लाइव न्यूज़ :

'महिला आरक्षण लागू करने के लिए जनगणना व परिसीमन की जरूरत नहीं', - राहुल गांधी ने बीजेपी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: September 23, 2023 16:09 IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राजस्थान में लोकसभा व विधानसभाओं में महिला आरक्षण को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण लागू करने से पहले नयी जनगणना व नए परिसीमन की जरूरत नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला आरक्षण लागू करने से पहले नयी जनगणना व परिसीमन की जरूरत नहीं - राहुलमहिला आरक्षण को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा33 प्रतिशत सीटें महिलाओं को आज दी जा सकती हैं - राहुल

जयपुर:  कांग्रेस नेता राहुल गांधी 23 सितंबर को राजस्थान पहुंचे। राजस्थान के जयपुर में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने जातिगत जनगणना की वकालत करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री जातिगत जनगणना से डरते हैं। राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री को जातिगत जनगणना के आंकड़े देश के सामने रखने चाहिए।

 उन्होंने दावा किया कि संसद व विधानसभाओं में महिला आरक्षण को आज ही लागू किया जा सकता है लेकिन केंद्र सरकार परिसीमन व नयी जनगणना का बहाना बनाकर इसे 10 साल टालना चाहती है। 

राहुल ने कहा, "हमने महिला आरक्षण का पूरा समर्थन किया है। राजीव गांधी जी पंचायती राज में महिला आरक्षण लाए थे। लेकिन हमारे 2-3 सवाल हैं। OBC महिलाओं के लिए आरक्षण क्यों नहीं? महिला आरक्षण लागू करने से पहले जनगणना और परिसीमन की जरूरत क्यों है? हम चाहते हैं कि महिला आरक्षण आज लागू हो, OBC महिलाओं को आरक्षण का फायदा मिले।"

राहुल गांधी ने पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए जातिगत जनगणना की वकालत की और कहा कि अगर हम अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को भागीदारी देने की बात करते है तो बिना जातिगत जनगणना के यह नहीं किया जा सकता है। अगर प्रधानमंत्री 24 घंटे ओबीसी की बात करते हैं, ओबीसी की इज्जत की बात करते हैं, तो फिर प्रधानमंत्री जातिगत जनगणना से क्यों डरते हैं?

राहुल ने कहा कि देश में भाजपा व कांग्रेस पार्टी में विचारधारा की लड़ाई चल रही है। राहुल ने कहा कि अगर आप भाजपा कार्यकर्ताओं से अडाणी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रिश्ते के बारे में पूछेंगे तो वे भाग जाएंगे।

कांग्रेस नेता ने कहा, "कुछ दिन पहले मैंने संसद में अडानी पर भाषण दिया। उसके बाद मेरी लोकसभा की सदस्यता रद्द कर दी गई। यह इसलिए किया गया क्योंकि इन्हें- 'डर लगता है'। आप किसी भी BJP कार्यकर्ता से पूछ लीजिए कि PM मोदी और अडानी का क्या रिश्ता है, वो भाग जाएगा।" 

कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित अन्य नेता मौजूद रहे। 

टॅग्स :राहुल गांधीराजस्थानकांग्रेसBJPमहिला आरक्षणOBC
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

राजस्थान अधिक खबरें

राजस्थानUdaipur Communal Tensions: स्कूल छात्र की लड़ाई में उदयपुर सुलगा, सांप्रदायिक तनाव के बाद इंटरनेट सेवाएं बंद

राजस्थानबीकानेर: रोट्रेक्ट मरुधरा ने "हर घर राम" अभियान के तहत 2100 राम लला प्रतिमाओं का किया वितरण

राजस्थानIAF Aircraft Crash: जैसलमेर में एयरफोर्स का फाइटर प्लेन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, धूं-धूं जलकर हुआ खाक

राजस्थानराजस्थान में चलाई रामलहर, गुरु कृपा और शास्त्र ज्ञान के धनी हैं विनायक शर्मा

राजस्थानRajasthan Budget 2024: गरीब बालिकाओं के जन्म पर 1 लाख रुपए का बॉन्ड देगी सरकार, वित्त मंत्री दिया कुमारी ने की घोषणा