लाइव न्यूज़ :

'नीतीश कुमार दोबारा यूटर्न लेकर जा सकते हैं लालू के पास, उन पर नहीं है विश्वास'

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 7, 2018 18:53 IST

एनडीए का घटक दल राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) के कार्यकारी अध्यक्ष नागमणि ने नीतीश कुमार पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया है कि वे यूटर्न लेकर लालू प्रसाद यादव के पास जा सकते हैं।

Open in App

पटना, 07 जूनः भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में फिलहाल कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है और आपस में आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए सीट बंटवारे पर खींचतान चल रही है। एनडीए का घटक दल राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) के कार्यकारी अध्यक्ष नागमणि ने नीतीश कुमार पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया है कि वे यूटर्न लेकर लालू प्रसाद यादव के पास जा सकते हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, उन्होंने कहा कि अगर बिहार में लोकसभा और विधानसभा चुनावों में एनडीए को जीतना है तो उपेंद्र कुशवाहा मुख्यमंत्री बनाना पड़ेगा। हम नीतीश कुमार के विरोध में नहीं हैं, लेकिन अभी स्थिति यह है कि नीतीश के चेहरे के साथ बिहार में एनडीए नहीं जीत सकता।आगे उन्होंने कहा, 'हम जेडीयू (जनता दल यूनाइटेड) से बड़ी पार्टी हैं, हमारे पास लोकसभा में तीन सीटें हैं, जबकि जेडीयू के पास दो हैं। हम नीतीश कुमार को अपने नेता के तौर पर नहीं अपना सकते हैं, वह दोबारा यूटर्न लेकर लालू प्रसाद यादव के पास जा सकते हैं, उनपर विश्वास नहीं किया जा सकता।'

वहीं, आपको बता दें, बिहार की 40 लोकसभा सीटों में एक बड़े हिस्से पर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू), लोक जनशक्ति पार्टी (एजेपी) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अपने-अपने दावे ठोंक रहे हैं। जेडीयू इस बात पर जोर दे रही है कि बिहार में गठबंधन के नेता नीतीश कुमार हैं और यह राज्य में बड़ा साझेदार है। इसके जरिए वह संकेत दे रहा है कि उसे सीटों का बड़ा हिस्सा मिलना चाहिए। वहीं , इस पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए बीजेपी कह रही है कि वह इस बात से सहमत है कि राज्य में राजग का चेहरा नीतीश ही हैं, लेकिन लोकसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा  इसलिए भगवा पार्टी सीटों का बड़ा हिस्सा मांग रही है। 

इस पूरी बहस का मुख्य विषय यह है कि क्या 2014 के लोकसभा चुनाव में जेडीयू के खराब प्रदर्शन को देखा गया, जब वह राजग से बाहर था या फिर 2015 के विधानसभा चुनावों में उसके प्रभावी प्रदर्शन पर गौर किया जाए। हालांकि, विधानसभा चुनाव उसने राजद और कांग्रेस के साथ महागठबंधन कर लड़ा था। दोनों पार्टियों (जदयू और भाजपा) ने जब साल 2009 का लोकसभा चुनाव साथ मिल कर लड़ा था तब जदयू ने 22 और भाजपा ने 12 सीटों पर जीत दर्ज की थी। जदयू ने 25 सीटों और भाजपा ने 15 सीटों पर चुनाव लड़ा था।

जदूय प्रवक्ता अजय आलोक ने संवाददाताओं से कहा था कि नीतीश बिहार में हमेशा ही राजग के नेता रहे हैं। जदयू हमेशा ही बड़ा साझेदार दल और प्रदेश में बड़ा भाई रहा है। इसमें कुछ भी नया नहीं है। उन्होंने हाल ही में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद पार्टी के नेता केसी त्यागी और पवन वर्मा के रूख के अनुरूप यह बात कही। 

दरअसल , मीडिया के एक धड़े में यह खबर आई थी कि पार्टी की कोर कमेटी की एक बैठक में यह कहा गया था कि जेडीयू बिहार में बड़े भाई की भूमिका निभाएगा, जैसा कि बीजेपी दिल्ली में निभाती है। यह पूछे जाने पर कि क्या जेडीयू अधिक संख्या में सीटों के लिए दबाव बनाएगा, इस पर आलोक ने कहा था कि अतीत में, ऐसे मौके रहे हैं जब बिहार में जेडीयू ने 40 में 25 सीटों पर चुनाव लड़ा और बीजेपी 15 सीटों पर लड़ी। लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें !

टॅग्स :नितीश कुमारएनडीए सरकारजनता दल (यूनाइटेड)बिहारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

राजनीति अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील