लाइव न्यूज़ :

ऐसी 10 आदतों वाले लड़के से शादी ना करें, उम्र भर होगा पछतावा

By गुलनीत कौर | Updated: February 4, 2019 13:14 IST

शादी की फैसला चुटकियों में नहीं लिया जाना चाहिए, इसलिए रिश्ते में आगे बढ़ने से पहले जान लें कि कहीं ये 10 बुरी आदतें आपके पार्टनर में तो नहीं? अगर हैं, तो अभी भी आपके पास समय है!

Open in App

'प्यार अंधा होता है'... ऐसा इसलिए कहते हैं क्योंकि लाख उदाहरणों के बावजूद भी हमें पार्टनर की बुराईयाँ दिखाई नहीं देती हैं। मगर एक समय के बाद जब प्यार का बुखार उतरने लगता है तो धीरे धीरे सच्चाई से हमारा परिचय होता है। फिर हमें अपनी गलती पर पछतावा होता है। ऐसा आपके साथ ना हो, इसलिए लड़कियों को हम लड़कों की 10 ऐसी आदतों के बारे में बताएंगे जो रिश्ते के लिए 'ज़हर' साबित होती हैं। आपके होने वाले पार्टनर में अगर ये मौजूद हैं, तो शादी से इनकार करना ही बेहतर होगा।

1) शक्की पार्टनर: लड़का हो या लड़की, अगर पार्टनर को आपके ऊपर विश्वास ही नहीं है तो फिर रिश्ता किस बात का! आप किस से फोन पर बात कर रही हैं, देर रात किसी से चैट करती हैं, आपका फोन अगर बार बार चेक किया जाए तो ऐसे लड़के से दूर ही रहें। 

2) आपकी नहीं सुनता: दिनभर से जुड़ी कोई साधारण बात हो या फिर बेहद इम्पोर्टेन्ट टॉपिक, अगर आप केवल बोल रही हैं और आपकी बात को ध्यान से सुना भी नहीं जा रहा तो इससे अच्छा है कि आप सिंगल ही रहें। या दीवारों से बात करे लें, सही कहा ना?

3) वादा तोड़ने में माहिर: हर वीकेंड कोई प्लान बने और वह उसे बेकार करने में माहिर हो जाए, तो इस तरह की प्रतिभा वाले लड़के से दूर रहें। इसका मतलब यह है कि उसकी दुनिया में आपसे जरूरी भी कुछ और है। तो फिर आप क्या कर रही हैं?

यह भी पढ़ें: हर लड़की अपने बॉयफ्रेंड से करवाना चाहती है ऐसे 5 काम, लेकिन बताने से शर्माती है

4) वो परफेक्ट है: अगर आपको परफेक्ट पार्टनर मिला है तो इससे अच्छी बता क्या हो सकती है लेकिन लड़का हमेशा घमंड में आकर ये कहे कि वह परफेक्ट है और उसके जैसा कोई नहीं, तो ऐसे लड़के से दूर रहें। याद रखें, खुद की कमियों को अपनाकर उन्हें ठीक करने वाला इंसान परफेक्ट होता है।

5) बहानेबाज: हर प्लान को कैंसिल करने के पीछे उसके पास एक बहाना होता है। ना जाने कहाँ से वो कहानी बनाकर आ जाता है। ऐसा महीनें में एक बार हो तो समझ आता है, लेकिन हर दूसरे दिन बहाना बनाना आदत होती है। ये आदत रिश्ते के लिए ज़हर है।

6) झूठा: बहाने बनाना और झूठ बोलना, दोनों में खास अन्तर नहीं होता। दोनों ही पैंतरे तब इस्तेमाल किए जाते हैं जब सच को छिपाना हो। आप उसके झूठ से परेशान होंगी, विश्वास खोटी रहेंगी, लेकिन वो बाज नहीं आएगा। इसलिए आपको ही फैसला लेना चाहिए!

7) अतीत में रहता है: अपने पुराने प्यार को भुलाना आसान नहीं होता है। लेकिन उसके चलते आप अपना आज खराब करें, ये कहाँ का इंसाफ है? सबसे बड़ी बात, जब तक आप पास्ट से बाहर ना आएं, आपको कोई हक नहीं कि आप आगे बढ़ें।

यह भी पढ़ें: डिलीवरी के बाद सेक्स लाइफ शुरू करने से पहले जान लें ये 5 बातें, नहीं आएगी प्रॉब्लम

8) चिपकू: रोमांस अच्छी बात है, लेकिन चिपकू लड़कों से दूर रहें। ये ना भूलें कि रिश्ते में रहते हुए भी आपका 'मी-टाइम' इम्पोर्टेन्ट है। अगर हर टाइम वो आपके साथ जुड़े रहने की कोशिश करता है, आप पर मानसिक तनाव बनाता है तो समझ जाएं कि वो आपके लिए ठीक नहीं है।

9) परिवार नहीं पसंद: आपका नहीं, उसका खुद का परिवार! ऐसा लड़का जिसे खुद के परिवार में ही हजारों कमियाँ दिखती हों, वो आपको या आपकी फॅमिली को कैसे अपनाएगा? अघ्र उसका परिवार वाकई ठीक ना हो तो अलग बात है। लेकिन सच का पता जरूर लगाएं।

10) आप पर चिल्लाए: शादी के कुछ साल बाद पति-पत्नी झगड़े क दौरान एक दूसरे पर चिल्लाते हैं। यह नार्मल है। लेकिन शुरुआती फेज में ही अगर ऐसा हो तो सतर्क हो जाएं। यह रिश्ते के लिए बुरा साइन है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े