लाइव न्यूज़ :

Bhai Dooj 2019: ऐसे सरप्राइज से यादगार बनाए भाई दूज का त्योहार, जानें क्या कर सकते हैं प्लान

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: October 25, 2019 17:12 IST

अगर आप अपने भाई या बहन के साथ काफी लंबे समय के बाद मिल रहे हैं, और उसे स्पेशल फील करवाना चाहते हैं तो आज हम आपको भाई दूज के दिन को खास बनाने के कुछ आइडियाज दे रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअपने भाई के लिए उनकी पसंद का खाना बनाते हैं तो इससे खाने के साथ-साथ आपके रिश्तों में भी स्वाद आएगाकोशिश करें की आप भाई-बहन एक साथ रहकर अपनी फैमिली को ज्यादा टाइम और अहमियत दें

भाई दूज का त्योहार इस साल भारत में 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस मौके पर भाई बहन एक दूसरे के लिए दूसरे शहर से घर आते हैं। ऐसे में अगर आप अपने भाई या बहन के साथ काफी लंबे समय के बाद मिल रहे हैं, और उसे स्पेशल फील करवाना चाहते हैं तो आज हम आपको भाई दूज के दिन को खास बनाने के कुछ आइडियाज दे रहे हैं।

जिससे आप इस दिन को हमेशा के लिए यादगार बना सकेंगे। आइए जानते है कैसे आप भाई दूज को स्पेशल बना सकते हैं।

सरप्राइज दें

अगर आप इस भाई दूज पर काफी टाइम बाद अपनी बहन या भाई से मिल रहे हैं तो उन्हें पहले से अपने आने की खबर न दें। बल्कि अचानक घर पर पहुंच कर उन्हें सरप्राइज दें। इससे उनको बेहद खुशी मिलेगी।

गिफ्ट दें

वैसे तो भाई दूज पर भाई बहन एक दूसरे को गिफ्ट देते हैं लेकिन जरुरी कि कोई एक ही किसी को गिफ्ट देता रहें। इसलिए भाइयों के साथ-साथ बहनें भी अपने भाई के लिए गिफ्ट्स खरीद सकती हैं। जैसे स्मार्टफोन, गेमिंग गैजेट्स या और भी बहुत कुछ जो आप भाई को दे सकते हैं।

आउटिंग का करें प्लान

इस भाई दूज को अपने भाई या बहन के लिए खास बनाने के लिए आउटिंग का प्लान कर सकते हैं। अपनी पंसद की जगह पर घूमने के लिए जा सकते हैं। इससे दोनों को काफी समय बाद एक साथ टाइम स्पेंड करने का मौका मिलेगा। जिन्हें आप अपने यादगार पलों में शामिल कर सकते है।

फैमिली को दें टाइम

आजकल ज्यादातर लोग अपने फोन में व्यस्त रहने या किसी दूसरी वजह से अपने परिवार को समय नहीं दे पाते। जिससे उनके बीच दूरियां पनपने लगती है इसलिए आप कोशिश करें की आप भाई-बहन एक साथ रहकर अपनी फैमिली को ज्यादा टाइम और अहमियत दें। आपका ऐसा करना आपके संबंधो में मिठास लाएगा।

पसंद का खाना बनाएं

घर से दूर रहने की वजह से हम घर के खाने को ज्यादा मिस करते हैं ऐसे में अगर आप अपने भाई के लिए उनकी पसंद का खाना बनाते हैं तो इससे खाने के साथ-साथ आपके रिश्तों में भी स्वाद आएगा।

टॅग्स :भाई दूजरिलेशनशिप टिप्सत्योहारहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े