लाइव न्यूज़ :

सास की कही ये बातें हर बहू को लगती हैं कड़वी, हो जाती है तू-तू-मैं-मैं

By मेघना वर्मा | Updated: June 10, 2020 06:10 IST

पति और पत्नी को हर जिम्मेदारी बराबरी से निभानी चाहिए मगर जब बात घर की आती है तो हर मां को ये लगता है कि उसकी बहू उसके बेटे से काम करवाती है।

Open in App
ठळक मुद्देहर सास ये लाइन जरूर बोलती है कि तुम्हारे घर वालों ने कुछ सिखाया नहीं क्या।सास-बहू के रिश्ते के बीच ट्यूनिंग बिठाना चैलेंजिंग काम भी होता है।

सास-बहू का रिश्ता हमेशा से ही खट्टा-मीठा सा होता है। इसमें प्यार भी होती है और तकरार भी। कुछ सास-बहू के रिश्ते ऐसे भी होते हैं जिनमें सास अपनी बहूत को बहुत सारे तानें मारती हैं और बहू उसे सुनती हैं। कभी-कभी तो इस चक्कर में सास-बहू के बीच झगड़े भी हो जाते हैं। 

सास-बहू के रिश्ते के बीच ट्यूनिंग बिठाना चैलेंजिंग काम भी होता है। सास की कुछ बातों से बहु अक्सर बुरी तरह हर्ट हो जाती है। कुछ बातें तो हर सास अपनी बहू को ताने के रूप में सुनाती हैं। उनमें से कुछ बातें आज हम आपको यहां बताने वाले हैं-

1. मेरे बेटे से काम करवा रही है

कहा तो जाता है कि पति और पत्नी हर जिम्मेदारी बराबरी से निभानी चाहिए मगर जब बात घर की आती है तो हर मां को ये लगता है कि उसकी बहू उसके बेटे से काम करवाती है। अगर पत्नी गलती से भी पति से उसके घर के कामों में हेल्प करने को कह दे तो मां का सारा ध्यान इसी चीज में लग जाता है बहू बेटे से सारा काम करवाती है।

2. अभी तो मायके से आई हो, फिर जाना है

शादी के बाद जब भी बहू अपने मायके जाने की बात कहती है तो सासू मां का पहला रिएक्शन यही आता है कि अभी तो घर से आई हो फिर तुम्हें घर जाना है। हर सास को ये बात समझना चाहिए कि बहू को भी अपने घर की याद सताती है इसलिए वो वहां जाती है। इस लाइन को लेकर भी अक्सर सास-बहू के बीच नोंक-झोंक होती है।

3. तुम्हारे घरवालों ने तुम्हें कुछ सिखाया नहीं

ये लाइन भी अक्सर बहू को सुनने को मिलती है। बहू के काम में कुछ गलती हो जाए या किसी काम को करने के लिए वो मदद ले लें तो हर सास ये लाइन जरूर बोलती है कि तुम्हारे घर वालों ने कुछ सिखाया नहीं क्या। ये लाइन भी हर बहू को चुभ जाती है। अंदर ही अंदर वो इस बात को सह लेती है मगर कुछ कहती नहीं।

4. मेरे बेटे को मेरे हाथ का खाना पसंद है

शादी के बाद सबसे पहले जिस चीज पर लड़ाई या मनमुटाव होता है वो यही कि सास हर बार अपनी बहू के खाने में कुछ ना कुछ ऐब निकालती है और कहती है कि उसके बेटे को उन्हीं के हाथ का खाना पसंद है। सब्जी काटने से लेकर सब्जी में पड़ने वाले मसाले और नमक तक के लिए बहू को सुनना पड़ता है।

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े