लाइव न्यूज़ :

Assembly Elections 2023: "अगला मुख्यमंत्री चुने हुए विधायक और आलाकमान मिलकर तय करेगा", सचिन पायलट ने अशोक गहलोत की उम्मीद पर लगाया ग्रहण

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 9, 2023 12:22 IST

सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सीएम पद की दावेदारी को ग्रहण लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के अगले मुख्यमंत्री का चयन पार्टी के चुने हुए विधायक और आलाकमान मिलकर करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसचिन पायलट ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सीएम पद की दावेदारी को लगाया ग्रहण पायलट ने कहा कि अगले मुख्यमंत्री का चयन चुने हुए विधायक और आलाकमान मिलकर तय करेंगेसचिन पायलट के इस बयान से साफ हो गया है कि वो अब भी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में बने हुए हैं

टोंक: राजस्थान विधानसभा चुनाव में सत्ता को बरकरार रखने की जुगत में लगी कांग्रेस पार्टी में एक बार फिर बर्चस्व की लड़ाई उस वक्त उभर कर सामने आ गई, जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने मौजूदा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सीएम पद की दावेदारी पर यह कहते हुए ग्रहण लगा दिया कि कांग्रेस के अगले मुख्यमंत्री का चयन पार्टी के चुने हुए विधायक मिलकर करेंगे।

समाचार वेबसाइट एनडीटीवी के अनुसार सचिन पायलट ने कहा कि निर्वाचित विधायक और कांग्रेस आलाकमान ही तय करेंगे कि चुनाव बाद राजस्थान में बनने वाली कांग्रेस सरकार का नेतृत्व कौन करेगा। पायलट के इस बयान से साफ हो गया है कि वो अब भी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में बने हुए हैं, जिस पर फिलहाल उनके विरोधी अशोक गहलोत काबिज हैं।

सचिन पायलट ने अशोक गहलोत से नाराज होकर साल 2020 में बगावत कर दी थी, जिसके कारण लगा था कि अशोक गहलोत सरकार गिर जाएगी लेकिन कांग्रेस आलाकमान के समझाने पर सचिन पायलट ने बगावत वापस ली थी।

हालांकि उसके बाद से कांग्रेस पार्टी ने गहलोत और पायलट खेमे में एकजुटता बनाने की कोशिश की लेकिन बावजूद उसके परोक्ष रूप से दोनों के बीच तीखी नोकझोंक होती रहती है। बीते दिनों अशोक गहलोत ने पायलट पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि वह मुख्यमंत्री पद छोड़ना चाहते हैं, लेकिन वह पद उन्हें नहीं छोड़ता है।

लेकिन इन विवादों के इतर पायलट ने कहा, "कांग्रेस पूरी तरह से एकजुट है। यह भाजपा है, जिसमें गुट हैं, तनाव हैं और झगड़े भी हैं। भाजपा में टिकटों का वितरण गलत तरीके से किया गया है। यह मैं नहीं सारी दुनिया कह रही है।"

पायलट ने गहलोत विवाद पर इशारों में कहा, "कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी नेता राहुल गांधी ने उनसे माफ करने, भूल जाने और आगे बढ़ने के लिए कहा है।

उन्होंने कहा, "इसलिए मैं आगे के भविष्य पर विचार कर रहा हूं। मैं राजस्थान के लिए आने वाले पांच साल का रोडमैप देख रहा हूं। हम सभी साथ मिलकर कांग्रेस को जीत दिलाएंगे। मुख्यमंत्री का चयन विधायक और केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा।"

टॅग्स :राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023विधानसभा चुनाव 2023सचिन पायलटअशोक गहलोतकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

राजस्थान अधिक खबरें

राजस्थानUdaipur Communal Tensions: स्कूल छात्र की लड़ाई में उदयपुर सुलगा, सांप्रदायिक तनाव के बाद इंटरनेट सेवाएं बंद

राजस्थानबीकानेर: रोट्रेक्ट मरुधरा ने "हर घर राम" अभियान के तहत 2100 राम लला प्रतिमाओं का किया वितरण

राजस्थानIAF Aircraft Crash: जैसलमेर में एयरफोर्स का फाइटर प्लेन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, धूं-धूं जलकर हुआ खाक

राजस्थानराजस्थान में चलाई रामलहर, गुरु कृपा और शास्त्र ज्ञान के धनी हैं विनायक शर्मा

राजस्थानRajasthan Budget 2024: गरीब बालिकाओं के जन्म पर 1 लाख रुपए का बॉन्ड देगी सरकार, वित्त मंत्री दिया कुमारी ने की घोषणा