लाइव न्यूज़ :

बीजेपी के लिए 'बोरिया बिस्तर बांधकर निकलने' का वक्त आ गया: ममता बनर्जी

By भाषा | Updated: March 27, 2018 17:41 IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को बीजेपी के असंतुष्ट नेताओं शत्रुघ्न सिन्हा, यशवंत सिन्हा तथा पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण शौरी से मिलेंगी।

Open in App

नई दिल्ली, 27 मार्च: राजग नीत केन्द्र सरकार पर करारा प्रहार करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को  कहा कि नोटबंदी और बैंक घोटाले जैसे मुद्दों ने जमीनी स्तर पर जनता को प्रभावित किया है और बीजेपी  के लिए 'बोरिया बिस्तर बांधकर निकलने का' वक्त आ गया है। उन्होंने कहा कि सभी विपक्षी दलों को भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए एकसाथ मिलकर मेहनत करनी चाहिए।

कर्नाटक विधानसभा चुनावों की लीक चुनावी तारीखों पर प्रतिक्रिया देते हुए ममता ने कहा कि सभी संस्थाएं भाजपा की संस्थाएं बन गई हैं क्योंकि बीजेपी कई एजेंसियों का 'प्रयोग और दुरुपयोग' कर रही हैं।

बीजेपी की आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने इससे पहले आज चुनाव आयोग द्वारा कर्नाटक विधानसभा चुनावों की तारीखें घोषित करने से पहले ही इन चुनावों की तारीखें ट्वीट कर दीं। इसके बाद आयोग ने इस लीक को 'बहुत गंभीर मुद्दा' करार देते हुए इस मामले में जांच और कड़ी कार्रवाई की जरूरत की बात कही।

तृणमूल प्रमुख ममता ने यहां संवाददाताओं से कहा, 'हम चाहते हैं कि सभी विपक्षी दल एकसाथ मिलकर मेहनत करें। हमें बीजेपी से लड़ने के लिए राज्य की सबसे मजबूत विपक्षी पार्टी की मदद करनी चाहिए। यह एक लड़ाई होनी चाहिए।' राष्ट्रीय राजधानी आईं ममता ने राकांपा प्रमुख शरद पवार तथा तेदेपा, टीआरएस तथा शिवसेना के नेताओं से मुलाकात की। 

उन्होंने कहा, 'जनता बीजेपी के खिलाफ है। मैंने कई राज्यों की यात्रा की। मैं जनता का मूड जानती हूं। नोटबंदी, जीएसटी, बैंक धेाखाधड़ी जैसे मुद्दों ने जमीनीस्तर पर जनता को प्रभावित किया है। बीजेपी के लिए बोरिया बिस्तर बांछकर निकल लेने का वक्त आ गया है।' ममता कल भाजपा के असंतुष्ट नेताओं शत्रुघ्न सिन्हा, यशवंत सिन्हा तथा पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण शौरी से मिलेंगी।

टॅग्स :ममता बनर्जीपश्चिम बंगालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शत्रुघ्न सिन्हा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

राजनीति अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो