लाइव न्यूज़ :

International Women's Day 2022: हर महिला में होती है ये खासियत, सबका मन मोह लेती हैं उनकी ये 5 आदतें

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 8, 2022 09:13 IST

हर महिला अपने आप में खास होती है। कोई शांत होती है तो कोई बहुत बोलती है, कोई गुस्से वाली होती हैं तो कोई बात-बात पर गुस्सा हो जाती है। इन सभी के अलावा कुछ ऐसी क्वालिटीज होती है जो सभी महिलाओं में होती है।

Open in App
ठळक मुद्देमहिलाओं का नेचर चाहे कैसा भी हो मगर कुछ खास चीजें हर महिला के अंदर होती हैइतिहास देखा जाए तो महिलाओं ने समाज को बनाने में हर तरह से अपना योगदान दिया है

दुनियाभर में आज का दिन अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। वैसे तो महिलाएं अपने काम और योगदान के लिए किसी खास दिन की मोहताज नहीं होतीं, लेकिन किसी खास मौके पर उन्हें उनके द्वारा किए काम के लिए तवज्जो देने से उन्हें काफी अच्छा लगता है। इतिहास देखा जाए तो महिलाओं ने समाज को बनाने में हर तरह से अपना योगदान दिया है। ऐसे में चाहे बात घर की हो या बाहर की महिलाएं हर जगह अपना परचम लहराती हैं।  

हर महिला अपने आप में खास होती है। कोई शांत होती है तो कोई बहुत बोलती है, कोई गुस्से वाली होती हैं तो कोई बात-बात पर गुस्सा हो जाती है। इन सभी के अलावा कुछ ऐसी क्वालिटीज होती है जो सभी महिलाओं में होती है। उनका नेचर चाहे कैसा भी हो मगर कुछ खास चीजें हर महिला के अंदर होती है फिर चाहे वो बॉलीवुड की सेलिब्रिटी हो या हमारे आपके घर  में रहने वाली मां-बहन या बेटी। 

महिलाओं की यह आदत उन्हें और खूबसूरत बनाती हैं। आइए इस महिला दिवस आपको बताते हैं महिलाओं की वही क्वालिटीज जिनकी ओर ना चाहते हुए भी आप खिंचे चले जाते हैं-

हर काम में होती हैं एक्सपर्ट

ये कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि हर महिला हर एक काम में एक्सपर्ट होती है। घर कि किचन से लेकर ऑफिस के केबिन तक वो अपना काम बखूबी निभाती है। खास बात ये है कि वो जिस काम को करती है धीरे-धीरे उसमें परफेक्ट हो जाती है। उनकी यही क्वालिटी सभी का दिल छू जाती है।  

सबकी केयर करती हैं महिलाएं

महिलाएं चाहे जितनी भी बिजी क्यों ना हों किसी की भी केयर करना नहीं छोड़तीं। अपने पति से झगड़ा हुआ हो या सास-ससुर से कहा-सुनी। भाई से भयंकर लड़ाई हुई हो या बहन से अनबन महिलाएं हर किसी की केयर करना जानती हैं। किसी ना किसी तरह वो सभी का ध्यान रख ही लेती हैं।

हर महिला में होता है आत्मविश्वास

हर महिला के अंदर आत्मविश्वास होता है। परिस्थिति कैसी भी क्यों ना हो वो हर किसी का सहारा बनती हैं। किसी भी मुसीबत से बाहर निकल जाने का जज्बा और विश्वास दोनों रखती हैं। उनके अंदर का विश्वास ही उन्हें हर काम में आगे बढ़ने का हौसला देती हैं।

सबके साथ अपना भी रखती हैं ख्याल

अब वो दिन लद गए जब महिला खुद के अलावा सभी का ध्यान रखती थीं। अब महिला सभी के साथ खुद का ध्यान भी रखती हैं। खुद की सेहत के लिए वो हर पर तत्पर भी रहती हैं। आज की महिला फिटनेट फ्रीक भी हो गई है इसलिए अपनी सेहत का भी पूरा ख्याल रखती हैं। 

सबको बराबर से देती हैं समय

आज की महिला घर की किचन और ऑफिस की मीटिंग से समय निकालकर परिवार और दोस्तों को भी समय देती हैं ये भी उनकी अच्छी क्वालिटी होती है। अपने परिवार वालों के साथ शाम का वक्त बिताना हो या दोस्तों के साथ पार्टी पर जाना हो वो सभी के लिए समय निकाल लेती हैं।

टॅग्स :अंतरराष्ट्रीय महिला दिवसरिलेशनशिपरिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

भारतमहिलाओं की सुरक्षा ही उनका असली सम्मान

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

विश्वHappy International Women's Day 2026: अपनी मां, पत्नी या बहन को भेजें ये खास शुभकामना संदेश और कोट्स

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े