लाइव न्यूज़ :

भाजपा के जुमलों से थक चुकी है जनता, विधानसभा चुनावों में NDA की हार निश्चित- सचिन पायलट

By आकाश चौरसिया | Updated: October 2, 2023 17:11 IST

पायलट ने कहा है कि छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मध्य प्रदेश और मिजोरम से भी उन्हें अच्छे फीडबैक मिल रहे हैं। फीडबैक के आधार पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस बार फिर से विधानसभा चुनावों को जीतकर राजस्थान में एक बार फिर सरकार बनाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देपायलट ने कहा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मध्य प्रदेश और मिजोरम से भी अच्छे फीडबैक मिलेनौजवान सभी भाजपा की नीतियों से परेशान हैं- पायलटपूर्व उपमुख्यमंत्री के अनुसार भाजपा इस बार विधानसभा चुनाव हार रही है

जयपुर:राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भाजपा को घेरते हुए कहा है कि एनडीए को आने वाले चुनावों में हार का सामना करना पड़ेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी तीन दशक की परिपाटी को तोड़ते हुए इस बार दोबारा सरकार बनाने जा रही है। 

इसके साथ ही पायलट ने कहा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मध्य प्रदेश और मिजोरम से भी पार्टी को अच्छे फीडबैक मिल रहे हैं। फीडबैक के आधार पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस बार फिर से विधानसभा चुनावों को जीतकर राजस्थान में एक बार फिर सरकार बनाएगी।

उन्होंने कहा कि भारत जनता पार्टी क्या रणनीति बनाती है, उसका क्या फॉर्मूला है और वो किसे टिकट दे रही है या नहीं दे रही वो उनका अंदरुनी मामला है। सचिन ने आगे कहा कि मध्य प्रदेश में जिनको भी अब तक टिकट मिले हैं वे सभी काफी उत्साहित हैं। साथ ही उन्होंने कहा, मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के लगातार हो रहे दौरों से भी माहौल में बदलाव हुआ है।  

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि किसान, नौजवान सभी भाजपा की नीतियों से परेशान हैं। महंगाई आसमान छू रही है और रोजगार मिल नहीं रहे है और अवसर खत्म होते जा रहे हैं। 

भाजपा के लगातार प्रचार पर सचिन ने मीडिया से बताया कि वो विवादित माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा को कोई भी पसंद नहीं कर रहा, लोग विकास चाहते हैं।  

सचिन के मुताबिक, भाजपा हर मुद्दे पर एक द्वंद और अफवा पैदा करने की कोशिश करती है। राजस्थान के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष के अनुसार देश की जनता ने मोदी सरकार को दस साल का समय दिया, लेकिन वो उस तरह से काम नहीं कर पाए जिस तरह से हमने केंद्र में रहते हुए काम किए। उन्होंने कहा कि भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला जबकि सचिन पायलट ने कहा कि उनके समय में सरकार गठबंधन में थी। मनमोहन सरकार ने मनरेगा और गरीबी अनुमूलन को खत्म करने के लिए तमाम तरह की योजनाए बनाई। 

पायलट की मानें तो देश की जनता थक चुकी है और अब वोटों में तफदीली होने पर भाजपा चुनाव हारेगी। इसका सिलसिला राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से होगा। 

टॅग्स :राजस्थानसचिन पायलटBJPराष्ट्रीय रक्षा अकादमीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

राजस्थान अधिक खबरें

राजस्थानUdaipur Communal Tensions: स्कूल छात्र की लड़ाई में उदयपुर सुलगा, सांप्रदायिक तनाव के बाद इंटरनेट सेवाएं बंद

राजस्थानबीकानेर: रोट्रेक्ट मरुधरा ने "हर घर राम" अभियान के तहत 2100 राम लला प्रतिमाओं का किया वितरण

राजस्थानIAF Aircraft Crash: जैसलमेर में एयरफोर्स का फाइटर प्लेन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, धूं-धूं जलकर हुआ खाक

राजस्थानराजस्थान में चलाई रामलहर, गुरु कृपा और शास्त्र ज्ञान के धनी हैं विनायक शर्मा

राजस्थानRajasthan Budget 2024: गरीब बालिकाओं के जन्म पर 1 लाख रुपए का बॉन्ड देगी सरकार, वित्त मंत्री दिया कुमारी ने की घोषणा