लाइव न्यूज़ :

लिव-इन रिलेशनशिप के बारे में सोच रही हैं तो इन 5 बातों पर कर लें गौर, आगे नहीं होगी कोई दिक्कत

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 28, 2022 15:32 IST

आजकल लिव-इन रिलेशनशिप का कांसेप्ट बड़ा ही आम हो गया है। ऐसे में अब एक लड़का और लड़की बिना शादी किए आसानी से एक-दूसरे के साथ एक कमरे में, एक छत के नीचे रहने को राजी हो जाती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलिव-इन में रहने वाले कुछ कपल्स तो एक दूसरे के लिए सीरियस होते हैं, लेकिन वहीं कुछ केवल टाइमपास के लिए साथ रहते हैं। अगर आप एक लड़की हैं और लिव-इन रिलेशनशिप में जाने का विचार बना रही हैं तो ऐसा करने से पहले कुछ बातों को जान लें।

Relationship Tips: आजकल भारत में भी लिव-इन रिलेशनशिप का ट्रेंड बढ़ता जा रहा है। यानी एक लड़का और लड़की बिना शादी किए एक-दूसरे के साथ एक कमरे में, एक छत के नीचे रहते हैं। लिव-इन में रहने वाले कुछ कपल्स तो एक दूसरे के लिए सीरियस होते हैं, लेकिन वहीं कुछ केवल टाइमपास के लिए साथ रहते हैं। 

ऐसे लोग फ्यूचर की परवाह किए बिना केवल अपनी निजी जरूरतों को पूरा करने के लिए अपोजिट सेक्स के पार्टनर के साथ अपना रूम शेयर करते हैं। खैर कारण कुछ भी हो, अगर आप एक लड़की हैं और लिव-इन रिलेशनशिप में जाने का विचार बना रही हैं तो ऐसा करने से पहले कुछ बातों को जान लें ताकि आपको किसी बड़ी परेशानी का सामना ना करना पड़े। 

पहले करें दोस्ती

अगर आपको अपने पार्टनर से मिले हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं लेकिन फिर भी आप दोनों ने लिव-इन में रहने का फैसला ले लिया है तो सबसे पहले अपने पार्टनर के स्वभाव को जान लें। उसके स्वभाव को जानने और परखने के बाद ही उसके साथ लिव-इन में रहने का फैसला लें। अगर आपको थोड़ा भी संदेह हो तो अपना फैसला बदल डालें।

मनी मैनेजमेंट की बातें कर लें

जाहिर है कि लिव-इन में रहने वाले दो लोग पति-पत्नी नहीं होते हैं इसलिए लड़का ही सारे खर्चे उठाये यह जरूरी नहीं। अगर आपको लगता है कि पैसों को लेकर बाद में परेशानियां आ सकती हैं तो पहले ही इस बारे में बातें क्लियर कर लें। कौन कितना खर्च करेगा, आप दोनों कुछ सेविंग करेंगे या नहीं, महीने का बजट तैयार करना है या नहीं, ऐसी सभी बातों पर पहले ही चर्चा कर लें।

खुद को तैयार कर लें

अब तक अगर आप फैमिली के साथ या अपनी किसी दोस्त के साथ रह रही थीं तो जाहिर है कि आपकी लाइफ काफी अलग थी। लेकिन एक लड़के के साथ लिव-इन में आने के बाद आपको खुद को पहले ही इमोशनली और मेंटली तैयार करना होगा। लड़कों का लाइफस्टाइल काफी अलग होता है, उनके उठने, सोने, खाने-पीने का समय आपके साथ मैच करे यह जरूरी नहीं। उनकी कई आदतें भी आपको पसंद नहीं आएंगी, लेकिन इन्हें अपनाने के लिए मानसिक रूप से तैयार रहें।

कुछ पसंद न आए तो गुस्से पर कंट्रोल करें

शादी के बाद पहले साल में पति-पत्नी के बीच भी कई छोटे झगड़े होते हैं जिसका सबसे बड़ा कारण होता है एक दूसरे के लाइफस्टाइल को आसानी से स्वीकार ना कर पाना। लिव-इन रिलेशनशिप में भी यही दिक्कत आती है। इसलिए आपको धैर्य बनाते हुए और गुस्से को कंट्रोल में रखते हुए चलना होगा।

लिव-इन एक एक्सपेरिमेंट है

लिव-इन में जाने वाले हर कपल यह जानते हैं कि वे एक एक्सपेरिमेंट ही कर रहे हैं। एक दूसरे को अगर समझ सके और यह महसूस हुआ कि वे जिंदगी बिता सकते हैं तो ऐसे कपल शादी कर लेते हैं। लेकिन सोच मैच ना करने पर अलग भी हो जाते हैं। लेकिन यहां लड़कियां कुछ कमजोर पड़ जाती हैं। लेकिन हमेशा याद रखें कि जब भी लगे कि आपका लिव-इन पार्टनर आपका जीवनसाथी बनने लायक नहीं है तो इस रिश्ते से बाहर आने के लिए आप खुद स्टेप लें, किसी बात का इन्तजार ना करें। 

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े