लाइव न्यूज़ :

Lockdown के चलते आपके और आपके पार्टनर के बीच होने लगे हैं झगड़े, इन 5 टिप्स को करें फॉलो

By मेघना वर्मा | Updated: March 31, 2020 14:11 IST

एक सर्वे के मुताबिक सामाजिक दूरी और घरों में कैद होने की वजह से घरेलू हिंसा का मामला भी बढ़ गया है।

Open in App
ठळक मुद्देहर समस्या का समाधान बात-चीत से हो सकता है। लोग अपने पार्टनर और परिवार वालों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं।

कोरोना वायरस का संक्रमण धीरे-धीरे भारत में जड़े फैलाता जा रहा है। लॉकडाउन की वजह से लोग कई दिनों से अपने घरों में ही बंद हैं। ऐसे में कुछ लोग अपने पार्टनर और परिवार वालों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। वहीं कुछ स्थिति ऐसी भी बनती जा रही है कि पार्टनर्स के बीच लगातार झगड़े भी बढ़ते जा रहे हैं।

वहीं एक सर्वे के मुताबिक सामाजिक दूरी और घरों में कैद होने की वजह से घरेलू हिंसा का मामला भी बढ़ गया है। कुछ ऐसे भी लोग हैं जिनके बीच आए दिन किसी ना किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा है। इससे निपटने के लिए आप कुछ िप्ट को फॉलो कर सकते हैं। 

नेटवर्क 18 की रिपोर्ट के अनुसार महिला सुरक्षा एनएसडब्यू ने कोविड-19 के चलते ऑस्ट्रेलिया में 400 फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं पर एक सर्वेक्षण करने के लिए भेजा था। इस रिसर्च के बाद ये बात सामने आई कि 40 प्रतिशत लोग संकट के समय में सहायता की अपील कर रहे हैं। वहीं 60 प्रतिशत ने कहा कि घरों में कैद होने के चलते घरेलू हिंसा के मामले जटिल होते जा रहे हैं। 

एक-दूसरे की बात समझें

हर समस्या का समाधान बात-चीत से हो सकता है। अगर आप और आपके पार्टनर के बीच कुछ गड़बड़ चल रहा है या आपको कुछ गड़बड़ लग रहा है तो चिल्लाने या गुस्सा करने के बजाए आप एक-दूसरे से शांत तरीके से बात करें। अपनी बात रखें और सामने वाली की बात को समझें। ऐसा करके आप अपने होने वाले झगड़े को कम कर सकते हैं। 

रोका-टोकी करने से बचें

घर पर रहकर आप अपने पार्टनर को छोटी-छोटी बात पर टोकना बंद करें। सामने वाले का मूड इस बात पर भी खराब हो सकता है। हर समय किसी को टोकने से उसके अंदर हीन भावना भी पैदा हो सकती है। इसलिए रोका-टोकी ना करें। 

नीच ना दिखाएं

किसी का भी मजाक उड़ाना सही नहीं। आप घर पर हैं या  बाहर किसी को भी नीचा दिखाना गलत है। अगर आप घर में हैं तो अपने पार्टनर पर रौब दिखाना छोड़े और बात-बात पर उनका मजाक उड़ाना छोड़ें इससे भी आपके बीच दूरियां बढ़ेंगी और झगड़े भी।

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े