लाइव न्यूज़ :

पुरानी चीजों को बुरे सपने की तरह भुलाना चाहते हैं अशोक गहलोत, कहा- अब पूरा परिवार एकजुट, मिलकर चलेंगे

By भाषा | Updated: August 14, 2020 05:53 IST

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि हमें गर्व है हम उस पार्टी के सिपाही हैं जिस पार्टी का त्याग, बलिदान, कुर्बानी का इतिहास रहा है। इसलिए मैं कहना चाहूंगा कि जो बातें हुई हैं, इन सबको भूलना है।

Open in App
ठळक मुद्देअशोक गहलोत ने कहा कि पार्टी विधायकों को अब तक हुई बातों को भूलकर मिलकर चलना है।मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर किसी को उनसे शिकायत है तो वे उसे दूर करने की कोशिश करेंगे।

जयपुर। राजस्थान की राजनीति में पिछले दिनों मचे सियासी घमासान को एक बुरा सपना करार देते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को कहा कि पार्टी विधायकों को अब तक हुई बातों को भूलकर मिलकर चलना है। उन्होंने साथ ही कहा कि कांग्रेस विधानसभा में विश्वास मत लाकर बताएगी कि उसकी ताकत क्या है। गहलोत बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री निवास में हुई विधायक दल की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में हाल ही में बगावती रुख अख्तियार करने वाले सचिन पायलट व 18 अन्य विधायक भी मौजूद थे।

गहलोत ने कहा, 'हमें गर्व है हम उस पार्टी के सिपाही हैं जिस पार्टी का त्याग, बलिदान, कुर्बानी का इतिहास रहा है। इसलिए मैं कहना चाहूंगा कि जो बातें हुई हैं, इन सबको भूलना है। हमें बड़ा दिल रखना है, मिलकर चलना है।' पार्टी आलाकमान के हस्तक्षेप के बाद बागी विधायकों के बैठक में आने का जिक्र करते हुए गहलोत ने कहा,‘‘आज मान लीजिये हमारे कुछ साथी नहीं आते, फ्लोर टेस्ट होता, सरकार बच जाती मान लो ... ईमानदारी की बात ये है कि हमारे दिल में वो खुशी नहीं होती, सरकार बचती, हम काम करते। हमारे हमारे ही होते हैं, पराए पराए ही होते हैं।'’

गहलोत ने कहा,‘‘हम सब लोग मिलकर चुनाव जीतकर आए, सरकार बनी , सबके सहयोग से बनी। उसके बाद हम अलग-अलग हो जाएं ये कैसे संभव हो सकता है?' गहलोत ने बागी नेताओं से संवाद का बड़प्पन दिखाने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर किसी को उनसे शिकायत है तो वे उसे दूर करने की कोशिश करेंगे। गहलोत ने कहा,'हम लोग सब एकजुट हैं, किसी को शिकायत मुझसे हो सकती है तो मैं कोशिश करूंगा दूर करने की, किसी की शिकायत मंत्री से हो सकती है... मंत्री दूर करेंगे।'

उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है डेमोक्रेसी बचाना। उन्होंने विधायकों से कहा' आप लोग डेमोक्रेसी वॉरियर के रूप में काम करो, विधानसभा में एकजुट रहना है आप लोगों को, छक्के छुड़ाने हैं विपक्ष के, विश्वास का मत हम खुद लेकर आएंगे और बता देंगे कि कांग्रेस की ताकत क्या है। इस रूप में हम सभी को एकजुटता दिखानी है।'

उन्होंने कहा,' हमें विधानसभा में ये बताना है कि कांग्रेस की एकजुटता को कोई हिला नहीं सकता। और ये समझ लीजिये कि एक बुरा सपना आया था और चला गया। आज पूरा परिवार एकजुट है। आपस में मनमुटाव होने नहीं चाहिए। बातचीत करो आपस में, और मुझसे कोई मिलना चाहे कभी भी, कोई दिक्कत नहीं है, गिले-शिकवे हम दूर करेंगे। हम चाहेंगे कि हमारी कांग्रेस पार्टी जिसको हम माँ कहते हैं उस पर कोई आंच नहीं आए। ये हमारी ख्वाहिश होनी चाहिए जिंदगी की।'’

टॅग्स :अशोक गहलोतसचिन पायलटराजस्थान सरकारराजस्थानकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील