लाइव न्यूज़ :

घर में है जवान देवर तो जरूर ध्यान में रखें ये 5 बात, बैठ जाएगी परफेक्ट ट्यूनिंग

By मेघना वर्मा | Updated: June 9, 2020 11:18 IST

देवर-भाभी का रिश्ता खास होता है। ये रिश्ता दोस्ती का भी होता है और प्यार का भी। भाभी, देवर को मां की तरह प्यार भी करती है और दोस्त की तरह समझाती भी है मगर आपकी थोड़ी सी लापरवाही आपके इस रिश्ते में दरार भी ला सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देआपके और आपके देवर के बीच दोस्त जैसा रिश्ता भी हो सकता है।शादी के बाद ससुराल वालों के साथ ट्यूनिंग बिठाना थोड़ा मुश्किल होता है।

आपकी अभी-अभी शादी हुई हो या कुछ महीनें बीत गए हों ससुराल वालों के साथ समय बिताने और उनके साथ मेलजोल करने में समय लग जाता है। खासकर भाभी और देवर के रिश्ते में ट्यूनिंग बिठाने में मुश्किल जरूर होती है। कभी आपको थोड़ी हिचक होती है तो कभी देवर झिझक जाते हैं। मगर आपकी लापरवाही से इस रिश्ते में दरार भी आ सकती है। 

आपके घर में भी अगर आपका जवान देवर है तो आपको कुछ बातों का ध्यान देना जरूरी है। भाभी और देवर का रिश्ता वैसे भी खास होता है मगर इस रिश्ते में थोड़ी सी डगमगाहट आपके रिश्ते को बिगाड़ सकती है। इसलिए थोड़ा सा ध्यान दें-

1. तय हो सीमा

भाभी और देवर का रिश्ता जैसा भी हो मगर एक समय तय करना जरूरी हैं। जिस तरह सास और ससुर के साथ एक सीमा होती है उसी तरह देवर के साथ भी सीमा तय करना जरूरी है। आपके और आपके देवर के बीच एक मर्यादा बर्करार होनी चाहिए। इससे तनाव और शर्मिंदगी नहीं होगी।

2 ना दें दखल

आपको ये सझना होगा कि भले ही आपको और आपके देवर की बहुत ज्यादा जमती हों मगर एक-दूसरे की जिंदगी में दखल देना सही नहीं। देवर की पर्सनल लाइफ है उससे जुड़ी चीजों पर आप उसे सही गलत समझा सकती हैं। मगर उसमें आप किसी भी तरह से दखल ना दें तो ही बेहतर।

3. पति और देवर के बीच में आप ना बोलें

पति और देवर का अपना अलग रिश्ता है इसलिए कभी भी अपने देवर और पति के बीच में ना बोलें। आपके पति का छोटा भाई है अगर उन्हें आपके पति डांट भी दें या दोनों में बहस हो जाए तो आप उस बहस में शामिल ना हों। आपको ये नोंकझोंक ना तो आपके पति को पसंद आएगा ना आपके देवर को।

4. सीक्रेट ना रखें

आपके और आपके देवर के बीच दोस्त जैसा रिश्ता भी हो सकता है। आप उसे दोस्त की तरह समझा भी सकती है। आपका और उनका रिश्ता ऐसा होना चाहिए कि वो आपको अपनी परेशानी बता सकें। जिसपर आप उन्हें सही राह दिखाएं।

5. पैसों के मामले में ठीक तरह करें डील

अगर आपके पति ने देवर को पैसे नहीं दिए हैं और आपका देवर आपसे छिपकर पैसे मांगता है तो इस मामले को बहुत म्च्योरली हैंडिल करें। एक बार पैसे देने के बाद वो लगातार आपके पास पैसों की मांग करने आएंगे। ऐसे में अगर आपके पति को ये पता चल गया कि आपके पीठ पीछे आप उन्हें पैसे देती हैं तो ये आपके और आपके पति के बीच झगड़े का कारण बन सकती है। 

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े