लाइव न्यूज़ :

Happy Women's Day 2020: मां, गर्लफ्रेंड या वाइफ को दें पॉकेट और बजट फ्रेंडली गिफ्ट, तीसरी चीज है बड़े काम की

By मेघना वर्मा | Updated: March 8, 2020 07:16 IST

इस साल की महिला दिवस की थीम है-I am Generation Equality: Realizing Women’s Rights.

Open in App
ठळक मुद्देइस दिन अपनी स्पेशल वुमेन के साथ डिनर खाते हैं तो कोई उन्हें गिफ्ट देकर शुक्रिया कहते हैं।अपनी मां, बहन और गर्लफ्रेंड को पॉकेट और बजट फ्रेंडली गिफ्ट देकर वुमेन्स डे की बधाई दे सकते हैं।

आज पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाएगा। इस दिन उन महिलाओं को शुक्रिया कहा जाता है जो किसी ना किसी रूप में देश की तरक्की और समाज की तरक्की का हिस्सा बन रही हैं। इस साल की महिला दिवस की थीम है-I am Generation Equality: Realizing Women’s Rights. इस दिन को लोग अलग-अलग तरीके से मनाते हैं। इस दिन अपनी स्पेशल वुमेन के साथ डिनर खाते हैं तो कोई उन्हें गिफ्ट देकर शुक्रिया कहते हैं।

प्राचीन काल हो या भारतीय इतिहास, महिलाएं तब से लेकर आज तक अपने अस्तित्व के लिए लड़ती आई हैं। हां आज बहुत हद तक उनकी इस लड़ाई में वो जीत गई हैं मगर जंग अभी भी जारी है। अपने हक की इसी लड़ाई के लिए जिस समय औरतें सड़कों पर उतर आयीं थीं उसी वक्त से शुरू हुआ महिलाओं के इस खास दिन को मनाने की परंपरा।

इस महिला दिवस पर आप भी अपनी मां, बहन और गर्लफ्रेंड को पॉकेट और बजट फ्रेंडली गिफ्ट देकर वुमेन्स डे की बधाई दे सकते हैं। अपनी जिंदगी में खास जगह रखने वाली हर महिला को आप खास तरह से विश कर सकते हैं। नीचे हम ऐसे ही गिफ्ट बताने जा रहे हैं जिन्हें देकर आप महिलाओं को शुक्रिया कह सकते हैं।

1. चॉकलेट

ये सबसे अच्छा और मीठा ऑप्शन है। किसी शुभ काम की शुरूआत हो या किसी को बधाई देनी हो हम मुंह जरूर मीठा करवाते हैं। इसलिए आप भी इस महिला दिवस पर उन्हें चॉकलेट गिफ्ट कर सकते हैं। 

2. फूल

फूल किसी भी शुभ मौके पर दिया जाता है। आप भी इस वुमेन्स डे पर अपनी जानने वाली महिलाओं को फूल देकर या बुके देकर वुमेन्स डे की बधाई दे सकते हैं। ये आपके इमोशन को भी उन तक पहुंचाएगा। 

3. फिटनेस बैंड

आज की महिलाएं अपनी फिटनेस को लेकर काफी एक्टिव होती है। अपने घर और ऑफिस के काम से समय निकालकर वो अपनी फिटनेस पर भी ध्यान देती हैं। इसलिए उनके लिए सबसे अच्छा तोहफा फिटनेस बैंड हो सकता है। 

4. मेकअप किट

वैसे तो ज्यादातर महिलाओं के पास मेकअप के समान होते हैं मगर आप उन्हें मेकअप किट भी दे सकते हैं। मेकअप हर महिला को पसंद होता है। इसलिए उन्हें मेकअप किट देना एक अच्छा आईडिया हो सकता है। 

5. कस्टमाइज्ड पिलो, कप और टी-शर्ट

आज कल कस्टमाइज्ड गिफ्ट का चलन काफी बढ़ गया है। आप भी अपनी खास वुमेन को कस्टमाइज्ड गिफ्ट दे सकते हैं। इसमें आप चाहें तो उनके लिए कोई स्पेशल कोट्स या स्पेशल मैसेज भी लिखवा सकते हैं। आप पिलो, कपल या टी-शर्ट गिफ्ट कर सकते हैं।

टॅग्स :अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिलाओं की सुरक्षा ही उनका असली सम्मान

विश्वHappy International Women's Day 2026: अपनी मां, पत्नी या बहन को भेजें ये खास शुभकामना संदेश और कोट्स

भारतInternational Women's Day 2026: भारतीय संविधान के वे अनुच्छेद जो हर महिला को देते हैं सुरक्षा और समानता की गारंटी, संवैधानिक अधिकारों की पूरी लिस्ट

विश्वHappy International Women's Day 2026: 'रुकना नहीं, थकना नहीं... आज जश्न है आपकी अजेय शक्ति का', वुमेन्स डे पर इन कोट्स के जरिए करें विश

भारतJammu-Kashmir: जम्मू की महिला स्क्वाड्रन लीडर ने रूढ़िवादिता को तोड़ा

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े