लाइव न्यूज़ :

'एक्स्ट्रा-मैरिटल डेटिंग ऐप' का चौंकाने वाला खुलासा, भारत में इतने लाख लोग कर चुके हैं रजिस्ट्रेशन-पढ़िए पूरी डिटेल्स

By मेघना वर्मा | Updated: February 1, 2020 09:54 IST

ग्लीडेन में सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन करने वाला शहर बेंगलुरु है। जहां के लोगों ने सबसे ज्यादा इस ऐप पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में बिना किसी मार्केटिंग और विज्ञापनों के ही यह सब्सक्रिप्शन बढ़ा है।भारत की महिलाओं के बीच भी इस एप की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है।

सोशल मीडिया के जमाने में लोग अपना दोस्त और जीवनसाथी तो ऑनलाइन तलाशते ही थे मगर अब एक्ट्रा मैरिटल डेटिंग ऐप से भी अपनी शादी-शुदा जिंदगी से नाखुश लोग अपने लिए खुशी ढूंढ रहे हैं। एक्सट्रा-मैरिटल डेटिंग ऐप ग्लीडेन एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है। ग्लीडेन के हालिया सर्वे में इस बात का खुलासा हुआ है कि अभी तक लगभग 8 लाख भारतीय लोग इस ऐप पर अपना रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। 

सबसे खास बात ये है कि इसमें महिलाओं की संख्या भी कम नहीं हैं। ग्लीडेन में सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन करने वाला शहर बेंगलुरु है। जहां के लोगों ने सबसे ज्यादा इस ऐप पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। बता दें ये सर्वे जनवरी के पहले हफ्ते का है जब लोगों की छुट्टियां थीं। 

इस शहर के लोग हैं सबसे ज्यादा

नवंबर 2019 में किए गए इस सर्वे में सबसे ज्यादा जिस शहर से रजिस्ट्रेशन करवाया गया है वो हैं मुंबई, कोलकाता, दिल्ली, पुणे, हैदराबाद, चेन्नई, गुड़गांव, अहमदाबाद, जयपुर, चंडीगढ़, लखनऊ, नोएडा, नागपुर, सूरत और भुवनेश्वर के लोग सबसे ज्यादा थे। बता दें ये डेटिंग ऐप वो प्लेटफॉर्म है जो शादी-शुदा लोगों के लिए डेट फिक्स करता है। 

वहीं फ्रांस के इस ऑनलाइन डेटिंग ऐप प्लेटफॉर्म से शादीशुदा जिंदगी में नाखुश लोग अपनी लाइफलाइन तलाश रहे हैं। गैजेट नंबर वन की रिपोर्ट के अनुसार एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की तलाश करने वाले विवाहितों के लिए ग्लीडेन दुनिया का सबसे बड़ा प्लैटफॉर्म बन गया है। रिपोर्ट की मानें तो ऐप की ग्रोथ रेट 567 प्रतिशत हो गई है जिससे साफ पता चलता है कि दुनिया भर के तमाम लोग शादी से बाहर रोमांस खोज रहे हैं।

इस ऐप को फ्रांस में 2009 में लॉन्च हुआ था। भारत में यह 2017 में आया। भारत में बिना किसी मार्केटिंग और विज्ञापनों के ही यह सब्सक्रिप्शन बढ़ा है। इस ऐप में लोग दिलचस्पी ले रहे हैं। इससे पहले ग्लीडेन की मार्केटिंग स्ट्रेटजिस्ट सोलेन पैलेट बता चुकी हैं कि भारत की महिलाओं के बीच भी इस एप की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। पिछले साल ग्लीडेन के भारतीय यूजर्स में 25 फीसदी महिलाएं थीं, जो आज बढ़कर 35 फीसदी हो गई हैं। इससे जाहिर होता है कि इस एप से हर रोज ज्यादा से ज्यादा महिलाएं जुड़ रही हैं।

टॅग्स :रिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े