लाइव न्यूज़ :

क्या है वो एक बात जो गर्लफ्रेंड में जरूर होनी चाहिए, जानें लड़के क्या कहते हैं

By गुलनीत कौर | Updated: January 5, 2018 16:37 IST

अगर लड़की को घूमने-फिरने का शौक हो तो एक दूसरे के साथ वक्त बिताने के अधिक बहाने मिल जाते हैं।

Open in App

अक्सर यह कहा जाता है कि लड़कियों को ही अपने सपने के राजकुमार की चाहत होती है। उनका वह राजकुमार कैसा दिखता हो, उसमें कौन सी बात जरूर हो और उसकी खासियत को लेकर लड़कियां हमेशा सपने बुनती रहती हैं। लेकिन दूसरी तरफ लड़कों के बारे में यह कहा जाता है कि लड़कों के पास लड़कियों को लेकर ऐसी कोई लिस्ट नहीं होती है। लेकिन यह सरासर गलत है। 

पार्टनर की खासियत से लेकर लड़की में क्या जरूर होना चाहिए इसपर लड़कों के पास भी अच्छी खासी लिस्ट होती है। लेकिन वो क्या एक बात है जो एक लड़के को अपनी गर्लफ्रेंड में जरूर चाहिए, इसपर हमने कुछ लड़कों से बात की। और आप यकीन नहीं कर पाएंगे हमें काफी चौंकाने वाले जवाब हासिल हुए हैं। 

समय दे

लड़कों से बात करने पर मालूम हुआ कि वे एक ऐसी गर्लफ्रेंड चाहते हैं जो उन्हें भरपूर समय दे। जी हां, समय वाली ये बात केवल लड़कियों के लिए ही नहीं बल्की लड़कों के लिए भी इम्पोर्टेन्ट होती है। गर्लफ्रेंड समय से बात करे, फोन पिक करे और उनसे बात करते हुए केवल उन्हीं पर फोकस करे ये लड़कियों की एक बड़ी मांग है। 

लाइफ का इम्पोर्टेन्ट पार्ट बनाए

उनकी गर्लफ्रेंड की लाइफ में अगर परिवार के बाद कोई दूसरा इम्पोर्टेन्ट हो तो वो वे खुद होने चाहिए। लड़के ये चाहते हैं कि उनकी गर्लफ्रेंड उन्हें अपनी लाइफ का बेहद महत्त्वपूर्ण शख्स बनाए और उन्हें स्पेशल भी फील कराए। 

उनपर ट्रस्ट करे

ट्रस्ट या भरोसा करना, ये किसी भी रिश्ते का बेहद इम्पोर्टेन्ट पार्ट होता है। बात चाहे गर्लफ्रेंड- ब्वॉयफ्रेंड की हो या पति-पत्नी की, भरोसा और यकीन हर तरह के रिश्ते में होना ही चाहिए। लड़कों की अक्सर ये शिकायत रहती है कि कुछ लड़कियां छोटी-छोटी बात पर शक करती हैं। ऐसे में रिश्ते को सही तरह से आगे चलाना मुश्किल हो जाता है। 

एडवेंचर पसंद करती हो

हमें किसी ने बाताया कि उनकी गर्लफ्रेंड एडवेंचर पसंद करने वाली जरूर हो। अगर लड़की को घूमने-फिरने का शौक हो तो एक दूसरे के साथ वक्त बिताने के बहाने अधिक मिल जाते हैं। 

सपोर्ट करने वाली हो

गर्लफ्रेंड की ओर से लाइफ के हर छोटे बड़े फैसले पर सपोर्ट मिले, ऐसी भी ख्वाहिश रखते हैं लड़के। बात नौकरी की हो, पैसों से जुड़ी हो या दोस्तों-रिश्तेदारों की हो। लड़के चाहते हैं कि उनकी पार्टनर हमेशा उन्हें हर बात पर सपोर्ट करे। और अगर किसी फैसले के विरोध में भी हो तो ये बात केवल उन्हें आकर कहे, ना कि किसी और के सामने जा कर उनकी कमियां गिनवाए। 

समझदार जरूर हो

अब कई लड़कों को यह शिकायत भी है कि उनकी गर्लफ्रेंड छोटी-छोटी बात पर नाराज हो जाती है। हाथ नहीं पकड़ा, टाइम से फोन नहीं किया, आज गुड मॉर्निंग मेसेज नहीं किया... ये कुछ बातें हैं जिन पर झगड़ा करना बचपने को दर्शाता है। लड़कों को दिमागी तौर से मेच्योर लड़कियां अधिक पसंद होती हैं। 

किसी से तुलना ना करे

लड़कों ने यह बताया कि वे जैसे हैं अगर उनकी गर्लफ्रेंड उसी तरह से उन्हें अपनाए तो वे खुद भी रिश्ते को सीरियस होकर चलाएंगे। लेकिन उनकी तुलना अगर किसी दूसरी लड़की के ब्वॉयफ्रेंड से होने लगे तो ये उन्हें बिलकुल नहीं पसंद। 

टॅग्स :रिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते - नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े