लाइव न्यूज़ :

Assembly Elections 2023: "हम न केवल एक साथ दिख रहे हैं बल्कि एकजुट भी हैं", राहुल गांधी ने राजस्थान कांग्रेस में कलह की खबरों को किया खारिज

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 16, 2023 12:49 IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने विधानसभा चुनाव के बीच राजस्थान कांग्रेस में चल रही कलह और गुटबाजी की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि पार्टी एकजुट है और भाजपा को हराने के पार्टी का हर नेता और कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने राजस्थान कांग्रेस में कलह और गुटबाजी की खबरों को किया खारिज उन्होंने कहा कि भाजपा को हराने के पार्टी का हर नेता कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहा हैराहुल गांधी ने यह बात अशोक गहलोत और सचिन पायलट की मौजूदगी में की

जयपुर: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने विधानसभा चुनाव के बीच राजस्थान कांग्रेस में चल रही कलह और गुटबाजी की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि पार्टी एकजुट है और भाजपा को हराने के पार्टी का हर नेता और कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहा है। राहुल गांधी जयपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस नेता सचिन पायलट के साथ दिखे और उन्होंने कहा कि "हम न केवल एक साथ दिख रहे हैं बल्कि हम एकजुट भी हैं।"

कांग्रेस सांसद राहुल गांघी गुरुवार को जयपुर पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने उनका स्वागत किया। इस दौरान राहुल गांधी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "हम न केवल एक साथ दिख रहे हैं बल्कि एकजुट भी हैं। हम एक साथ रहेंगे और कांग्रेस यहां चुनाव जीत रही है।"

राहुल गांधी का पार्टी के लिए दिया एकजुटता का संदेश उस वक्त में आया है, जब मीडिया हलकों में खबरें चल रही हैं कि राजस्थान कांग्रेस सदस्यों के नेताओं में अंरूनी कलह और गुटबाजी चल रही है। मीडिया रिपोर्ट में इस बात का बी दावा किया गया है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच भी नये सिरे से विवाद शुरू हो गया है।

ऐसे माहौल में राहुल गांघी का राजस्थान दौरा पार्टी के भीतर गुटबाजी की खबरों को खारिज करने के तौर पर देखा जा रहा है। राजस्थान में 25 नवंबर को होने मतदान होना है और कांग्रेस दावा कर रही है कि वो फिर से सत्ता में वापसी कर रही है।

इससे पहले बुधवार को कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने राजस्थान कांग्रेस के भीतर फूट की आशंकाओं को खारिज करते हुए कहा कि सभी नेता एक साथ मिलकर पार्टी की वापसी सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम कर रहे थे।

उन्होंने कहा, "ऐसी कहानी फैलाई जा रही है कि राजस्थान में कांग्रेस के भीतर कोई एकता नहीं है। हालांकि, मैं दावा कर सकता हूं कि कांग्रेस पार्टी पहले की तरह एकजुट है। हमारे सभी नेता एक साथ खड़े हैं और भाजपा की हार सुनिश्चित करने और वापसी सुनिश्चित करने के सामान्य उद्देश्य के साथ लड़ रहे हैं।"

मालूम हो कि राजस्थान में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं और वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।

टॅग्स :राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023विधानसभा चुनाव 2023राहुल गांधीअशोक गहलोतसचिन पायलट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो के उड़ानों के रद्द होने पर राहुल गांधी ने किया रिएक्ट, बोले- "सरकार के एकाधिकार मॉडल का नतीजा"

भारततंबाकू, पान मसाला और अन्य तंबाकू और होंगे महंगे?, सोमवार को 2 विधेयक लोकसभा में पेश, जानें क्या होंगे बदलाव

भारतभारत ने लोकतंत्र को जिया, पीएम मोदी बोले-भारत ने सिद्ध किया Democracy can deliver, वीडियो

भारत18वीं लोकसभा का शीतकालीन सत्रः लोकतंत्र की स्वस्थ परंपराओं को मजबूत करेंगे सांसद, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा-प्रश्न-उत्तर पूछे पक्ष और विपक्ष

राजस्थान अधिक खबरें

राजस्थानUdaipur Communal Tensions: स्कूल छात्र की लड़ाई में उदयपुर सुलगा, सांप्रदायिक तनाव के बाद इंटरनेट सेवाएं बंद

राजस्थानबीकानेर: रोट्रेक्ट मरुधरा ने "हर घर राम" अभियान के तहत 2100 राम लला प्रतिमाओं का किया वितरण

राजस्थानIAF Aircraft Crash: जैसलमेर में एयरफोर्स का फाइटर प्लेन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, धूं-धूं जलकर हुआ खाक

राजस्थानराजस्थान में चलाई रामलहर, गुरु कृपा और शास्त्र ज्ञान के धनी हैं विनायक शर्मा

राजस्थानRajasthan Budget 2024: गरीब बालिकाओं के जन्म पर 1 लाख रुपए का बॉन्ड देगी सरकार, वित्त मंत्री दिया कुमारी ने की घोषणा