लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस, ममता दीदी, सपा, बसपा ये सारे लोग CAA का विरोध कर रहे हैं, अमित शाह बोले- लोगों को उकसा कर हिंसा करा रहे हैं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 28, 2020 17:35 IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद मैं पहली बार ओडिशा आया हूं। मैं भाजपा की तरफ से आपको धन्यवाद देता हूं कि आपने 8 सीटों पर विजय देकर 21% जो पहले वोट मिला था, इसकी जगह 38.4% वोट देकर हमारे नेता मोदी जी का आपने समर्थन किया है।

Open in App
ठळक मुद्देभुवनेश्वर में अमित शाह ने कहा कि मोदी जी ने अपने दूसरे कार्यकाल में एक बहुत बड़ी योजना लाए हैं।2024 तक देश के हर घर में नल से स्वच्छ पीने का पानी पहुंचाना है।

ओडिशा में एक रैली में भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने पूर्वी भारत के विकास के दरवाजे खोले, कांग्रेस पिछले 55 साल में जो करने में विफल रही, उसे हमने पांच साल में कर दिया।

केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद मैं पहली बार ओडिशा आया हूं। मैं भाजपा की तरफ से आपको धन्यवाद देता हूं कि आपने 8 सीटों पर विजय देकर 21% जो पहले वोट मिला था, इसकी जगह 38.4% वोट देकर हमारे नेता मोदी जी का आपने समर्थन किया है।

भुवनेश्वर में अमित शाह ने कहा कि मोदी जी ने अपने दूसरे कार्यकाल में एक बहुत बड़ी योजना लाए हैं, 2024 तक देश के हर घर में नल से स्वच्छ पीने का पानी पहुंचाना है। इस योजना का सबसे बड़ा फायदा अगर किसी राज्य हो हाने वाला है तो वो ओडिशा है। आज भी यहां 30 % से अधिक जनता के पास स्वच्छ जल नहीं पहुंचता है। 

मैं आज यहां कहना चाहता हूं कि CAA से देश के एक भी मुसलमान, एक भी अल्पसंख्यक का नागरिकता अधिकार नहीं जाने वाला है। CAA नागरिकता लेने का कानून है ही नहीं, बल्कि नागरिकता देने का कानून है। कांग्रेस, ममता दीदी, सपा, बसपा ये सारे लोग CAA का विरोध कर रहे हैं। ये कह रहे हैं कि इससे अल्पसंख्यकों के नागरिक अधिकार चले जाएंगे। अरे इतना झूठ क्यों बोलते हो।

मैं आज फिर से यहां कहना चाहता हूं कि CAA से देश के एक भी मुसलमान, एक भी अल्पसंख्यक का नागरिकता अधिकार नहीं जाने वाला है। CAA नागरिकता लेने का कानून है ही नहीं, बल्कि नागरिकता देने का कानून है। मैं देश की जनता से कहना चाहता हूं कि ये विपक्ष के लोग CAA को लेकर भ्रांति फैला रहे हैं, लोगों को उकसा रहे हैं, दंगे करा रहे हैं। 

मैं आज सभी ओडिशा वासियों को बताना चाहता हूं कि मैं 5 साल तक पार्टी अध्यक्ष रहा हूं, अनेक बार ओड़िशा आया हूं और यहां के अनेक नगरों में घुमा हूं और कार्यकर्ताओं से मिला हूं। कभी भी ओड़िशा मुझे गुजरात से अलग नहीं लगा, मुझे अपना दूसरा घर लगा। 

इतने वर्षों की यात्रा में यहां कांग्रेस पार्टी पहली बार मुख्य विपक्षी दल से नीचे उतरी और भाजपा का हमारा कार्यकर्ता आज विपक्ष के नेता के रूप में विधानसभा में बैठकर ओडिशा की जनता की आवाज बना है। मैं आपको मोदी जी के प्रतिनिधि के नाते विश्वास दिलाने आया हूं कि पूर्व का पिछड़ा क्षेत्र और विशेषकर ये उत्कल राज्य सबसे अच्छा राज्य बने, इस दिशा में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। 

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानूनभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आम आदमी पार्टीदिल्ली हिंसाशाहीन बाग़ प्रोटेस्टओड़िसाकांग्रेससोनिया गाँधीराहुल गांधीसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादवममता बनर्जीपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा