लाइव न्यूज़ :

AAP के असंतुष्ट विधायकों की 'बगावत', सुखपाल सिंह खैरा के कब्जे में पंजाब इकाई?

By भाषा | Updated: August 3, 2018 02:50 IST

आप के असंतुष्ट विधायकों ने पार्टी की अवज्ञा की, पंजाब इकाई को ‘स्वायत्त’ घोषित किया

Open in App

बठिंडा, 3 अगस्तः सुखपाल सिंह खैरा के नेतृत्व में आप विधायकों के एक समूह ने आज पार्टी की पंजाब इकाई को ‘‘स्वायत्त’’ घोषित कर दिया और इसके वर्तमान सांगठनिक ढांचे को ‘‘भंग’’ कर दिया। एक सार्वजनिक बैठक के दौरान इस प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए खैरा ने दिल्ली में नेतृत्व को एक हफ्ते का समय दिया कि उन्हें पंजाब में विधायक दल के नेता पद से हटाने के निर्णय की समीक्षा करे।

पद से हटाए जाने के बाद भोलथ के विधायक की तरफ से बुलाए गए ‘‘कार्यकर्ताओं की बैठक’’ में 20 आप विधायकों में से आठ ने हिस्सा लिया। आप नेतृत्व ने पंजाब के सभी विधायकों को आज दिल्ली तलब कर संकेत दिए कि वे ‘‘पार्टी विरोधी’’ मुहिम के साथ नहीं हैं। उनमें से कम से कम 11 विधायक राजधानी में नेताओं से मिलने आए।

आप की राज्य इकाई के सह-अध्यक्ष ने कहा कि बठिंडा सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले विधायक एवं अन्य नेताओं को ‘‘गुमराह’’ किया गया है और उम्मीद जताई कि पार्टी को मजबूत करने के लिए आने वाले दिनों में वे पार्टी लाइन का पालन करेंगे।

उन्होंने बयान जारी कर कहा, ‘‘राज्य और केंद्रीय नेतृत्व से सलाह-मशविरा किए बगैर आम आदमी पार्टी के बैनर तले सम्मेलन का आयोजन करना अवैध है और नेताओं को भविष्य में इस तरह की गतिविधियों से बचना चाहिए।’’ 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :आम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवालपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा