लाइव न्यूज़ :

सोनिया गांधी जो भी फैसला करेंगी वह कांग्रेस में सबको स्वीकार करना होगा, कर्नाटक उपचुनाव में देवगौड़ा

By भाषा | Updated: November 27, 2019 17:32 IST

देवगौड़ा ने कहा, ‘‘ चुनाव के बाद जो होगा उसके हिसाब से सर्वोच्च नेता सोनिया गांधी जो भी फैसला करेंगी वह कांग्रेस में सबको स्वीकार करना होगा। हमारे (जद-एस) के पास कोई भी सर्वोच्च नेता नहीं है। चुनाव के नतीजे आने के बाद हम देखेंगे कि क्या होता है।’’

Open in App
ठळक मुद्देमैसुरु में पत्रकारों से उन्होंने कहा कि अगर गठबंधन सरकार रहती तो ऐसी स्थिति नहीं होती। पंद्रह विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं उनमें से कम से कम छह सीटों पर जीतना जरूरी है।

पूर्व प्रधानमंत्री और जद (एस) के संरक्षक एचडी देवगौड़ा ने पांच दिसंबर को होने वाले कर्नाटक उपचुनाव के संदर्भ में बुधवार को कहा कि कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के फैसले पर गौर किया जाना चाहिये कि वह क्या निर्णय लेती हैं।

देवगौड़ा ने कहा, ‘‘ चुनाव के बाद जो होगा उसके हिसाब से सर्वोच्च नेता सोनिया गांधी जो भी फैसला करेंगी वह कांग्रेस में सबको स्वीकार करना होगा। हमारे (जद-एस) के पास कोई भी सर्वोच्च नेता नहीं है। चुनाव के नतीजे आने के बाद हम देखेंगे कि क्या होता है।’’

मैसुरु में पत्रकारों से उन्होंने कहा कि अगर गठबंधन सरकार रहती तो ऐसी स्थिति नहीं होती। गठबंधन सरकार गिरने के बाद कांग्रेस और जद(एस) के बीच मतभेद के सवाल पर पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ क्या आप हमसे (कांग्रेस-जद (एस) से) उम्मीद करते हैं कि (सरकार) के गिरने के तुरंत बाद एक हो जाएं?’’

भाजपा को बहुमत बरकरार रखने के लिए जिन पंद्रह विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं उनमें से कम से कम छह सीटों पर जीतना जरूरी है। राज्य में 224 विधानसभा सीटें हैं। जद (एस) नेताओं ने संकेत दिया है कि वह मध्यावधि चुनाव नहीं चाहते हैं।

उन्होंने कहा है कि उपचुनाव के बाद भाजपा के बहुमत खोने की स्थिति में उनकी पार्टी की भूमिका पर नौ दिसंबर के बाद फैसला होगा। उपचुनाव के नतीजे नौ दिसंबर को आएंगे। इस बीच, राजस्व मंत्री आर अशोक ने बुधवार को आरोप लगाया कि हाल तक एक-दूसरे से लड़ रही कांग्रेस-जद(एस) ने उपचुनाव में हार के डर से ‘अंदरूनी समझौता’ किया है।

मंत्री ने कहा, ‘‘ उन्होंने (कांग्रेस-जद(एस)) ने इस सरकार को गिराने का खाका तैयार किया है लेकिन राज्य के लोग भाजपा के साथ हैं और हम सभी 15 सीटें जीतेंगे।’’ कांग्रेस जद(एस) ने राज्य में 14 महीने तक गठबंधन सरकार चलाई थी और लोकसभा चुनाव गठबंधन में लड़ा था।

जुलाई में सरकार गिरने के बाद दोनों पार्टियों ने अपने रास्ते अलग-अलग कर लिए हैं। यह सरकार 17 विधायकों की बगावत की वजह से गिरी थी और वे निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। 

टॅग्स :कर्नाटकजनता दल (सेकुलर)भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसएचडी देवगौड़ासोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतSanchar Saathi App: विपक्ष के आरोपों के बीच संचार साथी ऐप डाउनलोड में भारी वृद्धि, संचार मंत्रालय का दावा

क्राइम अलर्टKarnataka: बेलगावी में स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म, 2 आरोपी गिरफ्तार

भारतMCD Bypoll Results 2025: दिल्ली के सभी 12 वार्डों के रिजल्ट अनाउंस, 7 पर बीजेपी, 3 पर AAP, कांग्रेस ने 1 वार्ड जीता

भारतMCD by-elections Result: BJP ने चांदनी चौक और शालीमार बाग बी में मारी बाजी, कांग्रेस ने जीता संगम विहार ए वार्ड

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा