हर किसी को पसंद नहीं होता। ऐसे में अगर आप किसी के साथ जबरदस्ती करेंगे तो ये आपके लिए परेशानी का सबब हो सकता है।  रंग से नहीं खेलने के फैसले का सम्मान करना आपके लिए बेहद जरूरी है। 

नशे में ना करें कुछ गलत

होली में बहुत से लोग भांग पीते हैं मगर इसका ये मतलब नहीं कि आप उसके नशे में कुछ भी करेंगे। होली पर नशा करने के बाद कुछ ऐसे हरकत ना करें जिससे सामने वाले को असहज महसूस हो। इससे भी आपके रिश्ते में दरार आ सकती है।

अपनी सीमा रखें याद

रंग लगाते समय अपनी सीमा को ना लांघें। शरीर पर किसी भी ऐसी जगह कलर न लगाना जहां सामने वाला अनकंफर्टेबल फील करे। कई बार देखा जाता है कि कलर लगाने के नाम पर लोग दूसरे के शरीर को जहां चाहे टच कर देते हैं, ऐसा करना उस व्यक्ति को न सिर्फ असहज कर सकता है बल्कि बदले में आपको एक थप्पड़ भी दिला सकता है।

टॅग्स :होली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi: उत्तम नगर में बवाल, होली पर युवक की हत्या से गुस्साएं लोग; सड़कों पर गाड़ियों में लगाई आग

पूजा पाठRang Panchami 2026: होली के बाद क्यों मनाई जाती है रंग पंचमी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, और पंचमी तिथि का महत्व

भारतजल्द घोड़ी चढ़ेंगे चिराग पासवान?, मां रीना पासवान ने कहा-पूरा परिवार शादी के लिए तैयार

भारतHoli 2026: होली के रंग में रंगा है बिहार, आम से खास लोग दिख रहे हैं रंगों में सराबोर 

भारतHoli 2026: आज दिल्ली मेट्रो से नमो भारत तक बदला समय, जानें कब से मिलेगी सर्विस

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े