लाइव न्यूज़ :

ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शाही वेडिंग का ये है पूरा शेड्यूल, निजता का रखा जायेगा विशेष ध्यान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 9, 2018 18:46 IST

मेहमानों से निवेदन किया गया है कि वे अंबानी परिवार की निजता का ख्याल रखें। किसी भी प्रकार की तस्वीरें या वीडियो रिकॉर्डिंग बाहर नहीं जाएं। सोशल मीडिया पर कुछ भी शेयर करने की सख्त मनाही है।

Open in App

भारत के सबसे रहीस व्यक्ति मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी 12 दिसंबर को आनंद पीरामल से साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही है।  अभी राजस्थान में पूरा अंबानी परिवार प्री वेडिंग इवेंट्स का जश्न मना रही है। 8 दिसंबर को ईशा अंबानी के संगीत समारोह में देश और दुनिया के दिग्गजों ने हिस्सा लिया।  सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान और अमिताभ बच्चन ने भी हिस्सा लिया।  

इस ग्रैंड वेडिंग का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी हिलरी क्लिंटन भी संगीत समारोह का हिस्सा बनीं।  उदयपुर के महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर काफी चहल-पहल दिख रही है क्योंकि अंबानी ने सभी मेहमानों के लिए चार्टेड फ्लाइट्स बुक करवाई हैं।  वीवीआइपी मेहमानों के आने का सिलसिला लगातार जारी है। 

शहर के सभी 5 स्टार होटल पूरी तरह बुक हैं क्योंकि वे अंबानी और पीरामल को सेवाएं दे रहे हैं।  इतना ही नहीं तकरीबन 1000 लग्जरी गाड़ियां बुक कराई गई हैं जो उदयपुर एयरपोर्ट से मेहमानों को लाने ले जाने का काम करेंगी। 

इस दिन ईशा अंबानी का संगीत समारोह था।  कार्यक्रम शहर के उदयविला में रखा गया था।  अंबानी परिवार ने यहां स्वदेशी बाजार लगाकर भारतीय पारंपरिक चीजों के साथ देशी माहौल बनाया।  मेहमानों के खाने के लिए मेन्यू में अनगिनत विकल्प मौजूद थे।  भारतीय व्यंजन के साथ-साथ वेस्टर्न फूड का भी विकल्प मौजूद था।  

पिथोला झील के बैकग्राउंड में एक भव्य आरती हुई।  आरती के बाद खाने के साथ अरिजीत सिंह के शानदार परफॉरमेंस ने मेहमानों का दिल जीत लिया।  

शनिवार और रविवार दोनों दिनों में मेहमानों के पास मनीष मल्होत्रा के स्टोर से शॉपिंग करने का विकल्प होगा।  मेहमानों को सलाह दी जाएगी कि वे कोई आरामदायक जूते पहनें।  ऐसा इसलिए क्योंकि पूरे कार्यक्रम में उन्हें काफी चलना और डांस करना पड़ सकता है। 

मेहमानों से निवेदन किया गया है कि वे अंबानी परिवार की निजता का ख्याल रखें।  किसी भी प्रकार की तस्वीरें या वीडियो रिकॉर्डिंग बाहर नहीं जाएं।  सोशल मीडिया पर कुछ भी शेयर करने की सख्त मनाही है।  मेहमानों को बताया गया है कि उनके फोटोग्राफर्स और वीडियोग्राफर्स तस्वीरें ले रहे होंगे जिन्हें बाद में सभी को भेज दिया जाएगा।  

टॅग्स :ईशा अंबानी की शादीमुकेश अंबानीनीता अंबानीसलमान खानशाहरुख़ खान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: मुंबई इंडियन के प्रैक्टिस मैच में पहुंची नीता अंबानी, रोहित से कही ऐसी बात शरमा गए क्रिकेटर

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

रिश्ते नाते अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?