तो इन कारणों से शादी के बाद भी 'अफेयर' चलाती हैं महिलाएं

By गुलनीत कौर | Published: June 26, 2018 04:25 PM2018-06-26T16:25:53+5:302018-06-26T16:25:53+5:30

पति का किसी और के साथ अफेयर चल रहा हो, वो अपनी हरकतों से बाज ना आए तो ऐसे में कुछ पत्नियां भी केवल बदला लेने की भावना से पराये मर्द के साथ रिश्ते बनाती हैं।

Reasons why women get involved in extramarital affair after marriage | तो इन कारणों से शादी के बाद भी 'अफेयर' चलाती हैं महिलाएं

तो इन कारणों से शादी के बाद भी 'अफेयर' चलाती हैं महिलाएं

प्यार में धोखा कोई भी दे, किसी भी कारण से क्यों ना दे, आखिरकार धोखा तो धोखा ही होता है। धोखे से किसी का विश्वास टूटता है। इसलिए धोखा देने वाला हमेशा गलत और धोखे को सहने वाला सही इंसान होता है। अमूमन सभी ऐसा सोचते हैं। लेकिन शायद यहीं हम गलती कर जाते हैं। धोखा देने यकीनन एक गलत बात है, लेकिन जिस इंसान ने धोखा दिया उसका ऐसा करने के पीछे क्या कारण था हमें उसे जानने के बाद ही सही गलत का फैसला करना चाहिए। शादी के बाद केवल परुष ही नहीं, महिलाएं भी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चलाती हैं। लेकिन इसके पीछे की वजह क्या हो सकती है, आइए जानते हैं: 

1. अभी भी अतीत से जुड़ी हैं

शादी से पहले जिनके साथ अफेयर चल रहा था, उसके लिए घर वाले माने नहीं। जबरदस्ती किसी और के साथ शादी के बंधन में बाँध दिया। ऐसे में कई महिलाएं तो किस्मत से समझौता तो कर लेती हैं, लेकिन जो अतीत को भुला नहीं पाती हैं वे एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चलाती हैं। 

2. रिश्ते में कमी आने की वजह से

जब पति से प्यार ना मिले, समय ना मिले, जो वे चाहती हैं उसमें  से नाम मात्र जरूरत भी पूरी ना हो तो ऐसे में कुछ महिलाएं अपने रिश्ते से ऊब जाती हैं। यह शादी से बाहर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चलाने का एक कारण बनता है।

एक्स के साथ 'सिर्फ दोस्ती' का रिश्ता बनाने से पहले जान लें ये बातें, कहीं बाद में ना हो पछतावा

3. साथ की कमी

पति है, बच्चे हैं, पूरा परिवार भी है, लेकिन भावनात्मक रूप से अकेलेपन को महसूस करना कोई छोटी बात नहीं होती है। ऐसे में ऑफिस के किसी कर्मचारी, पड़ोस के शख्स से भावनात्मक सहारा मिलने लगे तो महिलाएं गलत रिश्तों में पड़ जाती हैं।

4. बदले की भावना

पति का किसी और के साथ अफेयर चल रहा हो, वो अपनी हरकतों से बाज ना आए तो ऐसे में कुछ पत्नियां भी केवल बदला लेने की भावना से पराये मर्द के साथ रिश्ते बनाती हैं।

5. सेक्स की कमी

सेक्स सब कुछ नहीं होता है, लेकिन सेक्स के बिना रिश्ता खुशी-खुशी चल जाए इसकी कोई गारंटी नहीं होती है। इस मामले में जब पति साथ ना दे तो अपनी संतुष्टि के लिए महिलाएं वह भी कर जाती हैं जो शायद वे कभी करना नहीं चाहती हों। 

6. स्वाभिमान के लिए

जब पति के साथ मतभेद इतना बढ़ जाए कि इज्जत मिलनी बंद हो जाए, ऐसे में कोई बाहरी व्यक्ति उस महिला को उसका स्वाभिमान वापस पाने में मदद करे तो वह उसकी ओर आकर्षित हो जाती है। ज्यादातर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर जरूरतें पूरी ना होने के कारण ही शुरू होते हैं। और जब ये जरूरत किसी और माध्यम से मिलने लगे तो वहीं से एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की शरूआत होती है।

फोटो: डेली रिकॉर्ड डॉट को डॉट यूके

Web Title: Reasons why women get involved in extramarital affair after marriage

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे