शादी से जुड़े ये 6 कड़वे सच आपको कोई नहीं बताएगा, अनुभव से ही होंगे मालूम
By गुलनीत कौर | Published: June 22, 2019 05:39 PM2019-06-22T17:39:35+5:302019-06-22T17:39:35+5:30
कुछ दिन, कुछ हफ्ते और यहां तक कि कुछ कपल्स में तो महीनों तक सेक्स नहीं होता। इसका कारण कुछ भी हो सकता है।
शादी का नाम सुनकर अगर आप एक्साईट्मैंट से भर जाते हैं तो ज़रा इसे संभाल कर रखें और शादी से पहले ही कुछ बातों के लिए खुद को मानसिक रूप से तैयार कर लें। क्योंकि शादी जितनी अच्छी दिखती है, दरअसल उतनी है नहीं। हम आपको दारा नहीं रहे, केवल सचेत कर रहे हैं। क्योंकि शादी के ढेर सारे सपने बुनने वाले लोग ही बाद में धोखा खाते हैं। जब उन्हें शादी के बाद कई जगहों पर एडजस्टमेंट करना पड़ता है तो उन्हें बुरा लगता है। इसलिए चलिए पहले ही बता देते हैं शादी से जुड़े 7 कड़वे सच ताकि आपको जोर का झटका ज़रा धीरे से लगे।
1) बस प्यार ही प्यार नहीं है
शादी हो गई और अब तो बस प्यारा ही प्यार होगा, अगर आपको ऐसा लगता है तो आप गलत हैं। दो अलग लोग, दो अलग सोच जब एक छत के नीचे आती हैं तो उनमें बहस या झगड़ा होना साधारण बात है। लेकिन नई शादी में झगड़े झेलना मानसिक रूप से सही नहीं होता। बस यहीं आकर कपल्स की उम्मीदें टूट जाती हैं।
2) खुद को ना खोएं
शादी के बाद हजार बातों पर आपको एडजस्टमेंट करनी पड़ती है। ना चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ते हैं। सिर्फ लड़कियों को ही नहीं, लड़कों को भी अपनी लाइफ में ढेरों बदलाव लाने लड़ते हैं। बस ध्यान रखें कि इस बीच कहीं अपना अस्तित्व ना खो दें। क्योकि अक्सर यह हो जाता है।
3) बार बार तलाक का मुद्दा आना
छोटा सा झगड़ा नहीं हुआ कि दिल को बेहद ठेस पहुंचती है। मन करता है कि बस अभी इस रिश्ते से बाहर निकल जाएं और पार्टनर को तलाक देकर छोड़कर वापस अपनी पहले वाली दुनिया में चले जाएं। अगर ऐसा हो तो घबराएं नहीं, यह नार्मल है। कुछ समय में ऐसी दिक्कत दूर हो जाएगी।
4) अच्छे दिन नहीं आते
ऐसा नहीं है कि अच्छे दिन ख़त्म हो जाते हैं, मगर कम होते हैं। शादी के ठीक बाद एक दूसरे को समझने में और एडजस्ट करने में कई सारे छोटे बड़े झगड़े होते हैं। इस वजह से रिश्ते में गैप भी आता है। कई बार तो कुछ दिनों तक पति पत्नी एक दूसरे से बात नहीं करते।
यह भी पढ़ें: शादीशुदा जिंदगी में कभी ख़त्म नहीं होगा रोमांस अगर पति-पत्नी करेंगे ये 10 काम
5) शादी के बाहर रिश्ता
झगड़े बढ़ते हैं, टेंशन बढ़ती है, एक दूसरे से चिड़ होती है, दूर रहने का मन करता है और ऐसे में कोई बाहर वाला आकर सपोर्ट करे, दिलासा दे तो उसकी ओर मन आकर्षित हो सकता है। इन चीजों से अपनी शादी को बचाने की पूरी पूरी कोशिश करें।
6) सेक्स नहीं होता
कुछ दिन, कुछ हफ्ते और यहां तक कि कुछ कपल्स में तो महीनों तक सेक्स नहीं होता। इसका कारण कुछ भी हो सकता है। समय ना मिल पाना, तनाव, दोनों के रिश्ते में बढ़ती परेशानी, कोई हेल्थ प्रॉब्लम, किसी भी कारण से ऐसी समस्या आ सकती है। इसके लिए तैयार रहें।