लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Alert: बच्चों को जरूर सिखा दें ये 5 बातें, कर सकेंगे खुद को प्रोटेक्ट

By मेघना वर्मा | Updated: March 19, 2020 09:30 IST

कोरोना वायरस के डर से कई राज्यों में बच्चों के स्कूल की छुट्टी कर दी गई है। आप अपने बच्चों को कुछ आदतें सिखा सकते हैं। जिससे आपकी देख-रेख से दूर भी वो खुद को प्रोटेक्ट कर सकें। 

Open in App
ठळक मुद्देअपने बच्चों को बताएं कि कभी भी छिंकते या खांसते समय अपने मुंह पर रुमाल जरूर रखें। उन्हें बताएं कि इस समय बाहर जाकर खेलन उनके लिए सही नहीं हो सकता है।

पूरी दुनिया पर इस दिनों कोरोना वायरस का कहर है। भारत में भी लगातार कोरोना वायरस की चपेट में लोग आ रहे हैं। ये वायरस बुजुर्गों को तेजी से शिकार बना रहा है। ऐसे में सभी अपनी ओर से सभी जरूरी सावधानियां बरत रहे हैं जो कि जरूरी भी है। वयस्क या बुजुर्गों को तो ये सभी सावधानियां बरतने में कोई दिक्कत नहीं आ रही मगर बच्चों की सुरक्षा के लिए पेरेंन्ट्स का परेशान होना लाजिमी है। 

कोरोना वायरस के डर से कई राज्यों में बच्चों के स्कूल की छुट्टी कर दी गई है। बच्चे घर पर जरूरी हैं मगर उन पर भी खतरा बराबर मंडरा रहा है। ऐसे में आप अपने बच्चों को कुछ आदतें सिखा सकते हैं। जिससे आपकी देख-रेख से दूर भी वो खुद को प्रोटेक्ट कर सकें। 

आइए आपको बता दें कुछ ऐसी बातें जिनकी आदत आप अपने बच्चों में जितनी जल्दी हो सके डाल दीजिए ताकि वो कोरोना वायरस के संक्रमण के अलावा भी किसी भी तरह के संक्रमण से खुद को बचा सकें।

1. सिखाएं छोटी-छोटी आदत

इस समय सबसे जरूरी जो चीज है और सबसे ज्यादा जिस पर ध्यान दिया जा रहा है वो ये कि लोग हर घंटे हाथों को साबुन से धुलें या सैनेटाइजर का इस्तेमाल करें। आपको भी अपने बच्चों को यही सिखाना है कि वो हर घंटें अपने हाथों को अच्छी तरह साफ करें। खासकर कुछ खाने से पहले या बाद में हाथों को साफ जरूर करें।

2. सैनेटाइजर का यूज सिखाएं

बच्चों को सैनेटाइजर की यूज जरूर सिखाएं। आप चाहें तो इसमें सोशल मीडिया की मदद ले सकते हैं। आज कल बहुत से वीडियो ऐसे वायरल हो रहे हैं जिनमें बच्चों को सैनेटाइज का उपयोग बताया जा रहा है। इसकी मदद से भी आप उन्हें सिखा सकते हैं। साथ ही बच्चों को सैनेटाइजर जरूर दें ताकि वो हर आधे घंटे में उसे इस्तेमाल करें।

3. घर में बनाएं बच्चों के लिए माहौल

स्कूल बंद होने के बाद जो सबसे बड़ी मुसिबत सामने आ रही है वो ये कि पैरेंट्स के सामने ही बच्चे बाहर जाकर खेलने की जिद्द कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें बताएं कि इस समय बाहर जाना उनके लिए सही नहीं हो सकता है। तब भी आपका बच्चा जिद्द करता है तो उसे घर पर ही बाहर जैसा माहौल दें। उनके साथ खेलें उनके साथ वक्त बिताएं तभी वो अपनी जिद्द छोड़ेंगे।

4. रूमाल का इस्तेमाल सिखाएं

अपने बच्चों को बताएं कि कभी भी छिंकते या खांसते समय अपने मुंह पर रुमाल जरूर रखें। अगर आपका बच्चा बहुत छोटा है तो उसके कपड़े से रूमाल बांध दें और उन्हें बताएं कि जब भी खांसी या छींक आए। उसे अपने मुंह पर रखकर ही छींकें। 

5. फोन, लैपटॉप टैबलेट की स्क्रिन साफ करने को कहें

बच्चे जब घर में रहेंगे तो जाहिर तौर पर और ज्यादा फोन या लैपटॉप चलाएंगे। ऐसे में आप उनसे कहें कि अपने डिवाइस की सफाई भी करते रहें। फोन की स्क्रिन हो या लैपटॉप की दोनों को साफ जरूर रखें।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियारिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े