लाइव न्यूज़ :

जल निगम भर्ती मामले में सपा के पूर्व मंत्री आजम खान के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप, केस दर्ज

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 25, 2018 23:01 IST

एसआईटी पूर्ववर्ती अखिलेश यादव सरकार में जल निगम में हुई 1342 लोगों की भर्ती में हुई अनियमितताओं की जांच कर रही है। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि भर्ती के दौरान नियमों को दरकिनार करते हुए गलत नियुक्तियां की गईं।

Open in App

लखनऊ, 25 अप्रैल: जल निगम भर्ती घोटाले में समाजवादी पार्टी नेता और पूर्व मंत्री आजम खान के खिलाफ उत्तर प्रदेश पुलिस की एसआईटी ने बुधवार को मामला दर्ज किया।खबरों के मुताबिक आजम एवं अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। एसआईटी पूर्ववर्ती अखिलेश यादव सरकार में जल निगम में हुई 1342 लोगों की भर्ती में हुई अनियमितताओं की जांच कर रही है। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि भर्ती के दौरान नियमों को दरकिनार करते हुए गलत नियुक्तियां की गईं।

वहीं, बीजेपी की सरकार आने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि सपा के कार्यकाल में हुई हर सरकारी विभाग की भर्तियों की जांच करायेंगे। जल निगम में हुई भर्तियों की जांच बीते साल एसआईटी को दी गई थी। इन पदों पर हुई थी भर्तियां सहायक अभियंता- 122, अवर अभियंता- 853, नैतिक लिपिक - 335, और आशुलिपिक- 32 है।

इस एफआईआर में तत्कालीन नगर विकास मंत्री आजम खान के ओएसडी सैययद आफाक अहमद, तत्कालीन नगर विकास सचिव श्रीप्रकाश सिंह, जल निगम के प्रबंध निदेशक प्रेम कुमार आसुदानी, मुख्य अभियंता अनिल कुमार खरे के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

इस मामले में भाजपा सरकार ने पिछले साल जुलाई में जांच शुरू की थी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या नवंबर 2016 और फरवरी 2017 के बीच जल निगम भर्ती में गलत तरीके से लोगों को नौकरियां दी गयी थी। इन भर्तियों के समय आजम खान जल निगम के चेयरमैन थे।

इस मामले में 122 असिस्टेंट इंजीनियर को सरकार पहले ही बर्खास्त कर चुकी है। इससे पहले 22 सितंबर को एसआईटी का जल निगम के मुख्यालय पर छापा पड़ा था। 5 दिसंबर को तत्कालीन एमडी पीके आसुदानी से पूछताछ हुई थी। अब तक इस मामले में 8 अफसरों के बयान एसआईटी दर्ज कर चुकी है।(भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :आज़म खानसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

राजनीति अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील