लाइव न्यूज़ :

बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड के रिश्ते में सेक्स कितना जरूरी है?

By गुलनीत कौर | Updated: April 23, 2018 15:52 IST

शादी से पहले सेक्स या बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड के बीच सेक्स कितना सही है और कितना गलत, जानें ये 5 लोग क्या कह रहे हैं।

Open in App

बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड के रिश्ते में प्यार, आपसी समझ, एक दूसरे के लिए केयर की भावना, लगाव, सभी का होना जरूरी है। लेकिन क्या इस रिश्ते में सेक्स की जरूरत होती है? आजकल के मॉडर्न लाइफस्टाइल की झलक लव रिलेशनशिप में भी देखने को मिलती है। बार-बार मिलना, एक दूसरे को इम्प्रेस करने के लिए स्पेशल फील कराना, सरप्राइज से खुश करना, यह सब आजकल के लव रिलेशनशिप का पार्ट बन गया है। इन सबके अलावा रिश्ते में सेक्स का होना भी बहुत कॉमन हो गया है। 

सीके पीछे कई कारण हो सकते हैं। पहला कारण लड़का और लड़की की मॉडर्न सोच। अगर वे एक दूसरे से प्यार करते हैं तो उस रिश्ते में शारीरिक रूप से करीब आने को बुरा नहीं मानते हैं। दूसरा कारण मॉडर्न हो चली सोसाइटी भी है जिसके लिए धीरे-धीरे सेक्स को लेकर निगेटिव सोच कम हो चली है। इसके अलावा भी कई ऐसे कारण हैं जो लव रिलेशनशिप में सेक्स के चलन को बढ़ावा दी रहे हैं और इसे सही भी मानते हैं। वहीं अभी भी कुछ लोग ऐसे हैं जो शादी से पहले सेक्स या बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड के बीच के सेक्स को गलत मानते हैं। हमने इस बाबत 5 लोगों से बात की। अलग जेंडर, उम्र और वर्ग के इन लोगों की लव रिलेशनशिप में सेक्स को लेकर क्या सोच है आइए जानते हैं।

सेक्स प्यार दिखाने का एक तरीका है। रिश्ता बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड का हो या पति-पत्नी का, इसमें अगर आपसी समझौता है तो कुछ भी गलत नहीं है। और बात अगर बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड के रिश्ते में सेक्स करने की है तो हां यह सही है और इसके लिए आगे बढ़ा जा सकता है। बशार्ती इसमें दोनों की रजामंदी होनी चाहिए - मोहित सिंह, मैनेजर

गर्लफ्रेंड-ब्वायफ्रेंड के बीच रिश्ते में सेक्स जरूरी नहीं है। यह रिश्ता एक-दूसरे को जानने, समझने और साथ को महसूस करने के लिए होना चाहिए। ये ज्यादा महत्वपूर्ण है। अगर प्यार में दोनों को लगता है कि साथ जिंदगी गुजारी जा सकती है तो उसके लिए 'शादी' नाम की एक सफल सामाजिक संस्था बनी हुई है। दोनों को आपसी सहमति से शादी कर लेनी चाहिए। हां, शादी के बाद सेक्स जरूरी है - श्वेता बख्शी, कॉलेज गर्ल

यह भी पढ़ें: आपका राशि चिह्न खोज सकता है आपके लिए 'परफेक्ट सेक्स पार्टनर'

बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड के रिश्ते में कई सारी चीजें जरूरी होती हैं। हर जरूरत के पीछे एक ठोस कारण होता है। लेकिन बात अगर इस रिश्ते मने सेक्स की करें तो नहीं, यह जरूरी नहीं है। इसके बिना भी इस रिश्ते को सफलतापूर्वक निभाया जा सकता है। लेकिन अगर ऐसा हो भी तो गलत नहीं कहना चाहिए। सेक्स एक नेचुरल फीलिंग है जो प्यार के रिश्ते में सामने आता ही है - विकास, सॉफ्टवेर डेवलपर 

किसी भी रिश्ते में एक-दूसरे के करीब आना बेहद जरुरी है। ऐसा नहीं हैं की आप सिर्फ सेक्स करने से ही एक-दूसरे के पास आएंगे। बिल्कुल भी नहीं, लेकिन सेक्स किसी भी कपल को फिजिकल से ज्यादा मेंटली पास लाता है। जब दो लोग एक साथ एक ही हारमोंस को रिलीज करते हैं तो आप एक दूसरे के और करीब आ जाते हैं। अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए जरुरी है की आप एक-दूसरे के मेंटली और फिजिकली करीब रहें - कंगना वर्मा, प्राइवेट कर्मचारी

बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड के रिश्ते में सेक्स की जरूरत है या नहीं, इसे हम व्यापक रूप से नहीं देख सकते हैं। हर रिश्ते का अलग रंग होता है और इसे उन दो लोगों से बेहतर कोई नहीं समझ सकता है। अगर दोनों को लगे कि सेक्स जरूरी है तो फिर जरूरी ही है। लेकिन अगर दोनों में से एक को भी लगे कि इसकी जरूरत नहीं है तो अपने पार्टनर से बात करके दिल की बात रखनी चाहिए, केवल पार्टनर को सतिस्फ्य करके अपना मन मारते हुए सेक्स करना रिश्ते को धोखा देने के बराबर है - सोनिया, आईटी मैनेजर

टॅग्स :सेक्सरिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब

रिश्ते नातेMother's Day 2024: मां के लिए अब तक नहीं खरीद पाएं हैं कोई गिफ्ट, आखिरी समय में काम आएंगे ये 5 आईडिया

स्वास्थ्यRebecca Syndrome: अपने एक्स पार्टनर को भूल नहीं पा रहे आप, रोज सोशल मीडिया पर करते हैं चेक तो हो जाए सावधान, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

रिश्ते नातेRelationship Tips: टूटने की कगार पर है आपका रिश्ता? ये 5 तरीकों से बचाएं रिलेशनशिप

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े

रिश्ते नातेValentine’s Week 2025: शुरू हो रहा प्यार का हफ्ता, वैलेंटाइन वीक के सातों दिन होंगे खास, देखें पूरी लिस्ट

रिश्ते नातेInternational Women's Day 2024 के मौके पर अपनी लाइफ की स्पेशल वुमन को दें ये खास तोहफा, बजट फ्रेंडली होने के साथ है यूनिक

रिश्ते नातेHappy Chocolate Day 2024: चॉकलेट डे पर सिर्फ चॉकलेट से नहीं इन मैसेज से घोले मिठास, पार्टनर को भेजे ये संदेश