लाइव न्यूज़ :

Jhalrapatan Assembly Election Results 2023: पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 51798 वोट से आगे, जानें कांग्रेस और नोटा का हाल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 3, 2023 13:36 IST

Jhalrapatan Assembly Election Results 2023: आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, भाजपा 199 में से 112 सीट पर आगे है, जबकि कांग्रेस 72 सीट पर आगे है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रुझान में अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे हैं।दीया कुमारी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 40,941 मतों के अंतर से बढ़त बनाए हुए हैं।अशोक गहलोत अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 12,479 मतों से आगे हैं।

Jhalrapatan Assembly Election Results 2023: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बड़ी बढ़त बना ली है। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार भाजपा नेता राजे झालरापाटन सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 51798 मतों से आगे हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रुझान में अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे हैं।

विद्याधर नगर सीट पर भाजपा उम्मीदवार दीया कुमारी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 40,941 मतों के अंतर से बढ़त बनाए हुए हैं। आयोग की वेबसाइट के अनुसार, झोटवाड़ा सीट पर भाजपा नेता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक चौधरी से 940 मतों से पीछे हैं, वहीं आमेर सीट पर भाजपा नेता सतीश पूनियां कांग्रेस नेता प्रशांत शर्मा से 1,680 मतों से आगे हैं।

तिजारा सीट पर भाजपा नेता बाबा बालक नाथ अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 9,667 मतों से आगे हैं। तारानगर सीट पर भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ कांग्रेस नेता नरेन्द्र बुडानियां से 7,124 मत से पीछे हैं। आयोग के अनुसार, कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में सरदारपुरा सीट पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 12,479 मतों से आगे हैं।

मंत्री बृजेन्द्र ओला, टीकाराम जूली एवं उदयलाल आंजना भी अपनी-अपनी सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों से आगे हैं। टोंक सीट से कांग्रेस उम्मीदवार एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 2,767 मतों से आगे हैं। आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, भाजपा 199 में से 113 सीट पर आगे है, जबकि कांग्रेस 71 सीट पर आगे है।

टॅग्स :राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023विधानसभा चुनाव 2023विधानसभा चुनाववसुंधरा राजे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारतराज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका?, केरल में राहुल गांधी को छोड़कर एलडीएफ के साथ तेजस्वी यादव?

राजस्थान अधिक खबरें

राजस्थानUdaipur Communal Tensions: स्कूल छात्र की लड़ाई में उदयपुर सुलगा, सांप्रदायिक तनाव के बाद इंटरनेट सेवाएं बंद

राजस्थानबीकानेर: रोट्रेक्ट मरुधरा ने "हर घर राम" अभियान के तहत 2100 राम लला प्रतिमाओं का किया वितरण

राजस्थानIAF Aircraft Crash: जैसलमेर में एयरफोर्स का फाइटर प्लेन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, धूं-धूं जलकर हुआ खाक

राजस्थानराजस्थान में चलाई रामलहर, गुरु कृपा और शास्त्र ज्ञान के धनी हैं विनायक शर्मा

राजस्थानRajasthan Budget 2024: गरीब बालिकाओं के जन्म पर 1 लाख रुपए का बॉन्ड देगी सरकार, वित्त मंत्री दिया कुमारी ने की घोषणा