लाइव न्यूज़ :

शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस में टकराव, कृषि ऋण माफी संबंधी होर्डिंग पर केवल सीएम ठाकरे की तस्वीर क्यों?

By भाषा | Updated: December 26, 2019 15:03 IST

राकांपा और कांग्रेस का कहना है कि यह गठबंधन का साझा फैसला था, किसी एक पार्टी का नहीं। इन होर्डिंगों पर मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे तथा उनके पिता बाल ठाकरे की तस्वीर लगी हैं। ये होर्डिंग पिछले कुछ दिनों में महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में लगाई गईं हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस या राकांपा के किसी वरिष्ठ नेता की तस्वीर नहीं है, जबकि दोनों दलों ने शिवसेना के साथ मिलकर राज्य में सरकार बनायी है।मुख्यमंत्री ठाकरे ने बुधवार को राज्य में पूर्ण कृषि ऋण माफी का आश्वासन दिया।

महाराष्ट्र में सरकार द्वारा कृषि ऋण माफी को लेकर लगाई गईं होर्डिंगों में सिर्फ शिवसेना के नेताओं की तस्वीर होने पर राकांपा और कांग्रेस ने नाखुशी जतायी।

दोनों दलों का कहना है कि यह गठबंधन का साझा फैसला था, किसी एक पार्टी का नहीं। इन होर्डिंगों पर मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे तथा उनके पिता बाल ठाकरे की तस्वीर लगी हैं। ये होर्डिंग पिछले कुछ दिनों में महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में लगाई गईं हैं।

इनपर कांग्रेस या राकांपा के किसी वरिष्ठ नेता की तस्वीर नहीं है, जबकि दोनों दलों ने शिवसेना के साथ मिलकर राज्य में सरकार बनायी है। मुख्यमंत्री ठाकरे ने बुधवार को राज्य में पूर्ण कृषि ऋण माफी का आश्वासन दिया। इससे पहले मंगलवार को सरकार ने दो लाख रुपये तक के कृषि ऋण माफ करने की घोषणा की थी।

राकांपा के एमएलसी सतीश चव्हाण ने कहा, ‘‘बेहतर होता अगर उन्होंने (होर्डिंग पर) गठबंधन के अन्य वरिष्ठ नेताओं की तस्वीर भी लगाई होती।’’ कांग्रेस के शहर अध्यक्ष नामदेवराव पवार ने कहा कि यह गठबंधन सरकार का फैसला था और सिर्फ एक पार्टी की होर्डिंग लगाने का कदम उचित नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘कृषि ऋण माफी का फैसला सरकार में शामिल सभी गठबंधन सहयोगियों का था। अगर पोस्टर किसी स्थानीय कार्यकर्ता ने लगाए हैं, तो इसे समझा जा सकता है। लेकिन, अगर इन्हें पार्टी पदाधिकारियों ने लगाया है, तो यह नाखुशी वाली बात है।’’

पवार ने कहा कि उन्हें राकांपा सुप्रीमो शरद पवार और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तस्वीर भी लगानी चाहिए थी। इसबीच शिवसेना के जिला अध्यक्ष और एमएलसी अम्बादास दानवे ने कहा कि होर्डिंग पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ‘‘भावनाओं में बह कर लगाया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आगे से हम इसका पूरा ख्याल रखेंगे कि ऐसे पोस्टरों में गठबंधन दलों को भी प्रमुखता से स्थान मिले।’’

टॅग्स :इंडियामहाराष्ट्रराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीकांग्रेसशिव सेनाउद्धव ठाकरेशरद पवारसोनिया गाँधीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा