लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन: किसी भी वजह से निकल रहे हैं घर से बाहर तो इन 10 चीजों को जरूर करें फॉलो, रहेंगे सेफ

By मेघना वर्मा | Updated: March 24, 2020 10:39 IST

अगर आप भी इस समय किसी जरूरी काम से बाहर निकलें तो कुछ खास प्रोटोकॉल को जरूर फॉलो करें।

Open in App
ठळक मुद्देअगर बहुत जरूरी ना हो तो घर से ना निकलें।कोशिश करें कि किसी भी तरह के पब्लिक ट्रांसपोर्ट का यूज ना करें।

पूरा देश इस समय कोरोना वायरस की चपेट में हैं। धीरे-धीरे ये जानलेवा वायरस देश में अपनी जड़े फैलाता जा रहा है। जिसकी वजह से कई शहरों में लॉकडाउन का आदेश दे दिया गया है। लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग यानी सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए भी कहा जा रहा है। 

सरकार ने इस चीज को भी कहा है की सभी जरूरी समान के लिए दुकानें खुली रहेंगी। इन्हीं जरूरी समानों को लेने लोग अपने घर से निकल रहे हैं। अगर आप भी इस समय किसी जरूरी काम से बाहर निकलें तो कुछ खास प्रोटोकॉल को जरूर फॉलो करें।

इन चीजों को ध्यान में रखकर आप अपने और दूसरों दोनों के लिए सेफ्टी रखेंगे। इसलिए कुछ बातों को ध्यान में रखें-

1. सबसे पहली बात अगर बहुत जरूरी ना हो तो घर से ना निकलें। अगर आपको कुछ जरूरी सामान लेना हो और आप घर से बाहर निकल रहे हों तो ध्यान रखिए आपने फुल स्लीव्स के कपड़े पहने हों।

2. अपने बालों को टाइटली बांधे और किसी भी तरह की ज्वैलरी या मेकअप या क्रीम को कैरी ना करें।

3. अगर आपको पास मास्क हो तो उसे जरूर पहनें। आप चाहें तो रूमाल से मास्क बनाकर उसे पहन सकते हैं। 

4. कोशिश करें कि किसी भी तरह के पब्लिक ट्रांसपोर्ट का यूज ना करें। फिर चाहे वो कैब ही क्यों ना हो।

5. अगर आप अपने पेट को बाहर ले जा रहे हैं तो कोशिश करें कि वो ज्यादा देर बाहर ना रहें।

6. जब भी आप बाहर कि किसी भी चीज को छुएं तो डिस्पोजबल टीशूज या गल्वस का इस्तेमाल करें। जिसे बाद में आप फेंक सकें।

7. यूज टीशू को फेंकने से पहले उसे एक प्लास्टिक बैग में बांधे उसके बाद ही उसे डस्टबिन में फेंके।

8. अगर आपको खांसी या छींक आ रही है तो मुंह पर हाथ बिल्कुल भी ना रखें। आप अपने एल्बो को इस्तेमाल कर सकते हैं। 

9. कोशिश करें इस समय कैश का बिल्कुल यूज ना करें। ऑन लाइन पेमेंट ही करें।

10. अपने हाथों को जरूर धुलें और अपने फेस को तब तक ना छुएं जब तक आप हाथ ना साफ कर लें। 

इस समय जितना ज्यादा हो सकता है बाहर निकलने से बचें। इससे आप ना सिर्फ खुद सेफ रहेंगे बल्कि किसी और को भी सेफ रखेंगे। इसलिए बहुत जरूरी ना हो तो घर से बाहर बिल्कुल ना निकलें।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियारिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े