लाइव न्यूज़ :

खुद के विधायकों पर इतना अविश्वास क्यों, कैबिनेट बैठक में बहुमत साबित करने पर क्यों की गई चर्चा: फड़नवीस

By भाषा | Updated: November 29, 2019 14:41 IST

भाजपा नेता देवेन्द्र फड़नवीस ने कहा अगर बहुमत नहीं था तो दावा क्यों किया। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की जनता जानना चाहती है कि शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस का ‘महाराष्ट्र विकास आघाड़ी’ गठबंधन विधानसभा में बहुमत होने का दावा करने के बाद अब ‘‘डरा’’ हुआ क्यों है।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने नियमों को ताक पर रखकर विधानसभा के कार्यवाहक अध्यक्ष को बदलने की कोशिश क्यों की।अभी भाजपा विधायक कालीदास कोलांबकर कार्यवाहक अध्यक्ष हैं।

भाजपा नेता देवेन्द्र फड़नवीस ने महाराष्ट्र की नवगठित उद्धव ठाकरे सरकार पर शुक्रवार को निशाना साधते हुए कहा कि मंत्रिमंडल की पहली बैठक में उसने किसानों को राहत देने पर चर्चा करने के बजाय बहुमत साबित करने पर चर्चा करना जरूरी समझा।

उन्होंने कहा अगर बहुमत नहीं था तो दावा क्यों किया। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की जनता जानना चाहती है कि शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस का ‘महाराष्ट्र विकास आघाड़ी’ गठबंधन विधानसभा में बहुमत होने का दावा करने के बाद अब ‘‘डरा’’ हुआ क्यों है।

फड़नवीस ने पूछा कि अगर उनके पास पर्याप्त आंकड़े हैं तो उन्होंने नियमों को ताक पर रखकर विधानसभा के कार्यवाहक अध्यक्ष को बदलने की कोशिश क्यों की। खुद के विधायकों पर इतना अविश्वास क्यों? अभी भाजपा विधायक कालीदास कोलांबकर कार्यवाहक अध्यक्ष हैं।

ठाकरे ने गुरुवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने के कुछ घंटों बाद रात में मंत्रिमंडल की पहली बैठक ली थी। फडणवीस ने ट्वीट किया, ‘‘ नई सरकार ने मंत्रिमंडल की पहली बैठक में परेशान किसानों की मदद कैसे की जाए इस पर विचार करने के बजाय बहुमत कैसे साबित करें इस पर चर्चा की। ’’

उन्होंने पूछा, ‘‘ तो फिर आंकड़े होने का दावा ही क्यों किया था?’’ उन्होंने कहा कि शिवसेना नीत सरकार के पास यदि बहुमत है तो इसे साबित करने के लिए वह गुपचुप तरीके से विधानसभा सत्र बुलाने की कोशिश क्यों कर रही है।

फड़नवीस ने आरोप लगाया कि शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस गठबंधन की सरकार को अपने विधायकों पर भरोसा ही नहीं है। उन्होंने दावा किया कि विधायकों को अब भी ‘‘बंधक’’ बनाकर रखा हुआ है। गठबंधन सरकार लगातार यह दावा कर रही है कि 288 सदस्यीय विधानसभा में उसके पास बहुमत के लिए आवश्यक 145 से अधिक विधायकों का समर्थन है।। 

टॅग्स :इंडियादेवेंद्र फड़नवीसशरद पवारउद्धव ठाकरेसोनिया गाँधीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेनाराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, 2025 तक नेता प्रतिपक्ष नियुक्त नहीं?, उद्धव ठाकरे ने कहा-प्रचंड बहुमत होने के बावजूद क्यों डर रही है सरकार?

भारतमहाराष्ट्र महागठबंधन सरकारः चुनाव से चुनाव तक ही बीता पहला साल

भारतबाबासाहब ने मंत्री पद छोड़ते ही तुरंत खाली किया था बंगला

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो ने 5वें दिन की सैकड़ों उड़ानें की रद्द, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में हवाई यात्रा प्रभावित

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा