लाइव न्यूज़ :

इन 5 सवालों के जवाब में छिपा है आपके रिश्ते का फ्यूचर

By गुलनीत कौर | Updated: September 27, 2018 08:44 IST

अगर झगड़े के बाद आप दोनों में से कोई एक आगे आता है और उसे सुलझाए, तो यह एक पॉजिटिव बात है।

Open in App

पार्टनर रोमांटिक है या नहीं, उसे आपसे प्यार है या नहीं, उसे आपकी कौन सी बात पसंद है और कौन सी नहीं, उसमें गुस्सा है या नहीं, ऐसी तमाम बातों का जवाब आप शायद जानते हों। लेकिन अगर आगे बताई जा रही 5 बातें आपको अपने पार्टनर के बारे में नहीं मालूम, तो आप दोनों का रिश्ता खतरे में है। 

1. फ्यूचर

रिश्ता नया है या उसे कुछ महीने या साल हो गए हैं, इस बीच पार्टनर के साथ एक जुड़ाव बन जाता है। लेकिन अपने मन से पूछें कि क्या पार्टनर आपके साथ फ्यूचर बिताने का विचार बना रहा है?

अगर दिल से तुरंत 'हां' में जवाब आए तो आपका रिश्ता सही दिशा में जा रहा है। अगर आपको लगे कि पार्टनर अभी विचार क्रिया में है तो आपको अभी इस रिश्ते पर और काम करना होगा। लेकिन अगर आजतक आपने दोनों ने फ्यूचर के बारे में बात भी नहीं की है तो अब समय है बात करने का, क्योंकि फ्यूचर जानना बहुत जरूरी पॉइंट है।

2. लाइफ गोल

लड़का हो या लड़की, आपके पार्टनर का लाइफ में क्या मकसद है क्या आप उसे बारे में जानते हैं? दस साल बाद उसे क्या बनना है क्या आपको ये मालूम है? अगर आप जानते हैं और ये भी पता है कि पार्टनर आगे जाकर क्या करने वाला है तो इसका मतलब है आप दोनों के रिश्ते में गहराई है।

लेकिन आपको आजतक यही नहीं पता कि पार्टनर के जीने का मकसद क्या है, करियर या जिन्दगी में उसे क्या अलग करना है, क्या पाना है, तो इसका मतलब है आप आजतक उसे जान ही नहीं पाए हैं। 

3. करियर

पार्टनर जॉब से खुश है या नहीं, अपने करियर से संतुष्ट है या नहीं, यह भी एक बड़ा पॉइंट है। क्या दिन खत्म होने पर पार्टनर अपनी जॉब के बारे में क्यादा शिकायत करता है? आप दोनों में इस बात को लेकर टेंशन रहती है? तो आप दोनों को ही बात करके इसका हल निकालना होगा। और अगर ऐसा नहीं है तो रिश्ता सही ट्रैक पर है।

ये भी पढ़ें: शादी के लिए लड़का-लड़की में होना चाहिए उम्र का इतना फासला

4. आई लव यू

पार्टनर की ओर से दिन में कितनी बार ये तीन शब्द सुनने को मिलते हैं? एक बार, दो बार, तीन बार या बिलकुल भी नहीं? या फिर कितने ही दिन हो जाते हैं लेकिन इन तीन शब्दों का कोई जिक्र नहीं होता?

अगर पार्टनर निरंतर आई लव यू कहे और आप दोनों को इससे खुशी मिलती है तो रिश्ता सही जा रहा है। लेकिन अगर वो आई लव यू ना कहे और आपको इससे बेहद परेशानी है तो कहीं ना कहीं गड़बड़ है। तीसरा पॉइंट, अगर आपको इन तीन शब्दों से फर्क नहीं पड़ता, आप जानते हैं कि उन्हें आपसे प्यार है, तो इस रिश्ते का फ्यूचर जरूर है।

5. झगड़े

झगड़े किस कपल में नहीं होते? लेकिन उन्हें सुलझाने का या किसी निष्कर्ष पर पहुँचने का सबका अपना तरीका होता है। अगर झगड़े के बाद आप दोनों में से कोई एक आगे आता है और उसे सुलझाए, तो यह एक पॉजिटिव बात है। लेकिन अगर हर बार वहीं इंसान कोशिश करे, तो ये गलत है।

अगर झगड़ा हो और आप दोनों कुछ घंटों तक या कुछ दिनों तक बात ही करना बंद कर दें, और उसके बाद भी उसी मुद्दे पर बार-बार झगड़ा हो रहा है तो आप दोनों को एक दूसरे को और भी समझने की जरूरत है। समय लें और एक दूसरे के स्वभाव को गहराई से समझने की कोशिश करें। 

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब

रिश्ते नातेMother's Day 2024: मां के लिए अब तक नहीं खरीद पाएं हैं कोई गिफ्ट, आखिरी समय में काम आएंगे ये 5 आईडिया

स्वास्थ्यRebecca Syndrome: अपने एक्स पार्टनर को भूल नहीं पा रहे आप, रोज सोशल मीडिया पर करते हैं चेक तो हो जाए सावधान, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

रिश्ते नातेRelationship Tips: टूटने की कगार पर है आपका रिश्ता? ये 5 तरीकों से बचाएं रिलेशनशिप

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े