लाइव न्यूज़ :

कहीं आपकी गर्लफ्रेंड में तो नहीं हैं ये आदतें? रिश्ते को कर सकती हैं खराब

By गुलनीत कौर | Updated: June 27, 2018 16:55 IST

हर बात पर शक करना, मोबाइल चेक करना, कहाँ जा रहे हो, कहाँ से आए, हर बात के बारे में पूछना।

Open in App

बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड के रिश्ते में एक दूसरे से बिना वजह की उम्मीदें और पोज़ेसिव बिहेवियर अपने आप ही आ जाता है।  जैसे-जैसे रिश्ता आगे बढ़ता है, उसी के साथ इन दोनों में भी इजाफा होता है।  यह सच है कि यह रिश्ते के लिए सही नहीं है, लेकिन दोनों का ही इसपर कंट्रोल नहीं होता है।  मगर पार्टनर अगर हद से ज्यादा पोज़ेसिव हो तो रिश्ता आगे बढ़ाने में कई तकलीफें आती हैं।  बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड के बीच अगर लड़की ज्यादा पोज़ेसिव हो तो वह कुछ खास काम रोजाना करती है जिससे लड़के चिड़ जाते हैं।  आइए जानते हैं क्या:

1. धमकाती है

मुद्दा कोई भी हो, अगर हर बात पर वो ऊंची आवाज में या प्रेशर बनाते हुए केवल अपनी बात परा जोर डाले तो समझ जाएं तो वह पोज़ेसिव  हो रही है और केवल धमकाने की कोशिश कर रही है।  इसके बाद अगर आप उनकी बात नहीं सुनते हैं तो वह गुस्सा भी हो जाती है। 

2. शक करने की आदत

हर बात पर शक करना, मोबाइल चेक करना, कहाँ जा रहे हो, कहाँ से आए, हर बात के बारे में पूछना।  इससे आपका पर्सनल स्पेस खत्म होता है और उनके दबाव के कारण रिश्ते में विशवास की कमी आने लगती है जो आगे चलकर हालात बिगाड़ती है।

तो इन कारणों से शादी के बाद भी 'अफेयर' चलाती हैं महिलाएं

3. बार-बार प्यार का एहसास कराना

दोनों के रिश्ते में प्यार है, इस बात को अगर दोनों समझ जाएं तो इसका एहसास कराने की जरूरत नहीं है।  लेकिन अगर आपकी गर्लफ्रेंड प्यार को लेकर बहुत ज्यादा प्रोटेक्टिव और अग्रेसिव होती हो तो यह रिश्ते के लिए सही नहीं है।  फिर यह प्यार नहीं, केवल उसका पोज़ेसिव बिहेवियर है। 

4. डोमिनेट करना

हर बात पर केवल वही सही हैं, आपकी गलतियां निकालना, नीचा दिखाना, अगर आपकी गर्लफ्रेंड ऐसी है तो यह उसका पोज़ेसिव बिहेवियर है।  वह रिश्ते में हर चीज को केवल अपने हिसाब से ही चलाना चाहती है। 

5. जलन की भावना

किसी दूसरी लड़की से अगर उन्हें जलन हो तो बात समझ भी आती है लेकिन आपसे ही जलन रखना उनके पोज़ेसिव स्वभाव को दर्शाता है।  वो हमेशा आपको गलत ठहराएंगी और अपने प्यार को आपके प्यार से अधिक ही बताएगी।

लड़के में इन 5 गुणों को देख उसपर लट्टू हो जाती है लड़कियां

6. तारीफ बर्दाश्त नहीं

अगर किसी और की तारीफ करने पर उन्हें गुस्सा आता है तो यह भी उनके पोज़ेसिव बिहेवियर की एक झलक है।  

7. खुद को ही इम्पोर्टेन्ट बताए

आपकी लाइफ में केवल वो ही इम्पोर्टेन्ट हों, किसी और को खास जगह ना मिले, अगर हर समय आपकी गर्लफ्रेंड इसी कोशिश में रहती है तो इस तरह से वो अपने पोज़ेसिव बिहेवियर को रिश्ते पर हावी कर रही है।  

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब

रिश्ते नातेMother's Day 2024: मां के लिए अब तक नहीं खरीद पाएं हैं कोई गिफ्ट, आखिरी समय में काम आएंगे ये 5 आईडिया

स्वास्थ्यRebecca Syndrome: अपने एक्स पार्टनर को भूल नहीं पा रहे आप, रोज सोशल मीडिया पर करते हैं चेक तो हो जाए सावधान, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

रिश्ते नातेRelationship Tips: टूटने की कगार पर है आपका रिश्ता? ये 5 तरीकों से बचाएं रिलेशनशिप

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े

रिश्ते नातेValentine’s Week 2025: शुरू हो रहा प्यार का हफ्ता, वैलेंटाइन वीक के सातों दिन होंगे खास, देखें पूरी लिस्ट

रिश्ते नातेInternational Women's Day 2024 के मौके पर अपनी लाइफ की स्पेशल वुमन को दें ये खास तोहफा, बजट फ्रेंडली होने के साथ है यूनिक

रिश्ते नातेHappy Chocolate Day 2024: चॉकलेट डे पर सिर्फ चॉकलेट से नहीं इन मैसेज से घोले मिठास, पार्टनर को भेजे ये संदेश