शादी के बाद हो रही होम सिकनेस के लिए फॉलो करें ये आसान 3 टिप्स, दूर हो जाएगी परेशानी

By मनाली रस्तोगी | Published: March 11, 2022 06:01 PM2022-03-11T18:01:10+5:302022-03-11T18:02:46+5:30

शादी के बाद मायका और ससुराल मैनेज करना काफी मुश्किल हो जाता है। हालांकि, शादी के बाद शुरुआती दिनों में कई बार महिलाओं को होम सिकनेस होती है। आप आसानी से होम सिकनेस को दूर कर सकती हैं।

How to deal with being homesick after marriage | शादी के बाद हो रही होम सिकनेस के लिए फॉलो करें ये आसान 3 टिप्स, दूर हो जाएगी परेशानी

शादी के बाद हो रही होम सिकनेस के लिए फॉलो करें ये आसान 3 टिप्स, दूर हो जाएगी परेशानी

Highlightsशादी के बाद शुरुआती दिनों में कई बार महिलाओं को होम सिकनेस होती है।कुछ इससे आसानी से निपट लेती हैं, लेकिन कई महिलाओं के लिए इससे बाहर निकलना आसान नहीं होता।

शादी के बाद महिलाओं के जीवन में काफी बदलाव आते हैं। हालांकि, समय के साथ महिलाएं अपने नए घर में एडजस्टमेंट कर लेती हैं। मगर शादी के बाद शुरुआती दिनों में कई बार महिलाओं को होम सिकनेस होती है। कुछ इससे आसानी से निपट लेती हैं, लेकिन कई महिलाओं के लिए इससे बाहर निकलना आसान नहीं होता। ऐसे में अगर आपकी हाल ही में शादी हुई है और आप होमसिक फील कर रही हैं तो बताए गए तरीकों से बेहतर फील कर सकती हैं।

घरवालों से पसंदीदा खाना भेजने के लिए कहें

कई बार घर का खाना ही आपका मूड सही करने के लिए काफी होता है। ऐसे में आपको अपनी मां के हाथ का जो भी खाना पसंद हो उनसे कहें कि वो डिश आपके लिए बनाकर भेज दें। इन चीजों में अचार या लड्डू कुछ भी हो सकता है। 

घरवालों से करें वीडियो कॉल

हर कोई अपने पेरेंट्स के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना पसंद करता है। ऐसे में अगर आपकी शादी दूसरे शहर में हुई है तो आप वीडियो कॉल के जरिये अपने पेरेंट्स के साथ बातचीत कर सकती हैं। यही नहीं, आप अपने सास-ससुर के साथ भी वीडियो कॉल कर सकती हैं। इससे उन्हें भी अच्छा लगेगा। 

वीकेंड पर पेरेंट्स से करें ट्रिप

शादी के बाद मायका और ससुराल मैनेज करना काफी मुश्किल हो जाता है। हालांकि, अगर आप दोनों जगह बराबर से टाइम देंगी तो कोई दिक्कत नहीं होगी। इसी क्रम में आप चाहें तो होम सिकनेस को दूर करने के लिए वीकेंड पर घर की एक ट्रिप प्लान कर सकती हैं।

Web Title: How to deal with being homesick after marriage

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे