लाइव न्यूज़ :

हर लड़की अपने बॉयफ्रेंड से करवाना चाहती है ऐसे 5 काम, लेकिन बताने से शर्माती है

By गुलनीत कौर | Updated: February 2, 2019 10:59 IST

हफ्ते में एक बार या महीने में एक बार, जब कभी भी लड़कियों को उनका पार्टनर कोई खास सरप्राइज देता है तो वे खुश हो जाती हैं। अब अगर वह खुद इसके बारे में बॉयफ्रेंड से कहेंगी तो बॉयफ्रेंड उन्हें 'डिमांडिंग' मानेगा।

Open in App

रिलेशनशिप में लड़के-लड़की दोनों को ही एक दूसरे से कई उम्मीदें होती हैं। दोनों ही चाहते हैं कि पार्टनर उनके दिल की बात समझे और उनकी इच्छा पूरी करे। कई बार तो हम आगे बढ़कर पार्टनर को बता देते हैं कि हमें क्या चाहिए, रिश्ते में किस तरह माहौल पसंद है, रोमांस में क्या होना चाहिए, आदि बातें जाहिर करते हैं।

लेकिन कई बार हम इंतजार करते हैं कि पार्टनर खुद ही हमारी जरूरत को समझे और उसके मुताबिक हमें वह दे जो हम चाहते हैं। तो लड़कियों को अपने बॉयफ्रेंड से क्या-क्या उम्मीदें होती हैं और वे कौन सी बातें हैं जिन्हें वे जुबां पर तो नहीं लाती हैं लेकिन फिर भी चाहती हैं कि उनका पार्टनर उन्हें वह दे। आइए आपको बताते हैं:

1) हमेशा उसका पक्ष ले

हर बात, परिस्थिति में लड़की सही हो यह जरूरी तो नहीं लेकिन वह फिर भी चाहती है कि उसका बॉयफ्रेंड उसे सपोर्ट करे। भले ही पूरी दुनिया उसके फैसले के विरुद्ध हो, लेकिन उसका बॉयफ्रेंड उसके साथ खड़ा हो। उसकी साइड ले। सुनने में यह भले ही अजीब लगे लेकिन हर पार्टनर यह चाहता है कि चाहे दुनिया इधर की उधर हो जाए, लेकिन उनका पार्टनर हमेशा उनके साथ ढाल बनकर रहे। 

2) जज ना करे

वे कैसे कपड़े पहनती है, कैसा फूड उसे पसंद है, किस तरह से खाती है, किस तरह बात करती है, कैसे चलती है, इसपर भले ही गौर करे लेकिन जज ना करे। सवाल ना उठाए। कम से कम वह अपने बॉयफ्रेंड से यह उम्मीद करती है कि वह उसे उसी तरह से अपनाएगा जैसी वह असल में है। पड़ोस की आंटी की तरह उसे सवाल भरी निगाहों से ना देखे।

3) सरप्राइज दे

हफ्ते में एक बार या महीने में एक बार, जब कभी भी लड़कियों को उनका पार्टनर कोई खास सरप्राइज देता है तो वे खुश हो जाती हैं। अब अगर वह खुद इसके बारे में बॉयफ्रेंड से कहेंगी तो बॉयफ्रेंड उन्हें 'डिमांडिंग' मानेगा। इसलिए वे चुप रहकर सिर्फ उम्मीद करती हैं कि उन्हें कब अगला सरप्राइज मिलेगा।

यह भी पढ़ें: बॉयफ्रेंड को अपने ये 3 सीक्रेट कभी ना बताएं लड़कियां, जानें क्यों

4) वादा निभाए

रोजाना सुबह और रात को सोने से पहले मैसेज करुंगा। दिन में एक बार प्यार भरी बात जरूर होगी। फोन पर किस करुंगा। हफ्ते में एक बार जरूर मिलने आउंगा। अगर इस तरह के वादे कोई लड़का अपनी गर्लफ्रेंड से करता है तो उसे निभाना भी चाहिए। वादा करने के बाद सिर्फ एक-दो बार पूरा किया और फिर भूल जाए, ऐसा लड़कियों को पसंद नहीं।

5) आगे बढ़कर कोशिश करे

आजकल के मॉडर्न जमाने की लड़कियां लड़के की ओर से कोशिश होने का इंतजार नहीं करती हैं। वे खुद ही आगे बढ़कर कदम उठाती हैं। फिर वह रोमांस हो, इंटिमेट होने की बात हो या शादी लिए प्रपोज करना हो। लेकिन फिर भी लड़कियां मन ही मन चाहती हैं कि लड़का आगे बढ़कर खुद कोशिश करे। इससे उन्हें अधिक खुशी मिलती है।

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब

रिश्ते नातेMother's Day 2024: मां के लिए अब तक नहीं खरीद पाएं हैं कोई गिफ्ट, आखिरी समय में काम आएंगे ये 5 आईडिया

स्वास्थ्यRebecca Syndrome: अपने एक्स पार्टनर को भूल नहीं पा रहे आप, रोज सोशल मीडिया पर करते हैं चेक तो हो जाए सावधान, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

रिश्ते नातेRelationship Tips: टूटने की कगार पर है आपका रिश्ता? ये 5 तरीकों से बचाएं रिलेशनशिप

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े