लाइव न्यूज़ :

हैप्पी फादर्स डे 2020: पिता को समर्पित गूगल ने बनाया शानदार डूडल, पापा को भेजिए खुद से बनाए वर्चुल कार्ड

By मेघना वर्मा | Updated: June 21, 2020 08:38 IST

फादर्स डे की शुरुआत अमेरिका से हुई थी। बताया जाता है पहली बार फादर्स डे 19 जून, 1909 को मनाया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देगूगल डूडल की इस मदद से आप खूससूरत वर्चुअल कार्ड बना सकते हैं। ये डूडल आपको पुराने समय में ले जाएगा जहां आप छोटी-छोटी चीजों को इकट्ठा कर हैंडमेड कार्ड बनाया करते थे। 

पिता का हमारी जिंदगी में क्या महत्व होता है इसको बताया नहीं जा सकता बस महसूस किया जाता है। एक पिता का साया किसी भी बच्चे के सिर पर सबसे जरूरी होता है। आज पिता के इसी स्नेह को जताने और उसके लिए धन्यवाद कहने के लिए फादर्स डे मनाया जा रहा है। पिता को समर्पित इस दिन को पूरे देश में मनाया जाता है। 

इस मौके पर बच्चे अपने पिता को उनकी परवरिश और इतने सारे प्यार और केयर के लिए थैंक्स कहते हैं। कोई पापा को गिफ्ट देता है तो कोई कार्ड। इसी मौके पर सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल ने डूडल बनाया है। जिसकी मदद से आप अपने पिता को वर्चुअल कार्ड दे सकते हैं। ये डूडल आपको पुराने समय में ले जाएगा जहां आप छोटी-छोटी चीजों को इकट्ठा कर हैंडमेड कार्ड बनाया करते थे। 

गूगल डूडल की इस मदद से आप खूससूरत वर्चुअल कार्ड बना सकते हैं। हार्ड, स्टार, लाइट, शैल्स जैसी चीजों को मिलाकर आप एक प्यारा सा कार्ड बनाएं। इसके बाद उसी के नीचे एक लिंक जेनरेट हो जाएगा। इस लिंक को आपने पापा के साथ शेयर करके उन्हें फादर्स डे की बधाई दे सकते हैं। 

बताया जाता है कि साल1909 में सोनोरा लुईश स्मार्ट डॉड (Sonora Louise Smart Dodd) नाम की लड़की ने पिता के नाम इस दिवस को मनाने की शुरुआत की थी। सोनोरा ने 1909 में मदर्स डे के बारे में सुना और उसे महसूस हुआ कि पिता के लिए ऐसा एक दिवस होना चाहिए। लिहाजा उसने एक याचिका दाखिल की। इसके लिए सोनोरा ने यूएस तक में कैंपेन किया और पहली बार साल 1910 में फादर्स डे मनाया गया।

फादर्स डे का इतिहास

फादर्स डे की शुरुआत अमेरिका से हुई थी। बताया जाता है पहली बार फादर्स डे 19 जून, 1909 को मनाया गया था। हलांकि ये कहीं लिखित नहीं है मगर बताया जाता है कि वॉशिंगटन के स्पोकेन शहर में सोनोरा डॉड ने अपने पिता की स्मृति में इस दिन की शुरुआत की थी। 

 

 

वहीं इसके बाद साल 1916 के तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति वुडरो विल्सन ने इस दिन को मनाने को स्वीकृति दी थी। 1924 में राष्ट्रपति कैल्विन कुलिज ने फादर्स डे को राष्ट्रीय आयोजन घोषित किया था। मगर इसे जून के तीसरे रविवार को मनाने का फैसला 1966 में राष्ट्रपति लिंडन जॉनसन ने लिया था। वहीं 1972 में पहली बार यह दिन नियमित अवकाश के रूप में घोषित किया गया।

 

 

एक पिता अपने बच्चों को सारी खुशी देना चाहता है। अपनी हैसियत और अपनी जेब के हिसाब से वो सारे काम करता है जिससे उसका बच्चा खुश रहे। अच्छे से अच्छी शिक्षा, नौकरी, पहनावा, खाना और क्या कुछ नहीं। पिता के इसी स्नेह का शुक्रिया कहने के लिए फादर्स डे मनाया जाता है।

टॅग्स :गूगल डूडलरिलेशनशिपरिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े