लाइव न्यूज़ :

कोरोना के बीच Social Distancing से ना हों परेशान, मूड सही करने में ये 5 उपाय आएंगे काम

By मेघना वर्मा | Updated: March 24, 2020 08:55 IST

इस सोशल डिस्टेंसिंग में कुछ लोग ऐसे हैं जो अपने घर में इतने दिनों से बंद होने के बाद अब ऊबने लगें। यही कारण है कि उनका मन भी अब कुछ उचड़ने लगा है।

Open in App
ठळक मुद्देआपके फीजिकल हेल्थ के साथ आपके मेंटल हेल्थ के लिए भी योगा और ध्यान जरूरी है।किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान ना दें।

देश इस समय कोरोना वायरस की चपेट में हैं। ये जानलेवा वायरस देश में अपनी जड़े फैलाता जा रहा है। जिसकी वजह से कई शहरों में लॉकडाउन का आदेश दे दिया गया है। लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग यानी सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए भी कहा जा रहा है। सोशल डिस्टेंसिंग के बीच कई लोग ऐसे भी है जिन्हें घर में रहने से स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए।

इस सोशल डिस्टेंसिंग में कुछ लोग ऐसे हैं जो अपने घर में इतने दिनों से बंद होने के बाद अब ऊबने लगें। यही कारण है कि उनका मन भी अब कुछ उचड़ने लगा है। घर में रहते हुए मेंटल हेल्थ का ध्यान रखना जरूरी है। ऐसे में कुछ टिप्स से आप अपने घर में रहते हुए भी अपने मन को शांत कर सकते हैं साथ ही मेंटली फिट भी रख सकते हैं। 

1. सोशल मीडिया पर जुड़े रहें

सोशल मीडिया के जमाने में आप किसी से दूर नहीं रह सकते। इसलिए जब भी बोर हों या लगे कि आपका मन घर पर नहीं लग रहा तो सोशल मीडिया का सहारा लें। इसके माध्यम से अपने दोस्तों या समाज से जुड़े। फेसबुक, इंस्टा, ट्विटर और व्हॉटस्एप के जरिए आप लोगों से जुड़ सकते हैं। उन्हें मैसेज करके या कॉल करके उनका हाल-चाल जान सकते हैं। 

2. अफवाहों से रहें दूर

देश का माहौल इस समय ऐसा है कि कोई भी गलत अफवाह भारी पड़ सकती हैं। ऐसे में किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान ना दें। अपनी तरह से भी किसी भी तरह की अफवाह ना उड़ाएं। सिर्फ उन्हीं खबरों को यकीन करें जो केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, विश्व स्वास्थ्य संगठन से आई हो।

3. पड़ोसियों से करें बात

आप अपने पड़ोसी से पर्याप्स दूरी बनाकर भी बात कर सकते हैं। समय के साथ संयुक्त परिवार के कॉन्सेप्ट में कमी आ गई है। ऐसे में दिल्ली, मुंबई और बंगलूरू जैसे शहर में लोग अकेले रहते हैं। आप भी अपने पड़ोसी से पर्याप्त दूरी बनाकर बात कर सकते हैं।

4. योगा और ध्यान

आपके फीजिकल हेल्थ के साथ आपके मेंटल हेल्थ के लिए भी योगा और ध्यान जरूरी है। अगर आप जिम नहीं जा पा रहे तो घर में ही योग या एक्सरसाइज जरूर करें। ये आपके दिमाग को शांत करेगा।

5. किताबों का सहारा

अगर आप किताबों के शौकीन हैं तो आप इस खाली समय में अपनी किताबों को दे सकते हैं। सिर्फ यही नहीं आप चाहें तो अपनी हॉबी जैसे कुकिंग या डासिंग करके भी अपना समय व्यतीत कर सकते हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियारिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े