लाइव न्यूज़ :

रिश्ते में नहीं रही पहले जैसी गर्माहट तो ये 3 टिप्स हैं बड़े काम के, झट से मान जाएगा आपका प्यार

By मेघना वर्मा | Updated: March 16, 2020 08:55 IST

रिश्ते में पहले जैसी गर्माहट नहीं रही या आपका पार्टनर आपकी किसी बात से नाराज है तो खुद मुंह फुला कर बैठने से अच्छा है आप उन्हें मनाएं।

Open in App
ठळक मुद्देआज के समय में हमारी सोशल लाइफ हम पर इतनी हावी हो गई है कि हमें कुछ और दिखाई नहीं देता। किसी भी मुश्किल का हल तब निकलता है जब आप उसपर बात करें।

प्यार का रिश्ता बेहद नाजुक होता है। जरा सी तनाव और डोर टूट जाती है। ऐसे में दोबारा गांठ डालकर इस धागे को बांधना सही नहीं। इसीलिए समय रहते इस नाजुक से रिश्ते को आप संभाल लें तो ही बेहतर। छोटी-मोटी लड़ाई इस रिश्ते में होती ही है। रूठना-मनाना भी चलता ही रहता है अगर आपका पार्टनर भी आपसे नाराज हो जाता है तो उन्हें मनाने के लिए आप कुछ टिप्स की मदद ले सकते हैं।

रिश्ते में पहले जैसी गर्माहट नहीं रही या आपका पार्टनर आपकी किसी बात से नाराज है तो खुद मुंह फुला कर बैठने से अच्छा है आप उन्हें मनाएं। उनसे बात करें। किसी भी मुश्किल का हल तब निकलता है जब आप उसपर बात करें। तो अपने पार्टनर को मनाने के लिए उनका गुस्सा शांत करने के लिए आप कुछ नीचे दिए ट्रिक्स अपना सकते हैं-

1. आपका स्पर्श करेगा कमाल

अक्सर ऐसा होता है कि हम अपने बिजी शेड्यूल के चलते अपने ही पार्टनर को टाइम नहीं दे पाते। ऑफिस से घर और घर से ऑफिस के बीच समझ ही नहीं आता कि आपने पूरा समय कहां बिता दिया। इसी से आपके रिश्ते में दूरियां आना भी शुरू हो जाती हैं। ऐसे में आपके पार्टनर का गुस्सा होना जायज है।

उन्हें मनाने के लिए जरूरी है आप उनके लिए प्रॉपर समय निकालें। साथ ही आपने रूटीन में थोड़ा सा बदलाव करें। आप दोनों साथ में क्वालिटी टाइम भी बिता सकते हैं। आपका स्पर्श उन पर जादू कर जाएगा।

2. कुछ सरप्राइज कर सकते हैं प्लान

ना आपका या आपके पार्टनर का ब्रथडे है और ना ही एनीवर्सरी मगर फिर भी आप उनके लिए छोटा सा सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। पार्टनर की फेवरेट जगह पर डिनर डेट या कोई छोटी सी ट्रिप। ऐसा करके भी आप उनसे सॉरी बोल सकते हैं।

आप चाहें तो अपने पार्टनर को कोई सरप्राइज गिफ्ट भी दे सकते हैं। जिसके साथ ही अपने प्यार को भी बयां कर सकते हैं। आपका ये तरीका पार्टनर का दिल जरूर छू जाएगा। आपको बीच फिर से पुराने वाले रिश्ते और गर्माहट आ जाएगी।

3. फोन और सोशल मीडिया से रहें दूर

आज के समय में हमारी सोशल लाइफ हम पर इतनी हावी हो गई है कि हमें कुछ और दिखाई नहीं देता। ऑफिस से लेकर घर यहां तक की हमारे बेडरूम में भी फोन और सोशल मीडिया ने जगह ले ली है। इस वजह से भी आपके बीच झगड़े बढ़ने लगे हैं।

तब इस बात का ध्यान रखिए और अपनी सोशल मीडिया को कुछ देर के लिए दूर रखिए। आप अपने फोन को दूर रखकर अपने साथी के करीब आ सकते हैं साथ ही आपके बीच खोया हुआ  प्यार फिर  से जगा सकते हैं। 

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े