लाइव न्यूज़ :

पति-पत्नी दोनों को मिलकर करने चाहिए ये 12 काम, बढ़ाते हैं प्यार

By गुलनीत कौर | Updated: June 10, 2018 19:16 IST

हर रात डिनर के बाद कमरे में बैठकर साथ में आइसक्रीम खाएं। या फिर घर से बाहर निकलकर वॉक के साथ बातें करते-करते भी इसका मजा ले सकते हैं।

Open in App

हाल ही में सोशल मीडिया पर क्रिकेटर विराट कोहली ने एक विडियो अपलोड की है। विडियो में वे अपनी पत्नी अनुष्का के साथ जिम में दिखाई दे रहे हैं। अनुष्का वर्कआउट कर रही हैं और विराट उनका विडियो बनाते हुए अनुष्का की तारीफ में कुछ लफ्ज़ भी कह रहे हैं। विडियो में उन्होंने अनुष्का को 'बॉस' कहा, हालांकि अनुष्का ने आगे से मजाक में उनकी बात टाल दी। यह विडियो काफी वायरल हो रहा है और इन्स्टाग्राम पर अब गटक इसे तकरीबन 35 लाख लोगों ने देख लिया है। विराट और अनुष्का के इस विडियो से यह जाहिर होता है कि वे दोनों अपने रिश्ते की मधुरता को कायम रखने के लिए एक दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताने की कोशिश ब्कारते रहते हैं।

पति-पत्नी को अपने रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए दिनभर में कुछ काम साथ में करने चाहिए, आइए आपको बताते हैं क्या:

- जब भी समय मिले दोनों साथ में सैर के लिए जाएं। इस ग्तारह से पार्टनर का साथ भी मिलता है और एक दूसरे से बातें करने का यह अच्छा मौका होता है

- अगर पति और पत्नी दोनों को वर्कआउट का शौक है तो दोनों को साथ में ही जाना चाहिए। यह साथ में वक्त बिताने का अच्छा ऑप्शन है। लेकिन अगर दोनों में से एक को भी इसमें दिलचस्पी नहीं तो कभी-कभी सिर्फ पार्टनर की खुशी के लिए जा सकते हैं

- अगर दोनों को खाने-पीने का शौक है तो सप्ताह में कम से कम एक बार किसी नए रेस्टोरेंट को खोजें और वहां खाना ट्राई करने के लिए साथ में जाएं

- लड़कों को विडियो गेम खेलने का बहुत शौक होता है, एल्किन अगर फीमेल पार्टनर उनका इसमें साथ दी तो वे एन्जॉय भी करते हैं और इस तरह दोनों एक दूसरे के साथ वक्त भी बिताते हैं

- घर के बाहर भी साथ में गेम्स खेलने की कोशिश करें। लड़के और लड़की दोनों को एह ही गेम पसंद है तो अच्छी बात है लेकिन अगर चॉइस अलग भी हो तो कभी लड़के की पसंद की तो कभी लड़की के हिसाब से गेम्स खेलें

- घर का कोई काम हो और मार्केट जाना हो तो साथ में जाएं। कार की जगह बाइक पर जाएं। ज्यादा एन्जॉय कर पाएंगे

- एक सप्ताह में एक बार या फिर 2 सप्ताह में एक बार कैंडल लाइट डिनर पर जाएं

- हर रात डिनर के बाद कमरे में बैठकर साथ में आइसक्रीम खाएं। या फिर घर से बाहर निकलकर वॉक के साथ बातें करते-करते भी इसका मजा ले सकते हैं

- जब मन करे, साथ में फिल्म देखने का प्लान बनाएं। मूवी में भी एक दूसरे की पसंद का ख्याल रखें

- संभव हो तो घर में एक पालतू जानवर पालें और दोनों मिलकर उसकी देखभाल करें। इससे आप दोनों को एक दूसरे के साथ वक्त बिताने का अधिक समय मिलेगा

- अगर यह संभव ना हो तो किसी नए शौक को साथ में मिलकर पूरा करें, जैसे कि पेंटिंग, गिटार सीखना, डांस क्लासेज, आदि चीजों का साथ मिलकर हिस्सा बनें

- वीकेंड में साथ मिलकर स्पा के लिए जाएं

टॅग्स :विराट कोहलीअनुष्का शर्मारिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

क्रिकेट4027 रन से साथ नंबर-1?, आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे अधिक बल्ले से योगदान?, देखिए टॉप-5 खिलाड़ी की सूची

क्रिकेटRCB Vs SRH: 38 गेंद, 69 नाबाद रन, 5 चौके और 5 छक्के?, विराट कोहली बोले-मैदान पर वापस आना अच्छा, स्ट्राइक पर वापस आने दो और बीच-बीच में चौके लगाओ?

क्रिकेटRCB vs SRH: पडिक्कल और कोहली ने आरसीबी को दिलाई जीत, IPL ओपनर में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े