लाइव न्यूज़ :

योगी आदित्यनाथ सरकार ने दिया आजम खान को एक और झटका, लोकतंत्र सेनानी पेंशन पर लगाई रोक

By विनीत कुमार | Updated: February 25, 2021 09:54 IST

आजम खान का नाम लोकतंत्र सेनानियों की सूची से काट दिया है। इस सूची के तहत यूपी सरकार की ओर से उन लोगों को पेंशन दी जाती थी जो आपातकाल के दौरान जेल गए। बढ़ी हुई रकम के बाद पेंशन में अब 20 हजार रुपये हर महीने दी जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी में आजम खान का नाम लोकतंत्र सेनानियों की सूची से काट दिया गया हैलोकतंत्र सेनानियों को यूपी में हर महीने 20 हजार रुपये पेंशन के तौर पर देने का प्रावधान हैआपातकाल के दौरान जेल जाने वाले लोगों को लोकतंत्र सेनानी के तौर पर पेंशन दी जाती है

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी सांसद आजम खान पर योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक और कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार आजम खान का नाम लोकतंत्र सेनानियों की सूची से काट दिया गया है। ऐसे में अब आजम खान को हर महीने बीस हजार रुपये के हिसाब से मिलने वाली पेंशन बंद हो जाएगी।

इस पेंशन की रकम शुरू में 500 रुपये प्रतिमाह थी जो बाद में बढ़कर 20 हजार रुपये हो गई। इस योजना को साल 2005 में यूपी में तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने शुरू किया था। इसके तहत आपातकाल के दौरान जेल जाने वालों को लोकतंत्र सेनानी पेंशन देने की शुरुआत की गई थी।

इसी के तहत आजम खान को भी पेंशन दी जा रही थी। हालांकि, अब ऐसा नहीं होगा। मौजूदा तिमाही के पेंशनधारकों की सूची इसी हफ्ते प्रशासन को भेजी गई है। इसमें आजम खान का नाम नहीं है। 

रामपुर में 37 लोगों को ये पेंशन दी जा रही थी। एक अन्य व्यक्ति का निधन हो जाने के कारण उनका नाम भी काटा गया है। आजम खान आपातकाल के दौरान अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्र संघ से जुड़े थे। इसी दौरान वे जेल भी भेजे गए थे।

आजम खान एक साल से जेल में बंद

बता दें कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार आने के बाद से ही आजम खान की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं। पिछले एक साल से आजम खान जेल में बंद हैं। जौहर यूनिवर्सिटी के लिए जमीन कब्जाने सहित उनके खिलाफ 85 मुकदमें अभी कोर्ट विचाराधीन हैं।

आजम खान को इसी हफ्ते मंगलवार को एक और झटका लगा। उनकी पत्नी तजीन फातमा और उनके बेटों के हमसफर रिसॉर्ट में सरकारी जमीन पर कब्जा पाया गया है। ऐसे में रिसॉर्ट में स्थित सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटवाने के आदेश दिए हैं। साथ ही रिसॉर्ट पर 5.32 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

टॅग्स :आज़म खानयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा