लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, उम्मीदवारों की सूची जारी

By IANS | Updated: January 27, 2018 23:56 IST

कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के लिए त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में गठबंधन करने का विकल्प खुला रखा है।

Open in App

कांग्रेस ने अगले महीने होने वाले 60 सदस्यीय त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को 56 उम्मीदवारों की सूची जारी की। साथ ही, कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के लिए त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में गठबंधन करने का विकल्प खुला रखा है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और प्रदेश के चुनाव प्रभारी ऑस्कर फर्नाडीज ने पार्टी की त्रिपुरा इकाई के नेताओं से उम्मीदवारों के नाम को लेकर बातचीत की। 

उम्मीदवारों के नामों की घोषणा के बाद त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस के महासचिव हरेकृष्ण भौमिक ने पत्रकारों को बताया, "कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की अध्यक्षता में केंद्रीय नेताओं ने विधानसभा की कुल 60 सीटों में से 56 सीटों के लिए उम्मीदों के नाम पर मंजूरी प्रदान की है। बाकी नामों की घोषणा जल्द की जाएगी।"

उन्होंने कहा, "हमलोग टीएमसी के साथ चुनावी गठबंधन करने को तैयार हैं। हालांकि समझौते को अमलीजामा पहनाने के लिए टीएमसी प्रमुख को हमारे पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से बात करनी होगी।" त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से जारी 56 उम्मीदवारों की सूची में तीन महिलाएं शामिल हैं और 17 उम्मीदवार 50 साल से कम उम्र के हैं। 

प्रदेश कांग्रेस प्रमुख और निवर्तमान विधायक बिरजित सिन्हा अपनी पुरानी सीट कैलाशहर से चुनाव मैदान में उतरेंगे, जबकि कांग्रेस विधायक दल के नेता गोपाल रॉय अगरतला में अपनी पुरानी सीट बेनामालीपुर से चुनाव लड़ेंगे। 

इससे पहले चुनावी गठबंधन के इच्छुक त्रिपुरा कांग्रेस के नेताओं ने नेशनलिस्ट पार्टी ऑफ त्रिपुरा (आईएनपीटी), नेशनल कान्फ्रेंस ऑफ त्रिपुरा (एनसीटी) और राजेश्वर देबबर्मा की अगुवाई वाले स्थानीय गुट पीपल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) के साथ कई दौर की बातचीत की। 

असम के मंत्री और त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के चुनाव प्रभारी हेमंत विस्व सरमा ने कहा कि भाजपा के केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक शनिवार को नई दिल्ली में हुई और पूर्वोत्तर के तीन प्रदेश-त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड- में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर जल्द ही अंतिम सहमति प्रदान की जाएगी। 

असम विधानसभा चुनाव से पूर्व कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सरमा ने कहा, "उम्मीदवारों के नामों की घोषणा शनिवार रात या रविवार सुबह की जाएगी।" प्रदेश में सत्ताधारी मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की अगुवाई में वाम मोर्चा ने मंगलवार को ही सभी 60 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी।

टॅग्स :त्रिपुरा विधानसभा चुनावकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

राजनीति अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील