लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में इस बार सात चरण में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, 5 मई तक पूरी होगी प्रक्रिया!

By हरीश गुप्ता | Updated: February 25, 2021 07:42 IST

पश्चिम बंगाल में 2016 और 2011 के विधानसभा चुनाव छह चरणों में आयोजित किए गए थे. हालांकि, इस बार चुनाव आयोग के लिए चुनौती और बढ़ गई है.

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल में 2016 और 2011 के विधानसभा चुनाव 6 चरण में आयोजित हुए थेचुनाव आयोग के लिए इस बार चुनौती और बड़ी, संवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या बढ़कर 6400 हो गई हैकेरल, तमिलनाडु , पुडुचेरी में एक ही चरण और असम में दो चरण में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं

नई दिल्ली:चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव 7 चरणों में करा सकता है. अप्रैल और मई की शुरूआत में चुनावों से गुजरने जा रहे चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में केवल पश्चिम बंगाल ही चुनाव आयोग के लिए चिंता का विषय बना हुआ है.

वहां पर 2016 और 2011 के विधानसभा चुनाव 4 अप्रैल से 5 मई के दौरान छह चरणों में आयोजित किए गए थे. चुनाव आयोग के मुताबिक 'संवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या बढ़कर 6400 हो गई है. मतदान केंद्रों की संख्या में भी इस मर्तबा 30,000 की बढ़ोत्तरी हुई है.'

माना जा रहा है कि प. बंगाल के साथ ही असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में भी विधानसभा चुनाव होने हैं. संभावना है कि केरल, तमिलनाडु , पुडुचेरी में एक ही चरण और असम में दो चरण में चुनाव होंगे. चुनाव आयोग की बुधवार हुई एक उच्चस्तरीय बैठक में गृह और अन्य मंत्रालयों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे.

 बंगाल में 5 मई तक पूरी होगी प्रक्रिया!

माना जा रहा है कि कोविड-19 के प्रकोप के चलते चुनाव आयोग बिहार चुनावों के मॉडल को ही इस्तेमाल करेगा. हिंसक घटनाओं के साक्षी रहे प. बंगाल में कई चरणों में चुनाव शांतिपूर्ण, स्वतंत्र और निष्पक्ष कराने के लिए तो आवश्यक हैं.

साथ ही कोरोना महामारी के चलते भी इसकी जरूरत महसूस की जा रही है. सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं को देखते हुए भी चुनाव आयोग का इरादा प. बंगाल के विधानसभा चुनाव 2021 जल्द कराने का है. रिपोर्ट्स की मानें तो चुनाव आयोग की मंशा 5 मई के पहले चुनाव प्रक्रिया को पूरा कर लेने की है. ममता के नेतृत्व वाली तृणमूल सरकार का कार्यकाल 30 मई को समाप्त हो रहा है.

टॅग्स :पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावअसम विधानसभा चुनावकेरल विधानसभा चुनावचुनाव आयोगपुदुचेरी विधानसभा चुनावतमिलनाडु विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा