लाइव न्यूज़ :

Relationship Tips: शादी-शुदा जिंदगी में रहना है खुश तो भूलकर भी ना करें ये 3 काम

By मेघना वर्मा | Updated: April 2, 2020 13:05 IST

कभी-कभी इस झगड़े को दोनों पार्टनर मिलकर सॉल्व कर लेते हैं मगर कभी-कभी ये इतने बढ़ जाते हैं कि झगड़ों को संभालना मुश्किल हो जाता है। 

Open in App
ठळक मुद्देआप और आपका पार्टनर दो अलग पर्सनैलिटी हैं। आपकी आधी से ज्यादा लड़ाई इस बात पर होती है कि आप हर बात पर बहस कर लेते हैं।

मैरिज लव हो या अरेंज, किसी की भी जिंदगी के सबसे खूबसूरत पल होते हैं। शादी के बाद पति-पत्नी जितना प्यार करते हैं उतना ही उनमें नोंक-झोंक भी चलता ही रहता है। कभी-कभी इस झगड़े को दोनों पार्टनर मिलकर सॉल्व कर लेते हैं मगर कभी-कभी ये इतने बढ़ जाते हैं कि झगड़ों को संभालना मुश्किल हो जाता है। 

अगर नोंक-झोंक, मनमुटाव या झगड़े गलतफहमी में तब्दील हो गए तो रिश्ते खत्म होने की नौबत तक आ जाती है। वहीं इस रिश्ते को बनाए रखने के लिए जरूरी है कि आप अपनी शादी-शुदा जिंदगी में सुकून बनाएं रखने के लिए कुछ काम कतई ना करें। 

आइए आपको बताते हैं कौन से हैं वो काम

1. हर बात पर बहस करना  छोड़े

आपकी आधी से ज्यादा लड़ाई इस बात पर होती है कि आप हर बात पर बहस कर लेते हैं। अपनी बात को सामने वाले के आगे रखिए जरूर मगर छोटी से छोटी बात पर बहस मत कीजिए। कुछ बातें प्यार से भी समझायी जा सकती हैं। आपको उन्हें प्यार से ही बातें समझानी हैं।

2. सामने वाले के नजरिए को गलत ठहराना छोड़ें

आप और आपका पार्टनर दो अलग पर्सनैलिटी हैं। आपको जो चीजें पसंद नहीं वो सामने वाले को पसंद हो सकती हैं। इसका ये मतलब नहीं कि आप हर बार सामने वाले के नजरिए को बुरा-भला कहते रहें। आपका ये रवैया भी आपकी लड़ाईयों का कारण बनता है। 

3. आपा ना खोएं

गुस्से में कही आपकी बात भी अक्सर सामने वाले को भड़काती है। अगर आप गुस्सा हैं तो ध्यान दीजिए कभी भी किसी भी स्थिति में अपना आपा मत खोइए। ऐसा करना आपकी सेहत के साथ आपके रिश्ते पर भी भारी पड़ेगा।

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े