लाइव न्यूज़ :

Why Breakup: ब्रेकअप से पहले खुद से पूछिए ये 7 सवाल, वरना जिंदगी भर होता रहेगा पछतावा

By मेघना वर्मा | Updated: January 28, 2020 13:16 IST

कभी-कभी ऐसा होता है कि आप दोनों ही अपने रिश्ते में जबरदस्त समझौता करते हैं। एक-दूसरे की खुशी के लिए खुद की खुशियां दांव पर लगा देते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देब्रेकअप से पहले खुद से ये जरूर पूछें कि आखिर आप ब्रेकअप करना ही क्यों चाहते हैं।ब्रेकअप के बाद क्या आपकी जिंदगी बेहतर हो जाएगी?

किसी के साथ रिश्ते सही ना चल रहे हों आय दिन आपके झगड़े हो रहे हैं तो लोग अक्सर ब्रेकअप करने की सलाह दे डालते हैं। किसी से ब्रेकअप कर लेना भले ही सारी चीजों को खत्म कर देता हो मगर अक्सर देखा गया है कि ब्रेकअप के बाद हम कुछ चीजों के लिए बाद में पछताते रह जाते हैं। 

कितने ही लोग ब्रेकअप के बाद ये सोचते हैं कि काश थोड़ा सा समय और दे दिया होता या काश थोड़ा सा रुक गए होते तो आज एक्स के साथ ही कितना खुश रहते। आज हम आपको यहां कुछ ऐसी ही बातें या कुछ ऐसे ही सवाल बताने जा रहे हैं जन्हें ब्रेकअप से पहले आपको खुद से जरूर पूछ लेना चाहिए। ताकि आपको बाद में पछतावा ना हो

आइए जानते हैं कौन से हैं वो सवाल

1. क्या ये रिश्ता आपके अंदर के बेस्ट पर्सन को निलाक रहा है

किसी भी रिश्ते में आप तब तक रहिए जब तक आप उसमें खुश हैं और जब तक आपके अंदर का अच्छा आदमी उस रिश्ते में हैं। कोई भी रिश्ता अगर आपके अंदर के बुरे पर्सन को जगाता है या आप इस रिश्ते में रोज खुद को फंसा हुआ महसूस करते हैं तो ब्रेकअप का समय आ चुका है।

2. क्या आप दोनों के कोई कॉमन गोल्स हैं

कभी-कभी आप किसी ऐसे व्यक्ति के साथ होते हैं जिनके गोल्स आपके गोल्स से बिल्कुल मैच करते हैं। मतलब अगर वो भी आपकी ही तरह पहले अपने करियर और बाद में बच्चों को प्रायोरिटी देते हैं तो आप सही आदमी के साथ रिलेशनशिप में हैं। ब्रेकअप से पहले एक बार दुबारा जरूर सोचना चाहिए।

3. क्या आप एक-दूसरे से बात करते हैं

किसी भी रिश्ते में मिस कम्यूनिकेशन बहुत खराब चीज होती है। अगर आप अपने पार्टनर से खुलकर बात नहीं करते तो ये आपके लिए और आपके रिश्ते के लिए खतरनाक है। इसलिए अपने रिश्ते में बात जरूर करें।

4. ज्यादातर समय आप खुश रहते हैं या दुखी7. 

ब्रेकअप से पहले इस चीज को जरूर सोचें कि आप उनके साथ ज्यादातर समय खुश रहते हैं या दुखी। अगर आपका जवाब आपको सैटिसफाइ करें तभी इस रिश्ते में रहें वरना ब्रेकअप कर लें। 

5. क्या आप दोनों ही समझौता कर रहे हैं

कभी-कभी ऐसा होता है कि आप दोनों ही अपने रिश्ते में जबरदस्त समझौता करते हैं। एक-दूसरे की खुशी के लिए खुद की खुशियां दांव पर लगा देते हैं। शॉर्ट टर्म के लिए ये ठीक है मगर लॉन्ग टर्म के लिए यही आप दोनों के बीच झगड़े का कारण भी बन सकता है। इसलिए सामने वाला जैसा है उसे वैसा रहने दें। ना उसे और ना खुद को बदलने की कोशिश करें।

6. आखिर क्यों करना चाहते हैं बेक्रअप

ये सबसे अहम सवाल होना चाहिए। ब्रेकअप से पहले खुद से ये जरूर पूछें कि आखिर आप ब्रेकअप करना ही क्यों चाहते हैं। वाजिब रीजन अगर आपको पता हो और आप उससे संतुष्ट हों तो आपको इस रिश्ते को आगे नहीं खींचना चाहिए। 

7. क्या ब्रेकअप के बाद आपकी जिंदगी बेहतर होगी

ब्रेकअप के बाद क्या आपकी जिंदगी बेहतर हो जाएगी? ब्रेकअप के बाद क्या आपको किसी अगल और ऊंचे मुकाम पर देखते हैं? अगर इन सवालों के जवाब हां में हैं तो आपको इस रिश्ते को और ज्यादा घसीटने की जरूरत नहीं है। आप इस रिश्ते को ना कहिए और उनसे फौरन ब्रेकअप कर लीजिए।

टॅग्स :ब्रेकअपरिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अफवाहें तेज, फैन्स ने एपी ढिल्लों को बताया वजह

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

भारतसहमति से जोड़े के बीच ब्रेकअप से पुरुष पर नहीं चलाया जा सकता बलात्कार का मामला, सुप्रीम कोर्ट ने कहा

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब

क्राइम अलर्टMumbai Shocker: गर्लफ्रेंड करना चाहती थी ब्रेकअप, बॉयफ्रेंड को फैसला नहीं था मंजूर, घोंटा गला

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े