शादी के लिए लड़का-लड़की में होना चाहिए उम्र का इतना फासला
By गुलनीत कौर | Published: September 24, 2018 05:43 PM2018-09-24T17:43:44+5:302018-09-24T17:43:44+5:30
शोध में उन कपल्स के बीच तलाक की संभावना अधिक नजर आई जिनकी उम्र में 5 साल का अंतर था।
प्रेम संबंधों की जब बात आती है तो अक्सर लोग कहते हैं कि उम्र तो केवल एक संख्या है। दो प्यार करने वालों में केवल भावनाओं का होना जरूरी है, दोनों में उम्र का कितना अंतर है इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। लेकिन एक शोध के अनुसार लड़का-लड़की में अगर उम्र का फासला सही हो तो शादी लंबी चलती है।
सही उम्र गैप होने से तलाक की संभावना कम रहती है। इस शोध को अटलांटा की एमोरी यूनिवर्सिटी द्वारा कराया गया। शोध में 3 हजार प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिनसे उनके शादीशुदा जीवन, बच्चों और पार्टनर के साथ कैसे रिश्ते हैं, इससे संबंधित सवाल किए गए।
उम्र में 5 साल का अंतर
शोध में उन कपल्स के बीच तलाक की संभावना अधिक नजर आई जिनकी उम्र में 5 साल का अंतर था। बजाय उनके जिनकी उम्र में केवल एक साल का फासला था। यानी पति-पत्नी के बीच एक साल का अंतर प्यार और रिश्ते दोनों को बनाए रखता है।
10 साल का अंतर
दूसरी ओर जिन पति-पत्नी की उम्र में 10 साल का अंतर था उनकी शादी टूटने की संभावना 39 फीसदी अधिक थी। और जिनमें 20 साल का गैप होता है उनकी शादी टूटने की संभावना सबसे अधिक पाई गई।
ये भी पढ़ें: इन 7 हरकतों से समझ जाएं पत्नी का चल रहा है किसी से अफेयर, जल्द दे सकती है धोखा
एक साल का अंतर है परफेक्ट
शोध के दौरान शोधकर्ताओं ने साफ तौर पर यह साबित कर दिखाया कि जिन कपल्स की उम्र में केवल एक साल का फासला होता है, उनकी शादी अधिक लंबी चलती है। ऐसे कपल खुश भी रहते हैं।
शादी से पहले बच्चा
एक और हैरान कर देने वाली बात जो शोध में सामने आई वो यह कि शादी से पहले ही अगर बच्चा हो जाए तो ऐसे कपल्स की शादी भी लंबे समय तक चलती है। बजाय उन कपल्स के जिनके बच्चा नहीं होता।
जो साथ में मनाएं 10वीं सालगिराह
वो कपल्स, जिनकी शादी को 10 साल हो जाएं और वे साथ में हैं, तलाक जैसे कोई हालात नहीं, ऐसे कपल परफेक्ट माने जाते हैं। इस तरह की शादियों के ना टूटने की संभावना 94 प्रतिशत होती है।